एक्सप्लोरर

डस्टर के बड़े वर्जन को मिली 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग, यूरो NCAP टेस्ट ने बढ़ाई कन्फ्यूजन, जानें पूरी डिटेल्स

Renault Duster7Seater: भारत में लॉन्च से पहले डस्टर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. यूरो NCAP ने डेसिया बिगस्टर (रेनो बोरियल) 7-सीटर SUV का क्रैश टेस्ट किया,जिसमें इसे 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है.

Renault Duster 7 Seater: रेनो इंडिया जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी नई SUV डस्टर के बड़े वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे Boreal नाम से पेश किया जा सकता है. ग्लोबल मार्केट में यह SUV पहले से ही Dacia Bigster नाम से उपलब्ध है और अब इसकी यूरो NCAP क्रैश टेस्ट रिपोर्ट सामने आ गई है.

टेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, डेसिया बिगस्टर को क्रैश टेस्ट में 3-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इससे पहले डेसिया डस्टर को भी यही रेटिंग दी गई थी. यह जानकारी जहां कुछ लोगों के लिए संतोषजनक है, वहीं कुछ खरीदारों को कन्फ्यूजन में डाल रही है कि क्या इस SUV को खरीदना एक समझदारी का फैसला होगा या नहीं.

कैसा है सेफ्टी फीचर्स?

Dacia Bigster में सेफ्टी के लिहाज से कई अहम फीचर्स शामिल किए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग्स, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर, Isofix चाइल्ड सीट एंकरेज, फ्रंट पैसेंजर एयरबैग कट-ऑफ स्विच, और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे बेसिक जरूरी सुरक्षा फीचर्स मौजूद हैं. इसके साथ ही इसमें एडवांस्ड सेफ्टी सिस्टम भी दिए गए हैं, जिनमें Autonomous Emergency Braking (AEB) सिस्टम जो कार-टू-कार, बाइकर्स और पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए काम करता है, स्पीड असिस्टेंस सिस्टम, लेन असिस्ट सिस्टम, और ड्राइवर की थकान का पता लगाने वाला अलर्ट सिस्टम शामिल हैं.

एडल्ट पैसेंजर प्रोटेक्शन

Dacia Bigster ने एडल्ट पैसेंजर सेफ्टी इवैल्यूएशन में 27.7 अंक यानी 69% स्कोर किया है. फ्रंटल ऑफसेट क्रैश टेस्ट में पैसेंजर कम्पार्टमेंट को स्थिर पाया गया और ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के घुटनों और फीमर की सुरक्षा को अच्छा माना गया. हालांकि, ड्राइवर की छाती की सुरक्षा को कमजोर बताया गया है. फुल-विड्थ बैरियर टेस्ट में छाती की सुरक्षा को मामूली दर्जा दिया गया, जबकि साइड बैरियर और पोल इम्पैक्ट टेस्ट में शरीर के सभी प्रमुख अंगों को बेहतर सेफ्टी मिली.

चाइल्ड सेफ्टी में 85% स्कोर

बिगस्टर ने चाइल्ड ऑक्यूपेंट सेफ्टी सेक्शन में 42 अंक यानी 85% स्कोर किया है. फ्रंटल ऑफसेट और साइड बैरियर टेस्ट में बच्चों की सभी महत्वपूर्ण बॉडी पार्ट्स को बेहतर सुरक्षा मिली. फ्रंट पैसेंजर सीट पर एयरबैग डिसेबल विकल्प दिया गया है, जिससे रियर फेसिंग चाइल्ड सीट का इस्तेमाल सुरक्षित तरीके से संभव है. हालांकि, इसमें डेडिकेटेड चाइल्ड प्रेजेंस डिटेक्शन सिस्टम नहीं है, जो एक कमी मानी जा सकती है.

बता दें कि Dacia Bigster ने पैदल यात्री और साइकिल सवारों जैसे कमजोर सड़क यूजर्स के सेफ्टी स्कोर में 38.2 अंक या 60% प्राप्त किए हैं. सिर की सुरक्षा अच्छी थी, लेकिन विंडस्क्रीन और पिलर की सुरक्षा कमजोर मानी गई. पेल्विस की सुरक्षा को खराब रेट किया गया, जबकि फीमर और घुटनों की सुरक्षा मिली-जुली रही. AEB सिस्टम ने बेहतर काम किया, लेकिन एक कमी यह रही कि इसमें डोर ओपन अलर्ट सिस्टम नहीं है, जो अचानक दरवाज़ा खुलने पर साइकिल चालकों को चेतावनी देता. बिगस्टर ने सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी में 10.3 अंक यानी 57% स्कोर किया है. AEB और सीटबेल्ट रिमाइंडर सिस्टम ने संतोषजनक प्रदर्शन किया, लेकिन रियर सीट ऑक्यूपेंट डिटेक्शन सिस्टम की कमी के कारण कुछ अंक कम हो गए.

ये भी पढ़ें: Tata Altroz Facelift: स्टाइलिश लुक के साथ टाटा ने लॉन्च की नई 'अल्ट्रोज', फीचर्स में हुआ जबरदस्त बदलाव, जानें कितनी है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tesla Model Y: आया Ghost Mode, कार देखकर चौंक जाएंगे लोग
Tesla Model Y में आया Ghost Mode, कार देखकर चौंक जाएंगे लोग
Delhi BS4 Vehicle Ban: BS-VI गाड़ी नहीं तो दिल्ली से लौटाया जाएगा या कटेगा चालान? जानें नियम
BS-VI गाड़ी नहीं तो दिल्ली से लौटाया जाएगा या कटेगा चालान? जानें नियम
Mumbai Pune Expressway: मुंबई-पुणे के इस रूट पर 1 नवंबर से नहीं चल सकेंगे ये वाहन, लगा BAN
मुंबई-पुणे के इस रूट पर 1 नवंबर से नहीं चल सकेंगे ये वाहन, लगा BAN
2030 तक हर 10 में से करीब 4 गाड़ियां होंगी Electric, रिपोर्ट का दावा
2030 तक हर 10 में से करीब 4 गाड़ियां होंगी Electric, रिपोर्ट का दावा

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
रामलीला मैदान रैली से पहले रिजिजू के कांग्रेस से 5 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार पर क्या कहा?
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
'कांटे 2 का सपना जरूर पूरा होगा', संजय गुप्ता के निधन पर टूटे संजय दत्त, इन सेलेब्स ने भी जताया दुख
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
दिल्ली-काशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू, PM मोदी बोले- 'ऐहितासिक दिन'
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
'कल मिलते हैं', राहुल गांधी ने शेयर किया रामलीला मैदान रैली का मैप, बताया प्लान
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
विपक्ष की वो 4 पार्टियां जो रामलीला मैदान रैली से रहेंगी दूर, TVK-BJD का क्या रुख
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget