एक्सप्लोरर

Ola Electric Bike: भाविश अग्रवाल ने किया ऐलान, अगले साल लॉन्च होगी पहली ओला इलेक्ट्रिक बाइक

Ola CEO Bhavish Aggarwal: इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी ओला अब स्कूटर के बाद बाइक भी लाने की प्लानिंग कर रही है. कंपनी के सीईओ ने बाइक्स की लॉन्चिंग को लेकर जानकारी दी है.

Electric Bike in India: ओला इलेक्ट्रिक अब स्कूटर के बाद भारतीय बाजार में ईवी बाइक भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक की लॉन्चिंग के बारे में बताया है. ये जानकारी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी गई. ये पीसी Ola IPO अनाउंसमेंट को लेकर की गई थी.

कब आएगी पहली ओला इलेक्ट्रिक बाइक?

भाविश अग्रवाल ने सोमवार 29 जुलाई को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये जानकारी दी कि ओला की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल साल 2025 के शुरुआती छह महीनों में ही लॉन्च कर दी जाएगी. इन इलेक्ट्रिक बाइक से जुड़ी बाकी सभी जानकारी 15 अगस्त को ओला के इवेंट के दौरान शेयर की जा सकती हैं.

भाविश अग्रवाल अब कंपनी को इलेक्ट्रिक स्कूटर से आगे बढ़ाने की तरफ बढ़ रहे हैं. इसी के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की दुनिया में ओला इलेक्ट्रिक बाइक्स के साथ ही इलेक्ट्रिक कार की तरफ भी देख रही है. इस समय ओला के S1 Pro, S1 Air और S1X इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में मौजूद हैं.

देश में ही बनेंगी ईवी बैटरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में ओला सीईओ ने ये भी जानकारी दी कि कंपनी भविष्य में लॉन्च वाले इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के लिए ईवी बैटरी भारत में ही बनाकर तैयार करेगी. कंपनी पहले बता चुकी है कि इन ई-मोटरबाइक्स में सबसे बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है. इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में जानकारी के बाद भाविश अग्रवाल ने इलेक्ट्रिक कार को लेकर भी अपना प्लान बताया. ओला सीईओ ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक की वरीयता अभी इलेक्ट्रिक कारों पर नहीं है.

ओला की इलेक्ट्रिक कार?

ईवी ऑटोमेकर इलेक्ट्रिक कार लाने की भी प्लानिंग कर रही थी, लेकिन अब कंपनी ने अपने इस प्लान पर काम करना बंद कर दिया है. ओला के फाउंडर भाविश अग्रवाल ने साल 2022 में इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार लाने का प्लान बनाया था. ओला का प्लान था कि अगले दो साल में इस ग्लास-रूफ वाली ये कार तैयार कर ली जाएगी. अब कंपनी ने August IPO के चलते अपने इस प्लान को सस्पेंड कर दिया है. इस समय कंपनी अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट को ही बढ़ाने पर ध्यान दे रही है.

ये भी पढ़ें

Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा थार रोक्स की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 15 अगस्त को दस्तक देगी नई SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Reverse Gear Speed: रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
रिवर्स गियर में कितनी स्पीड तक दौड़ सकती है कार? नहीं पता होगी यह बात
EV Market: दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े
दुनिया में EV गाड़ियों का असली किंग कौन? जानें चौंकाने वाले आंकड़े
Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget