एक्सप्लोरर

मल्लिकार्जुन खरगे का अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला, 'डेमोक्रेसी बर्बाद कर रहे, BJP को...'

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पंजाब की AAP सरकार भ्रष्टाचार में सनी हुई है. मैंने अपने 60 साल के करियर में ऐसी भ्रष्ट सरकार नहीं देखी. AAP के सरगना ने पंजाब में अपने गिरोह के लोग बिठा रखे हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान पर बड़ा हमला किया है. उन्होंने पंजाब के संगरूर में कहा कि यहां की सरकार करप्ट है. ऐसी भ्रष्ट सरकार अपने राजनीतिक जीवनकाल के 60 साल में नहीं देखी. यहां वसूली का पैसा दिल्ली जाता है. दिल्ली का जो सरदार है, वो एक एक मंत्रालय में दिल्ली के आदमी को बैठाया है. दिल्ली को पैसा भेजता है.

खरगे ने कहा, ''इस पैसे से हमें धोखा देते हैं. ये बीजेपी की बी टीम है. जहां कांग्रेस जीतीती है, वहीं जाकर ये ठहरते हैं. गुजरात हम जीत रहे थे, वहां टांग मार दी. गोवा हम जीत रहे थे, वहां टांग मार दी. कर्नाटक जाते हैं, महाराष्ट्र जाते हैं. आपका कोई अस्तित्व नहीं है, आप क्यों जाते हो.''

आप क्यों डेमोक्रेसी को बर्बाद करना चाहते हो- खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''आप क्यों डेमोक्रेसी को बर्बाद करना चाहते हो. मोदी को क्यों बढ़ावा देना चाहते हो. क्यों आप बीजेपी को, आरएसएस को बढ़ावा दे रहे हो. ऐसे लोगों को पहले सबक सिखाना चाहिए. इन लोगों को सबक नहीं सिखाएंगे तो आप खत्म हो जाएंगे.'' 

उन्होंने कहा कि केजरीवाल किसको कब सपोर्ट करेंगे मालूम नहीं. आज राहुल जी ने कुछ लोगों से बात की. एक माता ने कहा कि मेरे बच्चे को गोली से मार दिया. एक ने कहा कि दोनों बच्चे नशे की वजह से मर गए. हर आदमी आकर यही कह रहा था कि यहां करप्शन बहुत है, कानून-व्यवस्था खराब है.

पंजाब का भविष्य पंजाब की जनता तय करेगी, न कि दिल्ली का आदमी- खरगे

खरगे ने कहा, ''हमारा संकल्प है कि हम नशा मुक्त पंजाब बनाएंगे, गैंगस्टर राज खत्म करेंगे, किसानों को उनका अधिकार दिलाएंगे, युवाओं को रोजगार देंगे, दलित और कमजोर तबकों को शक्ति देंगे, भ्रष्टाचार-कुशासन का अंत करेंगे, पंजाब का भविष्य पंजाब की जनता तय करेगी, न कि दिल्ली का आदमी.''

कांग्रेस के टॉप लीडरशीप की तरफ से आप पर ये हमला ऐसे समय में किया गया है जब पंजाब में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने वाले हैं. आप एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन से दूर थी.

जीवन प्रकाश, एबीपी न्यूज़ में नेशनल टीम लीड हैं. राजनीतिक खबरों में दिलचस्पी है और लगातार लिखते रहे हैं. नई और बड़ी खबरों की तलाश रहती है. ब्रेकिंग न्यूज़ पर खास फोकस रखते हैं. 8 सालों से अधिक समय से एबीपी में कार्यरत है. 2019 के लोकसभा चुनाव में कवरेज के लिए एबीपी न्यूज ने श्रेष्ठ सम्मान से नवाजा. पत्रकारिता जगत में करीब 11 सालों का अनुभव है. एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ नेशन में बतौर सब एडिटर कार्यरत रहे. 2015 में जिया न्यूज से इंटर्नशिप शुरू करने के बाद एनएनआईएस न्यूज एजेंसी, न्यूजरूम पोस्ट वेबसाइट में काम किया. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं.

Mail Id- jeevanp@abpnetwork.com
Linkdin: https://in.linkedin.com/in/jeevan-prakash-1bab03164
Facebook- https://www.facebook.com/share/1LjCA2q3w1/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 75 फीसदी की आर्मी में होगी भर्ती, 2 साल का सेवा विस्तार
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
US रिजल्ट पर असदुद्दीन ओवैसी बोले, 'एक अब्दुल मिशिगन जीत गया, अब UP में...'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
Advertisement

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
US मिडटर्म चुनाव पर जयराम रमेश का बयान, 'ट्रंप को जनता ने नकारा, हमारे देश में...'
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
'लोकतंत्र में बदला नहीं, जनता बदलाव करती है', CM योगी की सपा-कांग्रेस को दो टूक
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
मिडटर्म में हारे ट्रंप तो कमला हैरिस ने उड़ाया मजाक, बराक ओबामा क्या बोले?
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
पहले ODI में टीम इंडिया को मिला नया टारगेट, अब जीत के लिए बनाने होंगे इतने रन
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
राहुल गांधी के डिबेट चैलेंज पर CM हिमंत का तंज, कहा- 'यह बांग्लादेश या नेपाल नहीं है'
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Video: जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
जामा मस्जिद पहुंच हरे कृष्णा हरे रामा गाने लगी विदेशी महिला, फिर इसके बाद...
Embed widget