एक्सप्लोरर

Nissan Magnite: RDE नॉर्म्स के अनुसार अपडेट होकर आ गयी निसान मैग्नाइट, जाने इसमें और क्या-क्या बदला?

निसान मैग्ननाइट में अभी भी डबल फ्रंट एयरबैग ही उपलब्ध हैं, जबकि इसका मुकाबला करने वाली हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और रेनो काइगर के प्रीमियम वेरिएंट्स में कंपनी कम से कम 4 एयरबैग ऑफर करती हैं.

Nissan Cars: 1 अप्रैल से देश में लागू होने जा रहे आरडीई नॉर्म्स के मुताबिक, कार कंपनियां अपनी कारों को अपडेट कर रहीं हैं. हाल ही में मारुति अपनी इग्निस को अपडेट कर चुकी है. अब निसान मोटर्स ने भी अपनी कॉम्पेक्ट एसयूवी मैग्नाइट को रियल ड्राइविंग एमिशन नोर्म्स के अनुसार अपडेट कर दिया है. इसके साथ-साथ कंपनी ने इस कार के सभी वैरिएंट्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर भी जोड़ दिए हैं.

इस कार क्या-क्या बदलाव किये?

इस कार को अपडेट करते हुए कंपनी ने इस कार के कुछ खास फीचर्स को हटा दिया है. जैसे इसके XV वैरिएंट से LED फॉग लैंप, अब ये केवल टॉप-स्पेक XV प्रीमियम में ही दिए जायेंगे, इसके अलावा मिड-स्पेक XL वैरिएंट से रियर पार्सल शेल्फ और फ्रंट ट्वीटर्स भी हट गए, इसके टर्बो-पेट्रोल और नेचुरली एस्पिरेटेड वैरिएंट में ईसीएस भी हट गया. वहीं मैग्ननाइट में अभी भी डबल फ्रंट एयरबैग ही उपलब्ध हैं. जबकि इसका मुकाबला करने वाली हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और रेनो काइगर के प्रीमियम वेरिएंट्स में कंपनी कम से कम 4 एयरबैग ऑफर करती हैं. इसके अलावा निसान की इस कार में अभी तक ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट भी उपलब्ध नहीं है.

कीमत

कंपनी अपनी इस कार की बिक्री 5.97 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में करती है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट की 10.94 लाख रुपये की कीमत तक जाती है. कंपनी ने इस कार को अपडेट करने के बाद कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

इंजन

निसान अपनी इस कार को दो इंजन विकल्प के साथ बेचती है. जिसमें पहला, 1.0-L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जो 72 bhp की अधिकतम पावर और 96Nm का पीक टॉर्क देता है और दूसरा, 1.0 L टर्बो चार्ज्ड-पेट्रोल इंजन जो 100 bhp की अधिकतम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क देता है दोनों ही इंजन के साथ ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है,लेकिन इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट में CVT विकल्प भी मिलता है.

फीचर्स

निसान मैग्नाइट में फीचर्स के तौर पर डुअल एयरबैग्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक, स्मार्ट कनेक्टिविटी, अराउंट व्यू मॉनिटर, केबिन में 7-इंच TFT स्क्रीन, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरीफायर, एंबिएंट मूड लाइटिंग, रियर पार्किंग सेंसर, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट समेत एबीएस और ईबीडी जैसे फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें- Electric Vehicle: इलेक्ट्रिक कार लेने में नहीं घाटा, ये बताने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी जा रही टाटा!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Viral Video: महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
महंगी XEV 9e बीच पर फंसी, देसी Bolero ने किया रेस्क्यू
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
Innova Hycross का नया मॉडल तैयार, E100 फ्यूल से मचेगा धमाल
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
यूपी विधान परिषद में बढ़ी सपा की ताकत! LoP का पद भी बचा, अब क्या है रणनीति?
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे', जीत के बाद नीरज कुमार का बड़ा बयान
Luxury Dining Table: घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
घर पर डाइनिंग को 5 स्टार लुक देना है? टेबल सेट करने की ये ट्रिक अपनाएं
Embed widget