एक्सप्लोरर

Maruti Suzuki e-Vitara: मार्केट में जल्द आ रही है ई-विटारा, जानें कितनी हो सकती है कीमत

Maruti Suzuki e-Vitara: मारुति सुजुकी e-Vitara का प्रोडक्शन भारत में शुरू हो चुका है. आइए इसकी अनुमानित कीमत, फीचर्स, बैटरी और रेंज के बारे में विस्तार से जानते हैं.

मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार e-Vitara भारत में अब चर्चा का सबसे बड़ा विषय बनी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अगस्त,2025 को गुजरात के हंसलपुर प्लांट में e-Vitara के प्रोडक्शन को हरी झंडी दिखाई. इसी प्लांट से न सिर्फ भारतीय बाजार के लिए बल्कि 100 से ज्यादा देशों में इस कार का एक्सपोर्ट भी किया जाएगा. e-Vitara को पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाया गया था और तभी से लोग इसके लॉन्च का इंतजार कर रहे थे. अब प्रोडक्शन शुरू हो चुका है, तो माना जा रहा है कि इसकी लॉन्चिंग जल्द ही हो सकती है.

 कितनी हो सकती है कीमत?

  • कंपनी ने अभी तक आधिकारिक रूप से कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि e-Vitara की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख रुपये से शुरू होकर 25 लाख रुपये तक जा सकती है. इस प्राइस रेंज में यह इलेक्ट्रिक कार मिड-सेगमेंट और प्रीमियम सेगमेंट दोनों के ग्राहकों को अट्रैक्ट कर सकती है.

डिजाइन और इंटीरियर फीचर्स

  • मारुति सुजुकी e-Vitara का डिजाइन मॉडर्न और दमदार है. इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y-शेप DRLs, LED टेललाइट्स और 18-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. कार का इंटीरियर भी काफी प्रीमियम है. इसमें ब्लैक और टैन ड्यूल-टोन केबिन, लेयर्ड डैशबोर्ड और सेमी-लेदरेट सीट्स मिलती हैं. फीचर्स की बात करें तो e-Vitara में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.1-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ग्लास रूफ, इंफिनिटी साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 10-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, एम्बिएंट लाइटिंग और PM2.5 एयर फिल्टर जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.

सेफ्टी फीचर्स

  • e-Vitara में सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है. इसमें लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) मिलेगा. इसके अलावा, इसमें 7 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी होंगे.

बैटरी और रेंज

  • मारुति e-Vitara दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च होगी, जिसमें 49 kWh और 61 kWh शामिल हैं. दोनों ही बैटरी पैक एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ेंगे, जो फ्रंट-व्हील ड्राइव देंगे. 49 kWh बैटरी पैक 144 PS की पावर और 192.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है, जबकि 61 kWh बैटरी पैक 174 PS की पावर और 192.5 Nm टॉर्क देता है. खास बात ये है कि 61 kWh बैटरी वाला मॉडल 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करेगा.

ये भी पढ़ें: 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी Maruti e-Vitara, पीएम मोदी ने किया फ्लैग-ऑफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget