एक्सप्लोरर

दूसरे राज्य में शिफ्ट कर रहे हैं अपनी गाड़ी तो यहां जानें क्या है इसका पूरा पेपरवर्क प्रोसेस

अगर आप अपनी कार को दूसरे राज्य में शिफ्ट कर रहे हैं यानी वहां चलाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको वहां का नंबर कैसे मिलेगा. या फिर दूसरे राज्य में गाड़ी बेच रहे हैं तो इसके लिए आपको क्या पेपरवर्क करना पड़ेगा. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं

अक्सर हमें नौकरी या फिर किसी दूसरे कारणों से एक राज्य से दूसरे राज्य जाना पड़ता है और यहां कई बार हमें ऑफिस आने जाने में परेशानी होती है. ऐसे में हमारे पास यही विकल्प बचता है कि हम अपनी गाड़ी भी उस ही राज्य में ले जाएं जहां हम रह रहे हैं. किसी दूसरे राज्य की गाड़ी अन्य राज्य में चलाने पर पुलिसकर्मी ज्यादा पूछताछ करते हैं. कानून के मुताबिक आप किसी भी राज्य में दूसरे राज्य की गाड़ी 12 महीने से ज्यादा नहीं चला सकते हैं. इससे ज्यादा चलाने पर आपका चालान हो सकता है. दूसरे राज्य में जाकर गाड़ी के पेपर्स को ट्रांसफर करवाना आसान काम नहीं है. कई लोगों को ये भी पता नहीं होता कि गाड़ी या उसके नंबर ट्रांसफर करवाने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है.

गाड़ी ट्रांसफर करने के लिए ये दस्तावेज हैं जरूरी व्हीकल ट्रांसफर करवाने के लिए हमें ऑरिजनल RC, फॉर्म नंबर 28, 29, 30, गाड़ी की NOC, गाड़ी बेचने वाले, जो गाड़ी बेच रहा है उसकी आईडी, गाड़ी खरीदने वाले की आईडी होनी चाहिए. व्हीकल का पॉल्युशन सर्टिफिकेट, बेचने और खरीदने वाले का सेल्फ डिफेंस सर्टिफिकेट अगर आपके पास ये सभी दस्तावेज हैं तो आप आसानी से किसी भी राज्य में अपनी गाड़ी बेच सकते हैं.

दूसरे राज्य में गाड़ी के नंबर ट्रांसफर करने का प्रोसेस इसके लिए सबसे पहले अगर आपने गाड़ी लोन पर ले रखी है तो आपको बैंक से NOC लेनी पड़ेगी. अब डॉक्यमेंट आपको आरटीओ में फिर से डॉक्यूमेंट्स, रोड टैक्स रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि आपकी रजिस्ट्रेशन फीस गाड़ी की अभी की स्थिती के हिसाब से लगेगी. इसके बाद आपको यहां से रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा. अब सवाल ये है कि क्या पुराने राज्य में जमा करवाएगी फीस और रोड टैक्स वापस मिलेगा या नहीं, तो आपको बतादें कि ये फीस आपको वापस मिल जाएगी.

कहां जमा करवाएं डॉक्यूमेंट्स दस्तावेज तो आपको पता चल गए, लेकिन अब सवाल ये है कि ये डॉक्यूमेंट्स जमा कि राज्य में होंगे. मसलन जहां आप गाड़ी बेच रहे हैं या फिर जिस राज्य की गाड़ी है. इसका जवाब ये कि आपको ये सभी दस्तावेज उस राज्य के RTO में जमा करवाने हैं जहां आप गाड़ी बेच रहे हैं. जमा करवाने से पहले एक बार से डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई जरूर करलें. इसके बाद RTO की तरफ से आपको एक रसीद दी जाएगी. इसे संभाल कर रखें क्योंकि ये भविष्य में बहुत काम आती है. इसके बाद 15 से 20 दिन के अंदर पोस्ट के जरिए नई RC आपके घर आ जाएगी.

ये भी पढ़ें

कार खरीदने का प्लान है, तो जान लें आपकी पसंदीदा कार पर कितने महीने की वेटिंग है 8 लाख से कम में मिलने वाली टॉप 5 सब-कॉम्पैक्ट कारें, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Honda QC3 या TVS iQube, 1.35 लाख रुपये में कौन ज्यादा पैसा वसूल?
Honda QC3 या TVS iQube, 1.35 लाख रुपये में कौन ज्यादा पैसा वसूल?
गलत जगह Car Park करना पड़ेगा भारी, जानें Challan का नियम
गलत जगह Car Park करना पड़ेगा भारी, जानें Challan का नियम
दिवाली पर खरीदनी है गाड़ी? जानें नई कार पर बंपर डिस्काउंट पाने का तरीका
दिवाली पर खरीदनी है गाड़ी? जानें नई कार पर बंपर डिस्काउंट पाने का तरीका
छोटे Size में बड़ा धमाका! ये EV Car देगी 259 KM की Range
छोटे Size में बड़ा धमाका! ये EV Car देगी 259 KM की Range

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
'अगर हमें भारत के खिलाफ...', एशियन गेम्स को लेकर पाकिस्तान के हेड कोच का बड़ा बयान
'अगर हमें भारत के खिलाफ...', एशियन गेम्स को लेकर पाकिस्तान के हेड कोच का बड़ा बयान
'जयंती 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
'जयंती 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
'कब तक होगा फैसला, समय बताएं', TMC के मामले पर चुनाव आयोग से बोला सुप्रीम कोर्ट
'कब तक होगा फैसला, समय बताएं', TMC के मामले पर EC से बोला सुप्रीम कोर्ट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
10 भैंस पालने के लिए हर महीने कितने चारे की होगी जरूरत? जान लें हिसाब-किताब
10 भैंस पालने के लिए हर महीने कितने चारे की होगी जरूरत? जान लें हिसाब-किताब
Embed widget