एक्सप्लोरर

भारत में शुरू हुई लेटेस्ट OLA S1 X इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी, मिलती है 190 Km तक की रेंज

S1 X के साथ, ओला इलेक्ट्रिक बाजार के बड़े क्षेत्र को एक किफायती, व्यावहारिक और यूजर फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर देकर भारत में EV को अपनाने को बढ़ावा देने का लक्ष्य बना रही है.

Ola S1X Electric Scooter: ओला इलेक्ट्रिक ने पूरे भारत में अपने लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, S1 X की डिलीवरी शुरू कर दी है. बजट ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया यह नया प्रोडक्ट 3 बैटरी ऑप्शंस के साथ आता है जिसमें; 2kW, 3kW और 4kW शामिल हैं. जिनकी एक्स शोरूम कीमतें क्रमशः ₹69,999, ₹84,999 और ₹99,999 हैं. ये कीमतें ओला इलेक्ट्रिक की हाल ही में की गई कीमतों में कटौती के बाद की हैं, जिससे S1 X भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा कॉम्पिटेटिव प्राइस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक बन गया है.

बैटरी पैक और रेंज

S1 X में 2 kWh का बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर 91 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है, जबकि इसे फुल चार्ज होने में 7.4 घंटे लगते हैं. 6 kW की पीक पावर वाले इलेक्ट्रिक मोटर के साथ यह स्कूटर सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है. इसमें तीन राइडिंग मोड भी हैं; इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स. यह 85 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से चल सकता है.

टचस्क्रीन इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के बजाय, S1 X में 3.5 इंच की LCD स्क्रीन है और इग्निशन के लिए फिजिकल की का इस्तेमाल किया गया है. 3 kWh वर्जन में 2 kWh वेरिएंट के समान ही चार्जिंग टाइम, राइडिंग मोड और फीचर्स हैं, लेकिन इसमें बेहतर एक्सेलेरेशन, स्पीड और रेंज है. यह 3.3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है, इसकी अधिकतम स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है और इसकी रेंज 151 किमी है. 4 kWh वेरिएंट में वही परफॉरमेंस स्पेसिफिकेशन हैं, लेकिन यह 190 किमी की रेंज देने में सक्षम है.

भाविश अग्रवाल ने कहा

इस मौके पर ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने X पर लिखा, "ओला S1 X के लिए इतनी सकारात्मक प्रतिक्रिया देखकर खुशी हुई. EV का मालिक बनना कभी इतना आसान नहीं था. हमारा S1 X हमारे ग्राहकों को बेस्ट वैल्यू फॉर मनी प्रोडक्ट प्रदान करता है, यह एक ऐसा प्रोडक्ट है जिसे कोई अनदेखा नहीं कर सकता.”

कंपनी ने क्या कहा 

ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अंशुल खंडेलवाल ने लॉन्च पर बोलते हुए कहा, "S1 X के साथ, हम EV अपनाने में आने वाली मुख्य बाधाओं में से एक के रूप में हाई एडवांस कॉस्ट को हटाते हैं. बड़े पैमाने पर बाजार सेगमेंट में हमारे एंट्री करने से हमें ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने का मौका मिलता है, जिससे भारत के विकसित हो रहे EV बाजार में ज्यादा से ज्यादा मौजूदा और संभावित दोपहिया वाहन यूजर्स को जोड़ा जा सकता है."

S1 X के साथ, ओला इलेक्ट्रिक बाजार के बड़े क्षेत्र को एक किफायती, व्यावहारिक और यूजर फ्रेंडली इलेक्ट्रिक स्कूटर देकर भारत में EV को अपनाने को बढ़ावा देने का लक्ष्य बना रही है.

यह भी पढ़ें -

जबरदस्त माइलेज वाली कार की है तलाश? तो ये 5 बेस्ट ऑप्शन पूरी कर सकते हैं आपकी ख्वाहिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Child Safety While Driving: बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम
बच्चे को गोद में बिठाकर चला रहे हैं कार, क्या इस पर भी हो सकता है चालान? जानें नियम
Royal Enfield की क्लासिक 350 क्या 10 हजार की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी? जानिए EMI का हिसाब
Royal Enfield की क्लासिक 350 क्या 10 हजार की डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी? जानिए EMI का हिसाब
JCB के सबसे ज्यादा बिकने वाले बुलडोजर की क्या है कीमत? जानिए दिल्ली में कितने का मिलेगा
JCB के सबसे ज्यादा बिकने वाले बुलडोजर की क्या है कीमत? जानिए दिल्ली में कितने का मिलेगा
चलती सड़क पर दो टुकड़ों में बंट गई OLA की स्कूटी...वीडियो देखकर हर कोई रह गया हैरान
चलती सड़क पर दो टुकड़ों में बंट गई OLA की स्कूटी...वीडियो देखकर हर कोई रह गया हैरान

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget