एक्सप्लोरर

Range Rover SV 2023 Review: लग्जरी फीचर्स से लैस नई रेंज रोवर एसवी 2023 को खरीदना फायदे का सौदा या घाटे का, समझ लीजिये

रेंज रोवर एसवी भी लंबे व्हीलबेस के साथ अपनी मौजूदगी का एहसास करने में सक्षम है. एसवी वर्जन की डिजाइन में कई छोटे छोटे बदलाव किये गए हैं, ताकि इसे फ्लैगशिप वर्जन के तौर पर अलग दिखाया जा सके.

Range Rover SV SUV: नई रेंज रोवर अब अमीरों की सवारी बनती जा रही है, जिसमें बिजनेसमैन और बॉलीवुड की हस्तियां या यूं कहा जा सकता है, कि ए लिस्ट में शामिल लगभग हर एक के गैराज में रेंज रोवर कार देखने को मिल जाएगी. हालांकि, अब लगभग 1.6 मिलियन कॉन्फिगरेशन के साथ एक रेंज रोवर एसवी मौजूद है. रेंज रोवर का एसवी वर्जन अब तक का सबसे एक्सक्लूसिव, लग्जरी और सबसे महंगा वर्जन है. जिसे आप 4 करोड़ रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं. लेकिन इस सेगमेंट में कीमत मायने नहीं रखती, मायने रखते हैं फीचर्स. जिसके बारे में हम आपको आपको आगे बताने जा रहे हैं.

रेंज रोवर एसवी भी लंबे व्हीलबेस के साथ अपनी मौजूदगी का एहसास करने में सक्षम है. एसवी वर्जन की डिजाइन में कई छोटे छोटे बदलाव किये गए हैं, ताकि इसे फ्लैगशिप वर्जन के तौर पर अलग दिखाया जा सके. इसमें दिया गया रेंज रोवर बैज अब काले कलर का है, जबकि एसवी बैज सिरामिक फिनिश्ड में है जोकि इसके पीछे है. इसमें दिए गए बेस्पोक एक्सक्लूसिव कलर को एसवी सेरेंटली डिजाइन थीम का नाम दिया गया है. जिसे अलग ग्रिल फिनिश में पेश किया गया है. इसके अलावा इसमें कांसे और सिल्वर की डिटेलिंग देखने को मिलती है. यहां तक कि 23 इंच के बड़े साइज वाले एलाय व्हील पर भी.


Range Rover SV 2023 Review: लग्जरी फीचर्स से लैस नई रेंज रोवर एसवी 2023 को खरीदना फायदे का सौदा या घाटे का, समझ लीजिये

असली डील इस कार के अंदर है, जिसमें प्योर लग्जरी फीचर्स की भरमार देखने को मिलती है. जिसमें कुछ स्टैंडर्ड फीचर्स भी शामिल हैं, जोकि ऑटोबायोग्राफी में ऑप्शनल हैं. इसके अगले और पिछले हिस्से में ड्यूल टोन कंट्रास्ट देखने को मिलता है. हालांकि लग्जरी एलिमेंट्स पर काफी ज्यादा ध्यान दिया गया है. इसमें मौजूद अपहोल्स्ट्री के लिए आप लेदर और बिना लेदर वाली सस्टेनेबल अपहोल्स्ट्री का भी चुनाव कर सकते हैं. ज्यादातर मालिक इसमें पीछे की सीट पर होंगे, जोकि फोर सीट कॉन्फिगरेशन के साथ एग्जीक्यूटिव क्लास वाली फील देगी. इंडिविजुअल सीट के साथ-साथ इसमें पूरे केबिन को कवर करने वाला सेन्ट्रल कंसोल मौजूद है. इसमें मौजूद सब कुछ इलेक्ट्रिक है, जिसमें मौजूद क्लब टेबल भी शामिल है. जोकि एल्युमिनियम की बनी हुई है और आराम से खुल जाती है. इसके अलावा इसकी पिछली सीट के साथ दिया गया फ्रिज भी टचस्क्रीन के जरिये खोला जा सकता है. जिसमें एसवी के खुद के गिलास मौजूद हैं. इसके बाद इसमें दी गयीं सीट्स हैं, जो हीटिंग/मसाज/कूलिंग और सॉफ्ट कुशन के साथ मौजूद हैं, जोकि पूरे दिन की थकान उतारने के लिए काफी हैं. इसमें सबकुछ टचस्क्रीन से किया जा सकता है, यहां तक की सनरूफ भी. हम आपको बताना भूल जाएं, इससे पहले बता दें कि इसमें 13.1 इंच की बड़ी रियर स्क्रीन भी मौजूद है.


Range Rover SV 2023 Review: लग्जरी फीचर्स से लैस नई रेंज रोवर एसवी 2023 को खरीदना फायदे का सौदा या घाटे का, समझ लीजिये

इसके अगले हिस्से में सिरेमिक फिनिश मिलता है, जो इसे अलग दिखाने के साथ-साथ स्पेशल फील कराता है. इसमें कई सारे फीचर्स मौजूद हैं, जिसकी लिस्ट बनायीं जा सकती है. लेकिन इसमें मौजूद 32 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम के साथ ये किसी कंसर्ट हॉल से कम नजर नहीं आता. साथ ही इसमें आराम से बंद होने वाले दरवाजे, लेदर हेडलाइनिंग, नॉइज कैंसिलेशन, डिजिटल एलईडी लैम्प्स और भी बहुत कुछ मौजूद है.


Range Rover SV 2023 Review: लग्जरी फीचर्स से लैस नई रेंज रोवर एसवी 2023 को खरीदना फायदे का सौदा या घाटे का, समझ लीजिये

वहीं इसकी ड्राइविंग की बात करें तो, रेंज रोवर एक एसयूवी की तरह जबरदस्त ड्राइविंग पोजीशन के साथ मौजूद है. अपने साइज की बदौलत एक अच्छा व्यू देती है. जिससे ड्राइव में काफी आसानी होती है. इसमें दिए गए 23 इंच के पहियों के साथ ड्राइव और भी शानदार हो जाती है और नॉइज भी मालूम नहीं पड़ती. वहीं इसके सस्पेंशन और इंजन दोनों ही आपकी उम्मीद पर खरा उतरते हैं. साथ ही इसके चारों तरफ मौजूद कैमरा की वजह से मुंबई जैसी खचाखच भरी जगह पर भी पार्किंग में कोई परेशानी नहीं होने देते. इसमें मौजूद वी8 इंजन 530hp की पावर के साथ आपको चौका देता है, जोकि डायनामिक मोड पर आसानी से उड़ने के लिए तैयार रहता है.


Range Rover SV 2023 Review: लग्जरी फीचर्स से लैस नई रेंज रोवर एसवी 2023 को खरीदना फायदे का सौदा या घाटे का, समझ लीजिये

ये एसयूवी उन लोगों के लिए है, जो बेस्ट चाहते हैं और इसकी कीमत देने के लिए तैयार हैं. वहीं बाकी एसयूवी के सतह तुलना करें तो, ये रेंज रोवर काफी शानदार है. ये किसी भी तरीके से भद्दी और हार्ड नहीं लगती. फिलहाल मैक्सिमम फीचर के साथ इस एसयूवी को लग्जरी बनाया गया है, जिसे आप खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें :- रॉयल एनफील्ड तैयार कर रही है 750cc इंजन, 2025 में हो सकता है लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
हर 3 महीने बढ़ेंगे कारों के दाम? Mercedes ने दिया बड़ा संकेत
Tata Aeris CNG में फीचर्स की भरमार, फिर भी क्यों अधूरी लगी बात?
Tata Aeris CNG में फीचर्स की भरमार, फिर भी क्यों अधूरी लगी बात?
Nissan की 7 Seater SUV में बड़ा खेल, टेस्टिंग में दिखा नया Look
Nissan की 7 Seater SUV में बड़ा खेल, टेस्टिंग में दिखा नया Look
Fortuner को टक्कर देगी JSW की नई SUV? जानें क्या है खास
Fortuner को टक्कर देगी JSW की नई SUV? जानें क्या है खास

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
भीड़ देखकर दूर खड़ी थीं बहन, आकाशवाणी के गेट से राहुल ने लगाई आवाज- 'प्रियंका...'
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
पंजाब: PCS अफसर बताकर AAP नेता से की थी शादी, अब जेवर लेकर दुल्हन फरार
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
IPL 2027 के लिए सभी 10 टीमों के हेड कोच कन्फर्म! देखें लिस्ट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
पीएम मोदी की सेहत का क्या है राज? पॉडकास्ट में खुद बताया
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
राहुल गांधी की EC जाने की जिद: बैरिकेड्स पर चढ़े, तिरंगा लहराया, अब पेड़ के नीचे धरना
How To Fix Peeling Paint: दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
दीवार पर कैलेंडर या पोस्टर लगाने से पेंट उखड़ जाता है? ऐसे बचाएं दीवार
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
UP राज्यसभा चुनाव: राजभर की पार्टी का दावा, 'सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतार रही क्योंकि...'
Embed widget