एक्सप्लोरर

कार खरीदने का प्लान है, तो जान लें आपकी पसंदीदा कार पर कितने महीने की वेटिंग है

अगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जान लें आपकी पसंदीदा कार पर कितनी वेटिंग चल रही है. ये हैं मार्केट में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली टॉप 5 कार.

साल 2021 के शुरु होते ही कई कारों पर लंबी वेटिंग चल रही है. ऐसे में अगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ये जान लेना चाहिए कि आप जिस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं उस पर कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है. बता दें इस वक्त देश में कई कारों पर लंबी वेटिंग चल रही है. आज हम आपको ऐसे 5 मॉडल्स बता रहे हैं जिन्हें लोग सबसे ज्यादा खरीद रहे हैं. इन कारों के प्रति लोगों की ऐसी दीवानगी है कि खरीदने के लिए आपको करीब 9 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा. आइये जानते हैं आपकी पसंदीदा कार को खरीदने के लिए आपको कितना इंतजार करना पड़ेगा.

किआ सोनेट- किआ सोनेट ने काफी कम समय में भारतीय ऑटोसेक्टर में अपनी अच्छी पहचान बना ली है. आंकड़ों पर नज़र डालें तो किआ सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की लिस्ट में दूसरे पायदान पर है. अगर आप किआ कार खरीदना चाहते हैं तो आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा. किआ सोनेट की बुकिंग कराने पर आपको 5 से 6 महीने का इंतजार करना पड़ेगा. आपको बता दें सोनेट के लुक लेकर लोगों में काफी क्रेज है. किआ सोनेट की एक्स-शोरूम कीमत 6.70 लाख से 13.19 लाख के बीच है.

हुंडई क्रेटा- हुंडई की क्रेटा को लेकर भी लोगों का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा. साल 2020 में लॉन्च हुई नई क्रेटा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. कोरोना काल से ही इस कार की डिमांड काफी बढ़ रही है. अगर आप अभी हुंडई क्रेटा को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कम से कम 3-7 महीने तक का इंतजार करना पड़ेगा. क्रेटा की एक्स-शोरूम कीमत 9.81-17.31 लाख रुपये तक है.

मारुति सुजुकी अर्टिगा- मारुति की आर्टिगा पर भी लंबी वेटिंग है. इस कार की मार्केट में काफी डिमांड है. स्पेस के मामले में ये शानदार कार है. इस महीने अगर आप मारुति अर्टिगा खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको 6 महीने तक की वेटिंग मिलेगी. आर्टिगा की कीमत 7.59 लाख से 10.13 लाख तक है.

महिंद्रा थार- 2020 अक्टूबर में लॉन्च हुई नई महिंद्रा थार पर भी लंबी वेटिंग है. इस कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. अगर आप अभी बुक कराते हैं तो आपको 9 महीने का वेटिंग पीरियड मिलेगा. यानि ये कार आपको सितंबर या अक्टूबर में मिल पाएगी. नई महिंद्रा थार के लुक में काफी बदलाव किया गया है. जिसकी वजह से ये कार लोगों को काफी पंसद आ रही है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 11.90-13.75 लाख रुपये तक है.

निसान मैग्नाइट- कम कीमत में अपने शानदार लुक और फीचर्स की वजह से निसान की मैग्नाइट की भी काफी डिमांड है. निसान की मैग्नाइट पर आपको 8 महीने का वेटिंग पीरियड मिलेगा. इस कार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. मैग्नाइट की एक्स-शोरूम कीमत 5.49-9.97 लाख रुपये है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करना होगा अब और भी आसान, लगने जा रहें हैं 30 हजार नए चार्जिंग पॉइंट
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
E20 Petrol पर अफवाहों के बीच तेल कंपनियों का बड़ा कदम, पेट्रोल पंप पर मिलेंगे इन सवालों के जवाब
अब बिना डोमिसाइल नहीं बनेगा Driving Licence, 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम
अब बिना डोमिसाइल नहीं बनेगा Driving Licence, 1 अगस्त से बदल जाएंगे नियम
मानसून में पेड़ गिरने से डैमेज हो जाए कार तो कैसे लें इंश्योरेंस, जीरो डेब्ट पॉलिसी में कितना मिलेगा क्लेम?
मानसून में पेड़ गिरने से डैमेज हो जाए कार तो कैसे लें इंश्योरेंस, जीरो डेब्ट पॉलिसी में कितना मिलेगा क्लेम?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget