एक्सप्लोरर

100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी Maruti e-Vitara, पीएम मोदी ने किया फ्लैग-ऑफ

Maruti e-Vitara Production: पीएम मोदी ने मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti e-Vitara को फ्लैग-ऑफ किया. मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी मंगलवार (26 अगस्त, 2025) को अपने गुजरात दौरे के दौरान मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Maruti e Vitara को फ्लैग-ऑफ किया. इस मौके पर उन्होंने अहमदाबाद के हंसलपुर प्लांट में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के लोकल प्रोडक्शन का भी उद्घाटन किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ई-विटारा' को हरी झंडी दिखाने से पहले कहा है कि भारत की आत्मनिर्भरता और हरित गतिशीलता का केंद्र बनने की दिशा में यह एक विशेष दिन है. 

100 से ज्यादा देशों में किया जाएगा निर्यात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "भारत की आत्मनिर्भरता और हरित गतिशीलता के केंद्र बनने की दिशा में आज एक विशेष दिन है. हंसलपुर में आयोजित कार्यक्रम में 'ई-विटारा' को हरी झंडी दिखाई जाएगी. यह बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (बीईवी) भारत में निर्मित है और 100 से ज्यादा देशों को निर्यात किया जाएगा. हमारे बैटरी इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए, गुजरात के एक संयंत्र में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड का उत्पादन भी शुरू होगा."

80 फीसदी से ज्यादा बैटरी का निर्माण भारत में होगा

हरित ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़े कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को ही गुजरात स्थित टीडीएस लिथियम-आयन बैटरी संयंत्र में भारत के बैटरी इकोसिस्टम के अगले चरण का भी उद्घाटन किया. तोशिबा, डेंसो और सुजुकी का संयुक्त उद्यम, यह संयंत्र घरेलू विनिर्माण और स्वच्छ ऊर्जा नवाचार को बढ़ावा देगा. इससे अब 80 प्रतिशत से अधिक बैटरी का निर्माण भारत में ही किया जाएगा.

इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, "26 अगस्त को सुबह लगभग 10:30 बजे, प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद के हंसलपुर में हाइब्रिड बैटरी इलेक्ट्रोड के स्थानीय उत्पादन का उद्घाटन करेंगे और 100 देशों को बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात को हरी झंडी दिखाएंगे."

यह ऐतिहासिक पहल भारत के हरित परिवहन के वैश्विक केंद्र के रूप में उभरने को दर्शाती है और साथ ही 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाती है. इस उपलब्धि के साथ, भारत अब सुजुकी के इलेक्ट्रिक वाहनों का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बन जाएगा.

यह भी पढ़ें:-

EV मालिकों के लिए खुशखबरी, इस राज्य में नहीं देना होगा कोई टोल टैक्स, जानें डिटेल्स 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
Jeep Wrangler के 2 नए Editions लॉन्च, कीमत ₹73.55 लाख से शुरू
लोक अदालत में कौन-से चालान नहीं होते माफ? एक क्लिक में जानें डिटेल
लोक अदालत में कौन-से चालान नहीं होते माफ? एक क्लिक में जानें डिटेल
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
SUV भी, Pickup भी, Fiat ने पेश किया अनोखा Multiplay Concept
BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget