एक्सप्लोरर

Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा थार रोक्स की लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 15 अगस्त को दस्तक देगी नई SUV

Mahindra Thar Roxx Launch Date: महिंद्रा ने हाल ही में 5-डोर थार के नाम का ऐलान किया था. इस नई एसयूवी को रोक्स नाम दिया गया. अब कंपनी ने नए टीजर के साथ महिंद्रा थार रोक्स की लॉन्च डेट कंफर्म की है.

Mahindra Five-Door Thar Roxx: महिंद्रा थार रोक्स की लॉन्च डेट का ऐलान हो गया है. महिंद्रा 5-डोर अगले महीने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ही लॉन्च होने जा रही है. महिंद्रा की इस नई एसयूवी के इसी दिन लॉन्च होने के कयास पहले से ही लग रहे थे. लेकिन अब महिंद्रा थार ने ऑफिशियली इस कार को 15 अगस्त के दिन लॉन्च करने की घोषणा कर दी है.

महिंद्रा थार रोक्स (Mahindra Thar Roxx)

महिंद्रा रोक्स, थार एसयूवी का 5-डोर वर्जन है. ये एसयूवी काफी लंबे समय से कारों की दुनिया में चर्चा में बनी हुई है. अब कंपनी ने इस मॉडल की लॉन्चिंग से 18 दिन पहले लॉन्च डेट को कंफर्म किया है. महिंद्रा थार ने सोशल मीडिया पर सोमवार 29 जुलाई को टीजर के साथ लॉन्च डेट का ऐलान किया है. कंपनी इससे पहले अपने कुछ और मॉडल की लॉन्चिंग 15 अगस्त के दिन कर चुकी है.

Thar Roxx का डिजाइन

महिंद्रा थार रोक्स में C-शेप्ड एलईडी DRLs लगे मिलेंगे. वहीं हेडलाइट यूनिट्स के साथ में नई ग्रिल भी लगी मिल सकती है. इस नई एसयूवी में 18-इंच के अलॉय व्हील्स भी लगे मिल सकते हैं. इस कार में बड़े व्हील बेस को इंस्टॉल करने के साथ ही दो और नए दरवाजों को इस कार में जोड़ा गया है.

Roxx में मिल सकते हैं ये फीचर्स

महिंद्रा थार रोक्स में पावर्ड ड्राइवर सीट दी जा सकती है. इस कार में 360-डिग्री कैमरा भी लगा मिल सकता है. कार में सेफ्टी के लिए ADAS फीचर भी शामिल किया जा सकता है. इस नई थार में डुअल 10.25-इंच की टचस्क्रीन भी लगी मिल सकती है.

5-डोर थार का पावरट्रेन

महिंद्रा थार रोक्स के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता. इस नई थार में 3-डोर मॉडल की तरह ही इंजन लगा मिल सकता है. इस थार में 2.0-लीटर डीजल, 2.0--लीटर टर्बो-पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है. थार रोक्स की कीमत 3-डोर मॉडल की तुलना में ज्यादा हो सकती है.

ये भी पढ़ें

Upcoming Luxury Cars: BMW 5 Series के बाद इस साल लॉन्च होंगी ये लग्जरी गाड़ियां, M3 और E-Class लिस्ट में शामिल

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG या EV, कौन है ज्यादा Green? TERI की स्टडी में खुलासा
CNG या EV, कौन है ज्यादा Green? TERI की स्टडी में खुलासा
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
फैमिली स्कूटर कैसे बदल रहे EV मार्केट की चाल, क्यों है इसमें फायदा?
Honda Elevate Facelift, लॉन्च से पहले जानें क्या-क्या बदलेगा?
Honda Elevate Facelift, लॉन्च से पहले जानें क्या-क्या बदलेगा?
मुंबई में आज से महंगा हुआ Toll, इन गाड़ियों पर पड़ेगा असर
मुंबई में आज से महंगा हुआ Toll, इन गाड़ियों पर पड़ेगा असर

वीडियोज

YRKKH: कबीर-मायरा का बड़ा कदम! घर से भागकर आए मुंबई, तलाश में दर-दर भटके अभिरा-अरमान
Bollywood News: अक्टूबर में फिल्मों का महा क्लैश, स्टार पावर से बॉक्स ऑफिस गरम (01.10.26)
पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
चंद्रबाबू नायडू का चौंकाने वाला दावा, 'सर्वे से पता चलता है कि NDA...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
पंजाब कांग्रेस चीफ पद 'छोड़ने' के बाद वडिंग की पहली प्रतिक्रिया, 'अपनों से...'
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
बदल जाएगा टेस्ट मैच की गेंद का रंग! ICC ने बनाया बड़ा प्लान
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, घर आई नन्ही परी, पोती का नाम भी किया रिवील
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, 'जंतर-मंतर पर बैठेंगे और...'
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता
गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल

Embed widget