एक्सप्लोरर

Ola Electric Scooter: इन 10 रंगों में मिलेगा Ola का इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानिए कब होगा लॉन्च

Ola Electric Scooter को महज 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिली जिसके बाद ये दुनिया का 'मोस्ट प्री बुक्ड स्कूटर' बन गया. कंपनी इस स्कूटर की होम डिलीवरी देने की प्लानिंग कर रही है.

Ola Electric Scooter ने भारत में लॉन्च से पहले ही धूम मचा दी है. ग्राहकों का इसे खूब प्यार मिल रहा है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि महज 24 घंटों में इस स्कूटर को एक लाख बुकिंग मिल गईं थी, जिससे यह दुनिया का 'मोस्ट प्री बुक्ड स्कूटर' बन गया. वहीं अब इसे लेकर नई जानकारी सामने आई है. दरअसल ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीटर बताया है कि ये स्कूटर 10 कलर ऑप्शंस के साथ लॉन्च किया जाएगा.

इन रंगों में होगा उपलब्ध
भाविश अग्रवाल के मुताबिक ग्राहक इस स्कूटर को पेस्टल रेड, पेस्टल येलो, पेस्टल ब्लू, मैटेलिक सिल्वर, मैटेलिक गोल्ड, मैटेलिक पिंक, मैट ब्लैक, मैट ब्लू, मैट ग्रे कलर ऑप्शन के साथ इसे खरीद सकेंगे. इससे पहले उन्होंने अपने ट्वीट में कहा 'भारत की इलेक्ट्रिक व्हीकल क्रान्ति के लिए एक शानदार शुरुआत.100,000+ क्रांतिकारियों को बहुत धन्यवाद जो हमारे साथ जुड़े और अपना स्कूटर बुक किया'

स्कूटर की होगी होम डिलीवरी
Ola अपने ई-स्कूटर्स की होम डिलीवरी देगी, यानी कंपनी सीधे खरीदारों के घर तक पहुंचाएगी. ओला एक डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर सेल्स मॉडल का इस्तेमाल करेगी, इसलिए पूरी खरीद प्रक्रिया निर्माता और खरीदार के बीच होगी, जिससे ओला को एक पारंपरिक डीलरशिप नेटवर्क स्थापित करने की जरूरत नहीं रह जाएगी. 

ग्राहकों का किया धन्यवाद
भाविश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "मैं अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल को पूरे भारत में मिले ग्राहकों के जबरदस्त रिपॉन्स से रोमांचित हूं. अभूतपूर्व मांग उपभोक्ता वरीयताओं के इलेक्ट्रिक व्हीकल में शिफ्ट होने का एक स्पष्ट संकेत हैं." अग्रवाल ने आगे कहा "दुनिया को सस्टेनेबल मोबिलिटी में बदलने के हमारे मिशन में यह एक बड़ा कदम है. मैं उन सभी उपभोक्ताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने ओला स्कूटर बुक किया है और ईवी क्रांति में शामिल हो गए हैं. यह केवल शुरुआत है."

इस महीने हो सकता है लॉन्च
नया ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर इस महीने के अंत में देश में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की संभावना है. ओला इलेक्ट्रिक ने दावा किया है कि स्कूटर में बड़ा बूट स्पेस भी मिलेगा. इसके अलावा  नए स्कूटर में बिना चाबी के अनुभव के लिए ऐप- बेस्ड की मिलेगी और इसे स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ लाया जाएगा. ओला ने दावा किया है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर एर्गोनोमिक सीटिंग के साथ आएगा.

Bajaj Chetak से होगा मुकाबला
Ola Electric Scooter का मुकाबला भारत में Bajaj Chetak से होगा. ये स्कूटर बाजार में दो वेरिएंट्स में अवेलेबल है. इसकी कीमत एक लाख रुपये तय की गई है. इस स्कूटर में 3 kWh की क्षमता का बैटरी पैक का यूज किया गया है. ये इलेक्ट्रिक मोटर 5.36 bhp की पावर और 16 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. फुल चार्ज करने के बाद ये स्कूटर इको मोड में 95 किलोमीटर और स्पोर्ट मोड में 85 किलोमीटर की रेंज देती है.

ये भी पढ़ें

आज से इन तीन शहरों में भी चलेगा Bajaj Chetak Electric स्कूटर का जादू, शुरू हो रही बुकिंग

Bike Maintenance: मोटरसाइकिल के इन पार्ट्स पर दें विशेष ध्यान, दुरुस्त बनी रहेगी आपकी बाइक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
Sorento vs Innova Hycross, कीमत से लेकर EMI तक पूरा हिसाब
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
जंतर-मंतर पर डिटेंशन, कौन-सी गाड़ियों का हुआ इस्तेमाल?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
Mahindra XUV 3XO CNG जल्द लॉन्च, बूट स्पेस कितना?
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget