एक्सप्लोरर

8 लाख से कम में मिलने वाली टॉप 5 सब-कॉम्पैक्ट कारें, ये हैं सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स

अगर आप 8 लाख तक के बजट में एक शानदार कार खरीदना चाहते हैं तो ये हैं देश की टॉप 5 बेहतरीन कार.

ऑटोमोबाइल सेक्टर में सबसे ज्यादा मांग एंट्री लेवल सेगमेंट और सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट कार की है.  भारत में ऐसी कारों को सबसे ज्यादा खरीदा जाता है. ऐसे में अगर आप भी एक नई और शानदार फीचर्स वाली कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं और आपका बजट 8 लाख रुपए या उससे कम है. तो हम आपको ऐसी 5 कारों के बारे में बता रहे हैं. जो इन दिनों लोगों की पहली पसंद बनीं हुई हैं. ये कार आपके बजट यानि 8 लाख तक की रेंज में आ जाएंगी. आइये जानते हैं ऐसी टॉप 5 कार कौन सी है.

 1- मारुति सुजुकी बलेनो- मारुति की कार भारत में ज्यादातर लोगों की पहली पसंद हैं. अगर आप भी मारुति की कार खरीदना चाहते हैं तो बलेनो आपके लिए शानदार ऑप्शन है. ये एक प्रीमियम हैचबैक कार है जो लंबे समय से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. बलेनो BS6-कंप्लेंट 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है. हालांकि अब इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा. पेट्रोल इंजन 83PS का मैक्सिमम पावर, 113Nm का पीक टॉर्क देता है. ये कार माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ भी आती है, जिसे माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक को जोड़ गया है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें ऑटोमैटिक के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. 8 लाख से कम बजट में बलेनो के कई वैरिएंट खरीद सकते हैं. आप दो ड्यूलजेट ट्रिम्स और एंट्री-लेवल ऑटोमैटिक वैरिएंट भी खरीद सकते हैं वहीं सिग्मा ट्रिम वैरिएंट की कीमत 5.63 लाख और अल्फा मैनुअल ट्रिम आपको  7.61 लाख रुपए में मिल जाएगी.

2- हुडई एलीट i20 - 8 लाख से कम कीमत में आप एलीट आई20 का मैग्ना प्लस (6.49 लाख रुपए), स्पोर्ट्ज़ प्लस (7.36 लाख रुपए) और स्पोर्ट्ज़ प्लस डुअल टोन (7.66 लाख रुपए) वेरिएंट खरीद सकते हैं. आई20 ने BS4 से BS6 में कन्वर्ट होने के साथ अपने ऑप्शनल ऑटोमैटिक और डीजल पावरट्रेन को खो दिया है. हैचबैक अब केवल चार वैरिएंट में मिलती है. जिसमें से तीन 8 लाख से कम की हैं. कार में 1.2-लीटर वाला चार-सिलेंडर के साथ नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 83PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका इंजन स्टैंडर्ड 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लेस है. नई आई20 को लोग काफी पसंद करते हैं.

3- टाटा अल्ट्रोज- टाटा मोटर्स की अल्ट्रोज भी काफी डिमांडिंग कार है. अल्ट्रोज को दो BS6-कंप्लेंट पॉवरट्रेन के साथ लॉन्च किया गया है, इस कार में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है जो 86PS पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है वहीं 90PS पावर और 200Nm टॉर्क जनरेट करने वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया  है. 8 लाख के बजट में आप टाटा अल्ट्रोज़ के सभी पेट्रोल वैरिएंट खरीद सकते हैं. जबकि 6.99 लाख और 7.75 लाख में XE डीजल और XM डीजल ट्रिम्स भी खरीद सकते हैं.

4- होंडा अमेज- अगर आप होंडा की कार खरीदना चाहते हैं तो आपको ये कार 8 लाख से कम बजट में मिल जाएगी. अमेज के E, S, V, S CVT और VX पेट्रोल वैरिएंट के साथ-साथ E डीजल वैरिएंट को खऱीद सकते हैं. इसकी कीमत 6.09 लाख (E), 6.81 लाख (S), 7.44 लाख (V), 7.71 लाख (S CVT), 7.92 लाख (VX) और 7.55 लाख (E डीजल) है. अमेज BS4 से BS6 में कन्वर्ट होने के बाद भी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में मिलती है. सब-4 मीटर सेडान में 1.2-लीटर, नेचुलरी एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 90PS पावर और 110Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका 1.5-लीटर का डीजल इंजन 100PS का पीक पावर और 200Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है. वहीं बात करें CVT ऑटो ट्रांसमिशन की तो ये 80PS पावर और 160Nm टॉर्क जनरेट करता है.

5- मारुति सुजुकी डिजायर- 2020 में मारुति ने डिजायर का मिड-लाइफ फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया है. कंपनी ने इस कार में कॉस्मेटिक अपग्रेड किया गया है. 8 लाख से कम कीमत में मारुति सुजुकी डिजायर भी एक अच्छा ऑप्शन है. डिजायर में नए BS6 कंप्लेंट 1.2-लीटर डुअल जेट इंजन दिया गया है जो 90PS पावर, 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है. ये इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक से लैस है डिजायर 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और एक आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम से लेस है. 8 लाख के बजट में डिजायर के LXi (5.89 लाख), VXi (6.79 लाख), VXi AT (7.31 लाख), ZXi (7.48 लाख) और ZXi AT (8 लाख) आप खरीद सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget