Pagani Huayra 70 Anima: असली हीरों से सजी Pagani की ये सुपरकार, कीमत सुन उड़ेंगे होश
Pagani Huayra 70 Anima: पगानी ने पेश की नई Pagani Huayra 70 Anima सुपरकार. असली हीरों की धूल और प्लैटिनम से सजी इस V12 मैनुअल कार की जानें कीमत और फीचर्स.

Pagani Huayra 70 Anima: इटली की लग्जरी सुपरकार निर्माता कंपनी पगानी ने अपनी नई वन-ऑफ सुपरकार हुआयरा 70 एनिमा से पर्दा उठाकर ऑटोमोबाइल मार्केट में हलचल मचा दी है. कंपनी के संस्थापक होरासियो पगानी के 70वें जन्मदिन के मौके पर बनाई गई Huayra 70 सीरीज की यह तीसरी और आखिरी स्पेशल एडिशन कार है.
बता दें कि कॉनकोर्स इवेंट में पेश की गई इस कार की सबसे बड़ी खासियत कार इस्तेमाल किये गए पेंट की है. जिसमें असली हीरों की धूल और प्लैटिनम की पट्टियों का इस्तेमाल किया गया है. मार्केट में इसकी संभावित कीमत करीब 27-30 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. तो चलिए आइए जानते हैं कार में और क्या-क्या शानदार है.
हीरों की धूल का हुआ इस्तेमाल
जानकारी दें दे कि पगानी हुआयरा 70 एनिमा का लुक बेहद ही शानदार है. इसके बॉडीवर्क पर एक्सपोज्ड कार्बन फाइबर के साथ कस्टम मैटेलिक लाइट ब्लू और इंकी ब्लू रंग का पेंट दिया गया है. जिसमें असली हीरों का डस्ट मिलाया गया है. धूप या रोशनी पड़ते ही यह कार चमकने लगती है. जबकि इसके अलावा कार की बॉडी पर हाथ से लगाई गई असली प्लैटिनम लीफ की पट्टियां भी दी गई हैं. वहीं इसके अलॉय व्हील्स और रियर व्यू मिरर्स पर भी डायमंड-कट फिनिशिंग मिलती है.
यह भी पढ़ें: GRAP Violation: दिल्ली में जबरन घुसने पर जब्त हो गई BS-IV गाड़ी, कितने के चालान पर छूटेगी?
मिलता है V12 इंजन
बता दें कि इस सुपरकार के बोनट के नीचे मर्सिडीज-AMG द्वारा खास तौर पर तैयार किया गया 6.0-लीटर का ट्विन-टर्बो V12 इंजन दिया गया है. यह पावरफुल इंजन 864 hp की ताकत और 1,100 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
जिससे इसकी टॉप स्पीड 350 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाती है. ड्राइविंग के शौकीनों के लिए इसमें 7-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. जो इस लेवल की हाइपरकार में बेहद कम और खास माना जाता है.
मिलता है बेहद लग्जरी केबिन
जबकि कार के इंटीरियर में जैसे ही आप कदम रखते हैं आपको लग्जरी का अहसास होता है. केबिन में बेज और मिल्क-कलर लेदर के साथ प्रीमियम लोरो पियाना फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है.
जबकि इसके स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर भी डायमंड डस्ट फिनिश दी गई है. वहीं केबिन के अंदर अर्जेंटीना और लास वेगास के झंडों से प्रेरित स्पेशल ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं. जो इसे एक एक्सक्लूसिव और पर्सनल टच देते हैं.
बेहद ही खास है यह कार
आपको बता दें कि कार के रियर प्रोफाइल में 6-पाइप वाला कस्टम एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है. जिस पर स्पेशल व्हाइट सेरेमिक कोटिंग की गई है. ब्रेकिंग के लिए इसमें ब्रेम्बो के कार्बन-सेरेमिक ब्रेक्स दिए गए हैं. यह पूरी तरह से एक कस्टमाइज्ड वन-ऑफ मॉडल है.
यानी पूरी दुनिया में ऐसी सिर्फ एक ही कार बनाई गई है. हीरे, प्लैटिनम और V12 मैनुअल इंजन के इस अनोखे संगम ने इसे दुनिया की सबसे खास कारों की लिस्ट में शामिल कर दिया है.
यह भी पढ़ें: Continental GT 750: GT 650 से भी ज्यादा दमदार, EICMA 2026 में आई नई GT 750






















