एक्सप्लोरर

Skoda Kushaq Matte Edition: लॉन्च हो गया स्कोडा कुशॉक का मैट एडिशन, केवल 500 यूनिट्स की होगी बिक्री

Skoda Kushaq: स्कोडा कुशॉक मैट एडिशन से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

Skoda Kushaq Limited Edition: स्कोडा ने अपनी एसयूवी कुशॉक के एक और वर्जन को पेश कर दिया है, जिसे मैट एडिशन नाम दिया गया है जोकि एक लिमिटेड एडिशन होगा. कंपनी इसके केवल 500 यूनिट्स की ही बिक्री करेगी. वहीं इसे इसके नाम की तरह ही कार्बन स्टील मैट पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है. इसके अलावा इसमें विंग मिरर, डोर हैंडल को ग्लॉसी ब्लैक कलर का कंट्रास्ट दिया गया है.

कुशॉक मैट एडिशन खरीदने के लिए मौजूदा मॉडल से 40,000 रुपये ज्यादा देने होंगे. जिसे इसके टॉप एंड स्टाइल वेरिएंट के साथ तैयार किया गया है. इसके ऊपर केवल मोंटे कार्लो एडिशन है.

इस स्पेशल एडिशन को दोनों 1.0l टीएसआई इंजन (6 स्पीड मैनुअल/ऑटोमेटिक) और 1.5l टीएसआई इंजन (7 स्पीड डीएसजी) के साथ पेश किया गया है.

कीमत

इस नए एडिशन की कीमत की बात करें तो, अलग-अलग इंजन के साथ इसकी कीमत 16.19 लाख रुपये एक्स-शोरूम से लेकर 19.39 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक है.

इस सेगमेंट में किआ के बाद स्कोडा कुशॉक सेकंड कार है, जिसके एक्स-लाइन ट्रिम को भी लगभग इसी पेंट स्कीम के साथ पेश किया गया है. यहां इस बात की जानकारी होना जरुरी है कि स्कोडा कुशॉक मैट एडिशन के लिए केवल इसके कलर स्कीम में ही बदलाव किया गया है, जिसके केवल 500 यूनिट्स ही तैयार किये जायेंगे. जोकि घरेलू सड़कों के लिए एक यूनिकॉर्न साबित होगी.

अपने टॉप एंड वेरिएंट स्टाइल की तरह स्कोडा कुशॉक मैट एडिशन में 10 इंच का वायरलेस एप्पल और एंड्राइड ऑटो इंफोटेनमेंट स्क्रीन, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एक सब बूफर और छह स्पीकर वाला स्कोडा साउंड सिस्टम, 8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटेलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर मौजूद हैं. इसके अलावा अगर सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो, इसमें 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएएस, इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ-साथ रियर व्यू कैमरा भी दिया गया है.

इनसे होता है मुकाबला

स्कोडा कुशॉक मैट एडिशन से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- Range Rover SV 2023 Review: लग्जरी फीचर्स से लैस नई रेंज रोवर एसवी 2023 को खरीदना फायदे का सौदा या घाटे का, समझ लीजिये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, महाराष्ट्र साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
रैपर यो यो हनी सिंह ने आपत्तिजनक शब्दों के लिए मांगी माफी, साइबर सेल में दर्ज कराया बयान
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget