एक्सप्लोरर

'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस

त्योहारी सीजन के दौरान एक बार फिर लोगों को महंगाई का झटका लगा है. कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है.

त्योहारों के सीजन के दौरान एक बार फिर लोगों को महंगाई का झटका लगा है. कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. कांग्रेस की ओर से इस साल सिलेंडर के दामों को लेकर सवाल उठाए गए हैं.

कांग्रेस की ओर से रविवार (1 नवंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा गया, "दिवाली से पहले 'महंगाई मैन' का चाबुक फिर चला है. कमर्शियल LPG सिलेंडर 17 रुपए महंगा हो गया." इसके अलावा पोस्ट में कहा गया कि मोदी ने इस साल 10 महीने में कमर्शियल सिलेंडर 1,287 रुपए महंगा कर दिया है.

कांग्रेस ने पोस्ट कर कहा कि जो सिलेंडर साल की शुरूआत में 1,684 रुपए का था, वो अब 2,971 रुपए का हो गया है. पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी का एकमात्र एजेंडा है जनता को लूटो. 

आज से बढ़ गए कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम
दिल्ली से लेकर चेन्नई तक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1 नवंबर से बढ़ गए हैं. बता दें कि दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2810 रुपये की जगह आज से 2820 रुपये का हो गया है. हालांकि 14.2 किलो वाला घरेलू रसोई गैस 942 रुपये का है. ये भी बता दें कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम इससे पहले 1 अक्टूबर को बढ़े थे. तब दिल्ली में उस वक्त 19 किलो वाला सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा हुआ था.

बेंगलुरु में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 10 रुपये बढ़कर अब 2,908 रुपये हो गई है. पटना में कीमत बढ़कर 3,110.50 रुपये और लखनऊ में 10 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 2,942.50 रुपये हो गई है. बता दें कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार पर पड़ने की संभावना है. गैस की कीमत बढ़ने से कारोबारियों की लागत में इजाफा हो सकता है.

ये भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश में 100 शहरी निकायों के लिए मतदान शुरू, 3 नवंबर को आएंगे नतीजे

संतोष सिंह पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय है. एबीपी न्यूज में नेशनल और इंटरनेशनल खबरें लिखते हैं. ब्रेकिंग न्यूज़ पर फोकस रहता है. एबीपी न्यूज से पहले इनशॉर्ट्स में बतौर 5 साल सब एडिटर सेवाएं दे चुके हैं, जहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, कंटेंट राइटिंग में अनुभव हासिल किया. साल 2015 में जागरण कॉलेज ऑफ मास कम्युनिकेशन से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया है. संपर्क करें- santosh.jimmc@gmail.com, एक्स हैंडल- https://x.com/SantuPal000

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
राहुल देश को बदनाम कर रहे', रामलीला मैदान की रैली पर जेपी नड्डा भड़के
अखिलेश यादव, शरद पवार, फारुक अब्दुल्ला समेत खरगे के आवास पर कौन-कौन पहुंचा?
अखिलेश यादव, शरद पवार, फारुक अब्दुल्ला समेत खरगे के आवास पर कौन-कौन पहुंचा?
Ramlila Maidan Rally Live: CEC पर आर-पार की जंग! रामलीला मैदान में जुटी भीड़, मिंटो ब्रिज से मार्च शुरू
Live: CEC पर आर-पार की जंग! रामलीला मैदान में जुटी भीड़, मिंटो ब्रिज से मार्च शुरू
1 नवंबर का दिन क्यों खास? 76 सालों में भारत का नक्शा बदलने से लेकर लिखा काला इतिहास
1 नवंबर का दिन क्यों खास? जब भारत का नक्शा बदलने से लेकर लिखा काला इतिहास
Advertisement

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
'महंगाई मैन का चाबुक', कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने पर क्या बोली कांग्रेस
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
अखिलेश का CM योगी पर हमला, बोले- 1.27 करोड़ वोट कटे तो रामलीला मैदान आना चाहिए
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
फ्रांस के बाद जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शनकारियों की हिंसा, दुकानों को लूटा, आग लगाई
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में जीता डबल गोल्ड
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
सोहेल खान का दिखा जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, रैंप वॉक में दिखाया दमदार स्वैग!
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
'हिंदुस्तान को भी पाकिस्तान बना दिया', इमरान मसूद का PM मोदी पर बड़ा हमला
रामलीला मैदान की INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होगी CJP? ममता से मिल दीपके ने दिया जवाब
रामलीला मैदान की INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल होगी CJP? ममता से मिल दीपके ने दिया जवाब
Water Chestnut Farming: अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
अपना तालाब नहीं है तो भी करें सिंघाड़े की खेती, जानें कैसे होगी कमाई
Embed widget