एक्सप्लोरर

Skoda Slavia and Kushaq: स्कोडा ने लॉन्च किया स्लेविया और कुशाक का लिमिटेड एडिशन, जानिए क्यों है खास 

कुशाक ओनिक्स प्लस और स्लाविया एम्बिशन प्लस दोनों में ही एक 1.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 114 बीएचपी पॉवर और 175 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है.

Skoda Limited Edition: देश में त्योहारी सीजन के नजदीक आते ही लगभग सभी वाहन सेगमेंट में हलचल बढ़ गई है और सभी वाहन निर्माता अलग अलग तरीकों से ग्राहकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके लिए कंपनियां नए ऑफर और योजनाओं की घोषणा करना शुरू कर रही हैं. स्कोडा ने भी त्योहारों के मौके पर अपनी कुशाक और स्लाविया के दो स्पेशल एडिशन मॉडल लॉन्च करने की घोषणा की है. ये दो नए मॉडल - कुशाक ओनिक्स प्लस और स्लाविया एम्बिशन प्लस लिमिटेड एडिशन वेरिएंट हैं.

लिमिटेड पीरियड ऑफर 

दोनों वेरिएंट में सीमित समय के लिए फेस्टिव प्राइस ऑफर, नए आकर्षक एक्सचेंज बेनिफिट्स और स्पेशल कॉर्पोरेट स्कीम्स शामिल हैं. कंपनी ने इस अवधि की समाप्ति तिथि की घोषणा नहीं की है. कुशाक और स्लाविया दोनों कंपनी के भारत 2.0 कार्यक्रम के हिस्से के रूप में भारत में स्कोडा की उपस्थिति की फिर बाजार में जगह बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

स्कोडा कुशाक ओनिक्स प्लस

नया ओनिक्स प्लस ट्रिम कुशाक के ओनिक्स ट्रिम पर बेस्ड है, जिसे इस साल की शुरुआत में 12.40 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था. यह 11.59 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम की कीमत पर उपलब्ध है. नया कुशाक ओनिक्स प्लस कैंडी व्हाइट और कार्बन स्टील पेंट स्कीम्स में उपलब्ध है और यह बेस एक्टिव ट्रिम का टॉप मॉडल है. स्टाइलिंग की बात करें तो ओनिक्स प्लस ट्रिम में विंडो गार्निश, फ्रंट ग्रिल रिब्स और टेलगेट पर क्रोम इंसर्ट मिलते हैं. इसमें 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. 

स्कोडा स्लाविया एम्बिशन प्लस

स्कोडा ने 12.49 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर स्लेविया के बेस एम्बिशन ट्रिम के आधार पर स्लाविया का एम्बिशन प्लस ट्रिम लॉन्च किया है. कुशाक ओनिक्स प्लस की तरह लिमिटेड एडिशन स्लाविया एम्बिशन प्लस में भी फ्रंट ग्रिल, लोवर डोर्स और ट्रंक गार्निश के चारों ओर डेकोरेशन के साथ क्रोम पैकेज दिया गया है. साथ ही इसमें इन-बिल्ट डैशकैम भी दिया गया है. यह मौजूदा सभी कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है. 

कुशाक ओनिक्स प्लस और स्लाविया एम्बिशन प्लस दोनों में ही एक 1.0-लीटर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 114 बीएचपी पॉवर और 175 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों स्पेशल एडिशन में स्टैंडर्ड तौर पर 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि स्लाविया एम्बिशन प्लस में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- अक्टूबर के अंत तक आएगी नई टाटा पंच ईवी, Citroen eC3 से होगा मुकाबला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duster Hybrid या Turbo Petrol, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?
Duster Hybrid या Turbo Petrol, किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा?
Nitrogen vs Normal Air: टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?
टायर में नाइट्रोजन डालें या नॉर्मल हवा, कब किस चीज का होता है यूज?
Winter Bike Tips: ठंड में सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट करने में हो रही परेशानी, सबसे पहले करें ये काम
ठंड में सुबह-सुबह बाइक स्टार्ट करने में हो रही परेशानी, सबसे पहले करें ये काम
Ethanol From Hair: पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान
पेट्रोल के लिए अब गन्ना नहीं, बाल आएंगे काम, जानें नया प्लान

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget