एक्सप्लोरर

कितने रुपये की EMI पर मिल जाएगी 9 करोड़ रुपये वाली Rolls-Royce? यहां जानिए पूरा हिसाब किताब

Rolls Royce Phantom on EMI: भारतीय बाजार में कंपनी की चार कारें कलिनन, फैंटम, घोस्ट और स्पेक्टर बिकती हैं. यहां हम आपको फैंटम वेरिएंट के डाउन पेमेंट और EMI के बारे में बताने जा रहे हैं. 

Rolls Royce Phantom on EMI and Down Payment: लग्जीरियस लुक और महंगी कीमत के चलते रोल्स-रॉयस की कारों को दुनियाभर में जाना जाता है. अंबानी परिवार से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक भारत के कई रईसों के पास यह कार है. 

कंपनी की कारों की कीमत इतनी ज्यादा होती है कि हर कोई इन कारों को नहीं खरीद पाता है. हालांकि इसके अलावा आपके पास एक ऑप्शन यह है कि आप रोल्स-रॉयस को बैंक से लोन लेकर खरीद सकते हैं. 

भारतीय बाजार में कंपनी की चार कारें Rolls-Royce Cullinan, Phantom, Ghost और स्पेक्टर बिकती हैं. अगर आप रोल्स-रॉयस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यहां हम आपको इसके फैंटम वेरिएंट के डाउन पेमेंट और EMI के बारे में बताने जा रहे हैं. 

Rolls-Royce Phantom की कीमत 

दिल्ली में रोल्स-रॉयस फैंटम की एक्स-शोरूम कीमत 8 करोड़ 99 लाख रुपये है. वहीं अगर इसके टॉप वेरिएंट की बात की जाए तो यह 10.48 करोड़ रुपये तक जाती है. अगर आप इस कार को लोन पर खरीदना चाहते हैं तो ऑन रोड कीमत 10.32 करोड़ रुपये पड़ जाएगी, क्योंकि इसमें RTO, इंश्योरेंस और बाकी चार्ज शामिल हैं. 

Rolls-Royce Phantom के लिए कितना देना होगा डाउन पेमेंट? 

रोल्स रॉयस फैंटम खरीदने के लिए आप पूरा अमाउंट न देकर फाइनेंस कंपनी से लोन करा सकते हैं. 2 करोड़ रुपये डाउन पेमेंट करने पर अगर आप 7 साल के लिए 9.8 फीसदी की ब्याज दर से लोन लेते हैं तो आपको बैंक से 8.32 करोड़ रुपये का लोन लेना पड़ेगा. इस तरह हर महीने आपकी ईएमआई 13.74 लाख रुपये बनेगी. कार को लोन पर खरीदने के बाद आपको 3.21 करोड़ रुपये का इंटरेस्ट देना होगा. इस तरह आपको कुल अमाउंट 11.54 करोड़ रुपये हो जाएगा. 

रोल्स-रॉयस की कार में मिलते हैं ये फीचर्स

रोल्स-रॉयस फैंटम में इंफोटेनमेंट यूनिट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें, फ्रंट मसाज सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं. पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 6.75-लीटर ट्विन टर्बो V12 इंजन मिलता है, जोकि 570 PS की पावर और 900 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो चाइल्ड सेफ्टी लॉक, की-लेस एंट्री, एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, रियर पार्किंग कैमरा, USB सपोर्ट जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. 

यह भी पढ़ें:-

शख्स ने कारों के डिजाइन को बताया गोबर, आनंद महिंद्रा ने दिया करारा जवाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget