एक्सप्लोरर

आज से इन तीन शहरों में भी चलेगा Bajaj Chetak Electric स्कूटर का जादू, शुरू हो रही बुकिंग

बजाज ऑटो ने मैसूर, मैंगलोर और औरंगाबाद में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू कर दी है. सिर्फ 2 हजार रुपये देकर इसे बुक किया जा सकता है. आप इसे सिंगल चार्ज के बाद 95 किलोमीटर तक चला सकते हैं

इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना लोहा मनवाने वाले बजाज इलेक्ट्रिक स्कूटर को अब कंपनी तीन नए शहरों में उपलब्ध करवा रही है. कंपनी आज से तीन नए भारतीय शहरों मैसूर, मैंगलोर और औरंगाबाद में इसकी बुकिंग शुरू करेगी. ये स्कूटर भारत में बहुत तेजी से पॉपुलर हुआ है और इसे ग्राहकों का खूब प्यार मिल रहा है. इसी को देखते हुए कंपनी इसकी उपलब्धता को बढ़ा रही है. इसे दो हजार रुपये देकर बुक किया जा सकता है. आइए जानते हैं स्कूटर के बारे में. 

इतनी है रेंज
Bajaj Chetak मार्केट में दो वेरिएंट्स में अवेलेबल है, जिसमें Urban और Premium वेरिएंट्स शामिल हैं. कंपनी ने इसे एक लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बाजार में उतारा था. एक बार चार्ज करने पर ये 95 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकता है. वहीं ईको मोड में ये 85 किलोमीटर तक की रेंज देता है.

फीचर्स
बजाज चेतक में खास की-लेस फीचर दिया गया है. इसकी मदद से आप बिना चाबी के भी स्कूटर स्टार्ट कर सकेंगे. आपकी जेब में अगर इसकी चाबी है तो आपको सिर्फ एक बटन दबाना पड़ेगा और स्कूटर स्टार्ट हो जाएगा. इस स्कूटर में रेट्रो लुक के साथ राउंड DRL दिए गए हैं. आप इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट भी कर सकते हैं, जहां रियल टाइम में सारी जानकारी मिल सकेगी.

1 घंटे में होगा 25 फीसदी चार्ज
Bajaj Chetak में दो राइडिंग मोड्स दिए गए हैं. एक City मोड और एक Sport मोड. इसमें 4.1 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 16 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करती है. चेतक का इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ दिया गया है. सिर्फ एक घंटे में ये 25 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है, जबकि पांच घंटे में ये स्कूटर फुल चार्ज हो जाएगा

इनसे है मुकाबला
इंडियन मार्केट में Bajaj Chetak का मुकाबला TVS iQube और Ather 450X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के साथ है. टीवीएस के इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी बाजार में अच्छी डिमांड है. चेतक का ये स्कूटर इन स्कूटर्स से जबरदस्त टक्कर दे रहा है. 

ये भी पढ़ें

Ola Electric Scooter: ग्राहकों के घर तक सीधा इलेक्ट्रिक स्कूटर पहुंचाएगी ओला, इन स्कूटरों से होगी टक्कर

Bike Tips: जब अचानक बढ़ जाए बाइक में फ्यूल की खपत तो ये 5 टिप्स आएंगे आपके बहुत काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Alloy Wheel or Steel Wheel: Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget