एक्सप्लोरर

NextGen Toyota Fortuner: नेक्स्ट-जेन टोयोटा फॉर्च्यूनर की डिटेल्स आई सामने, जानिए किन खूबियों से होगी लैस 

नेक्स्ट-जेन टोयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ नए डीजल इंजन से लैस होगी. इसमें इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (आईएसजी) के साथ नया 1 जीडी-एफटीवी 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है.

2024 Toyota Fortuner: जापानी वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली पीढ़ी की फॉर्च्यूनर और हिलक्स लाइफस्टाइल पिक-अप के लिए यह पुष्टि की है कि यह दोनों ही माइल्ड-हाइब्रिड डीजल इंजन के साथ आएंगी. नए मॉडल को 2024 में लॉन्च किया जाएगा. नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर में स्टाइल, इंटीरियर और मैकेनिज्म के मामले में कई बड़े बदलाव मिलने की उम्मीद है. 

नए प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

मौजूदा फॉर्च्यूनर और हिलक्स लाइफस्टाइल पिकअप एक समान आईएमवी प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, जो इनोवा क्रिस्टा के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. नेक्स्ट जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर को बिल्कुल नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा.यह एक नए TNGA-F आर्किटेक्चर पर आधारित होगी, जिसपर लैंड क्रूज़र 300 और लेक्सस LX500d सहित कई ग्लोबल मॉडल्स भी आधारित हैं. नई पेश की गई टोयोटा टैकोमा पिकअप भी एडवांस टीएनजीए-एफ प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जो अलग- अलग बॉडी स्टाइल, आईसीई और हाइब्रिड सहित कई इंजन विकल्पों को सपोर्ट करता है. टीएनजीए-एफ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो 2,850-4,180 मिमी की व्हीलबेस लंबाई को सपोर्ट करता है. टोयोटा अपने पूरे ग्लोबल एसयूवी पोर्टफोलियो के लिए एक ही प्लेटफार्म का इस्तेमाल करना चाहती है. इससे कंपनी को जापानी लागत और डेवलपमेंट टाइम को कम करने में मदद मिलेगी. 

टैकोमा पिक-अप

टैकोमा पिक-अप नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर एसयूवी का प्रिव्यू मॉडल है. यह बेहतर ऑफ-रो के लिए एक आक्रामक फ्रंट बम्पर डिजाइन, वाइड फेंडर फ्लेयर्स, मजबूत कर्व्स और क्रीज के साथ एक फ्लैट बोनट, सफेद बॉडी वर्क के साथ एक ब्लैक-आउट रूफ, फ्लेयर्ड व्हील आर्क के चारों ओर क्लैडिंग और एक स्किड प्लेट के साथ आएगा.

पावरट्रेन

नेक्स्ट-जेन टोयोटा फॉर्च्यूनर माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ नए डीजल इंजन से लैस होगी. इसमें इंटीग्रेटेड स्टार्टर जेनरेटर (आईएसजी) के साथ नया 1 जीडी-एफटीवी 2.8-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है. नई टोयोटा के माइल्ड हाइब्रिड डीजल इंजन को जीडी हाइब्रिड नाम भी दिया जा सकता है. इसमें अधिक माइलेज ले साथ एक्सट्रा टॉर्क मिलने की उम्मीद है. इसमें इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम मिलेगा. इसके ग्लोबल-स्पेक मॉडल में 265bhp पॉवर वाला एक नया 2.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलने की भी उम्मीद है. इसमें 2.4-लीटर हाइब्रिड टर्बो पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है, जो लेक्सस और टोयोटा के कुछ ग्लोबल मॉडल्स में देखने को मिलता है. नेक्स्ट जेनरेशन फॉर्च्यूनर के अलावा टोयोटा, टीएनजीए-सी प्लेटफॉर्म पर आधारित एक नई 7-सीटर एसयूवी भी तैयार कर रही है, जो कोरोला क्रॉस और नई इनोवा हाइक्रॉस पर आधारित है. नई 7-सीटर एसयूवी बाजार में जीप मेरिडियन, स्कोडा कुशाक और महिंद्रा XUV700 के हाई वेरिएंट से होगा.

यह भी पढ़ें :- हुंडई अल्काजार को मिलने वाला है मिड लाइफ अपडेट, मिल सकते हैं एक्सटर जैसे डिजाइन एलिमेंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2030 तक हर 10 में से करीब 4 गाड़ियां होंगी Electric, रिपोर्ट का दावा
2030 तक हर 10 में से करीब 4 गाड़ियां होंगी Electric, रिपोर्ट का दावा
Diwali Offers on Cars: दिवाली पर सस्ती मिल रहीं ये हैचबैक कारें, मिल रहा बंपर ऑफर
दिवाली पर सस्ती मिल रहीं ये हैचबैक कारें, मिल रहा बंपर ऑफर
E100 Fuel: आम पेट्रोल कार में क्यों नहीं डाल सकते E100 Fuel? जानें क्या है वजह
आम पेट्रोल कार में क्यों नहीं डाल सकते E100 Fuel? जानें क्या है वजह
New Scooter Launch: Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
'शूटआउट एट लोखंडवाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
नहीं रहे 'शूटआउट एट लोखंडवाला' के निर्देशक संजय गुप्ता, 57 की उम्र में ली आखिरी सांस
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget