एक्सप्लोरर

28 जनवरी को लॉन्च होगी Renault Kiger, Kia Sonet और Hyundai Venue जैसी कारों से मुकाबला

ऑटोमोबाइल कंपनी अब सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी की ओर खासा ध्यान दे रही हैं. भारत में एक बड़ा वर्ग है जो इस सेगमेंट की कार को पसंद कर रहा है. सस्ती और दमदार कॉम्पैक्ट एसयूवी में अब रेनॉल्ट भी अपनी नई कार किगर को लॉन्च करने वाला है. जिससे काफी उम्मीद की जा रही है.

आजकल मार्केट में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कार की डिमांड सबसे ज्यादा है. यही वजह है कि सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां इस सेगमेंट में आपनी आकर्षण कार लॉन्च कर रही हैं. सब- कॉम्पैक्ट एसयूवी कार दिखने में बड़ी, माइलेज में दमदार और फुल एसयूवी जैसा आराम देती हैं. इन कार की खासियत है कि ये काफी बड़ी और लॉन्द रूट पर ड्राइविंग का अच्छा एक्सपीरिएंस देती हैं. मार्केट में बढ़ते कॉम्पटीशन के बीच अब Renault जल्द ही अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger को भारत में लॉन्च करने जा रहा है. खबर है कि 28 जनवरी को भारत में Kiger की अनवीलिंग करने की तैयारी की जा रही है. कार से जुड़ी डीटेल्स भी सामने आने लगी हैं. आपको बता दें Renault Kiger का मुकाबला Kia Sonet और Hyundai Venue जैसी कारों से होने वाला है. आइये जानते हैं इसकी डिटेल्स. Renault Kiger– सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Nissan Magnite को जिस तरह से सफलता मिल रही है उसे देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि Renault Kiger को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा. रेनो किगर देश की किफायती कॉम्पैक्ट SUVs में से एक होगी. जिसमें आपको सनरूफ भी मिलेगा. इस कार को CMF-A प्लस प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. Renault Kiger का इंजन- कंपनी Renault Kiger में उसी इंजन का इस्तेमाल कर रही है जो Nissan Magnite में इस्तेमाल किया गया है. किगर को दो इंजन ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है. जिसमें BS6 मानकों के हिसाब से इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन, जो 71bhp की पावर औ 96Nm का टार्क देगा. वहीं 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा, जो 99bhp की पावर के साथ 160Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. इंजन 5 स्पीड मैनुअल, ऑटोमैटिक और CTV गियरबॉक्स के साथ आएगा. Renault Kiger के फीचर्स- इस कार को काफी हद तक स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की गई है. इसमें शानदार फ्रंट बंपर, वाइड सेंट्रल एयर इनटेक, शार्क फिन एंटिना और रूफ माउंटेड स्पॉइलर दिया गया है. लाइटिंग के लिए इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) और C शेप की LED टेललैंप हो सकते हैं. कार के केबिन में कई खास फीचर्स दिए गए हैं. जिसमें ब्लैक आउट बी पिलर्स, ORVM और 16 इंच के एलॉय व्हील जैसे फीचर्स शामिल हैं. इंटीरियर की बात करें तो इसमें मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और रियर एयर कंडीशनर वेंट जैसे फीचर्स हो सकते हैं. कार में कनेक्टिविटी के लिए एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले को सपोर्ट भी होगा. कार के फ्रंट और रियर साइड में एयरबैग्स हैं. अभी कीमत के बारे में पता नहीं चल पाया लेकिन खबर है कि इस कार की शुरुआती कीमत 5-6 लाख हो सकती है. Kia Sonet- मार्केट में किया ने अपनी अच्छी जगह बना ली है. किया सोनेट और सेल्टॉस को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. सब-4-मीटर क्रॉसओवर एसयूवी किआ सोनेट में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इस कार में आपको एग्रेसिव एक्सटीरियर और लग्जरी इंटीरियर मिलेगा. जैसे 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल स्पीडो-कंसोल, साउंड मूड लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक. कार के इंजन की बात करें तो इसमें दो पेट्रोल और एक डीजल इंजर का ऑप्शन है. पेट्रोल ऑप्शन में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन है जिसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. दूसरा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं जिसे 6-स्पीड iMT और 7-स्पीड DCT से कनेक्ट किया है. वहीं डीजल में आपको 1.5-लीटर इंजन मिलेगा जो दो- 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ है. आपको बता दें रेनॉल्ट की किगर का मार्केट में जगह बनाना इतना आसान नहीं है इस कार को टक्कर देने के लिए मार्केट में छोटी और दमदार एसयूवी कार मौजूद हैं. हालांकि रेनॉल्ट अपनी Duster, Kwid और Triber जैसी कारों से खास पहचान बना चुका है. अब रेनॉल्ट की दमदार कार की लिस्ट में Kiger का नाम भी शामिल होने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V2H Technology: क्या इलेक्ट्रॉनिक कार से घर का पंखा और लाइट जला सकते हैं, जान लीजिए जवाब?
क्या इलेक्ट्रॉनिक कार से घर का पंखा और लाइट जला सकते हैं, जान लीजिए जवाब?
Range Rover SV Sawai: 24K Gold की Branding, 537 HP का दम, ये है शाही Range Rover
24K Gold की Branding, 537 HP का दम, ये है शाही Range Rover
Upcoming Bikes 2027: 2027 में होगी इन धांसू बाइक्स की एंट्री, कीमत कम और माइलेज ज्यादा
2027 में होगी इन धांसू बाइक्स की एंट्री, कीमत कम और माइलेज ज्यादा
Delhi New Traffic Rule: आपकी गाड़ी BS 4 है या BS 6, दिल्ली जाने से पहले कैसे करें पता?
आपकी गाड़ी BS 4 है या BS 6, दिल्ली जाने से पहले कैसे करें पता?

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'मैं 60 साल का हूं, इन बच्चों को देखो...', छात्र प्रदर्शन के दौरान पत्नी पोनी वर्मा से बोले थे प्रकाश राज
प्रदर्शन के दौरान प्रकाश राज को लेकर डर गई थीं पत्नी पोनी वर्मा, एक्टर ने दिया था ये जवाब
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
यूपी में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में बसपा, मायावती ने बुलाई अहम बैठक
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
'लाठीचार्ज देखकर डर गई थी', स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल प्रकाश राज की पत्नी का छलका दर्द
Snoring Sound Effect Sleep: नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
नींद में हमें कई आवाजें सुनाई देती हैं, तो खर्राटें क्यों नहीं?
Embed widget