एक्सप्लोरर

Tata Altroz Facelift: स्टाइलिश लुक के साथ टाटा ने लॉन्च की नई 'अल्ट्रोज', फीचर्स में हुआ जबरदस्त बदलाव, जानें कितनी है कीमत

Tata Altroz Facelift 2025: टाटा मोटर्स ने साल 2020 में टाटा अल्ट्रोज को पहली बार लॉन्च किया था. अब 5 साल बाद इस कार को बड़ा अपडेट मिला है. कंपनी ने इस हैचबैक में कई नए और शानदार फीचर्स जोड़े हैं.

Tata Altroz Facelift 2025 Launched: टाटा मोटर्स ने अपनी प्रीमियम हैचबैक Altroz का नया फेसलिफ्ट वर्जन 6.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह कार पहले से भी ज्यादा स्मार्ट, प्रीमियम और टेक-लोडेड हो चुकी है. यह अब चार ट्रिम्स- Smart, Pure, Creative और Accomplished में उपलब्ध है, जो ग्राहकों की जरूरत और बजट के अनुसार विकल्प देते हैं.

नई अल्ट्रोज में पहले की तरह पेट्रोल, डीज़ल और CNG ऑप्शन मिलते रहेंगे. हालांकि, टर्बो पेट्रोल इंजन फिलहाल ऑफर नहीं किया गया है.

डिजाइन में बड़ा बदलाव

नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट को अब एक बिल्कुल नया, स्पोर्टी और बोल्ड एक्सटीरियर लुक दिया गया है. इसके फ्रंट में नया बम्पर डिजाइन और शार्प हेडलैंप्स जोड़े गए हैं. वहीं पीछे की ओर अब T-शेप LED टेललाइट्स मिलती हैं, जो एक LED लाइट बार से जुड़ी होती हैं, जिससे इसका रियर लुक भी काफी प्रीमियम लगता है. इसके अलावा रियर में 'Altroz' की ब्रांडिंग और डुअल-टोन बम्पर इसे और भी अट्रैक्टिव बनाते हैं. यह फेसलिफ्टेड अल्ट्रोज अब ड्यून ग्लो, एम्बर ग्लो, प्रिस्टीन व्हाइट, प्योर ग्रे और रॉयल ब्लू जैसे 5 नए रंगों में उपलब्ध है.

Tata Altroz Facelift: स्टाइलिश लुक के साथ टाटा ने लॉन्च की नई 'अल्ट्रोज', फीचर्स में हुआ जबरदस्त बदलाव, जानें कितनी है कीमत

अंदर से भी हुआ स्टाइलिश और हाई-टेक

नई अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का केबिन पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न लगता है. इसमें नया 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा इसमें 6-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, और सबसे खास -इलेक्ट्रिक सनरूफ भी शामिल हैं. डैशबोर्ड को भी क्लीन और मॉडर्न टच के साथ पूरी तरह से अपडेट किया गया है, जो इंटीरियर को एक प्रीमियम फील देता है.

Tata Altroz Facelift: स्टाइलिश लुक के साथ टाटा ने लॉन्च की नई 'अल्ट्रोज', फीचर्स में हुआ जबरदस्त बदलाव, जानें कितनी है कीमत

 

इंजन विकल्प और परफॉर्मेंस

नई फेसलिफ्ट अल्ट्रोज में इंजन विकल्पों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह अब भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (DCA ट्रांसमिशन विकल्प के साथ), 1.5-लीटर डीजल इंजन और एक CNG वेरिएंट के साथ उपलब्ध है. हालांकि, इस फेसलिफ्ट वर्जन में टर्बो पेट्रोल इंजन को शामिल नहीं किया गया है.


Tata Altroz Facelift: स्टाइलिश लुक के साथ टाटा ने लॉन्च की नई 'अल्ट्रोज', फीचर्स में हुआ जबरदस्त बदलाव, जानें कितनी है कीमत

किनसे हो सकता है मुकाबला ?

नई टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की लोकप्रिय कारों से होगा, जिनमें प्रमुख नाम ( हुंडई i20, मारुति सुज़ुकी बलेनो, और टोयोटा ग्लैंजा) हैं. टाटा मोटर्स ने इस फेसलिफ्ट को न केवल मॉडर्न टेक्नोलॉजी से लैस किया है, बल्कि इसकी डिजाइन और फीचर्स को भी काफी मजबूत बनाया है, जिससे यह बाजार में एक कंपटीटिव और पावरफुल विकल्प के रूप में सामने आ रही है.

 

ये भी पढ़ें: भारत में नहीं बंद हो रही Nissan, कंपनी ने अफवाहों को किया खारिज,जानें क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget