एक्सप्लोरर

New Kia Sonet SUV: किआ सॉनेट फेसलिफ्ट खरीदने वालों का इंतजार होगा खत्म...कल से कर सकेंगे बुकिंग!

मौजूदा किआ ओनर अपनी कार की डिटेल देकर किआ इंडिया की वेबसाइट या MyKia ऐप के जरिये K-कोड जेनरेट कर सकते हैं, जिसका यूज बुकिंग के समय जल्द डिलीवरी लेने के लिए किया जा सकता है.

New Kia Sonet Facelift: हाल ही में किआ इंडिया ने अपनी किआ सॉनेट फेसलिफ्ट का खुलासा किया था, जिसमें कॉस्मेटिक बदलाव के साथ साथ, बेहतर मोबिलिटी एक्स्ट्रा फीचर्स, सेफ्टी फीचर्स के साथ नया गियरबॉक्स और भी कई चीजों में चैंजेस देखने को मिलते हैं. कंपनी इसके लॉन्च से पहले ही एसयूवी की बुकिंग स्टार्ट करने जा रही है, जो कल यानी 20 दिसंबर से शुरू होगी उम्मीद है. इसकी लॉन्चिंग के साथ डिलीवरी भी जल्द ही शुरू की जाएगी.  

मौजूदा किआ ओनर अपनी कार की डिटेल देकर किआ इंडिया की वेबसाइट या MyKia ऐप के जरिये K-कोड जेनरेट कर सकते हैं, जिसका यूज बुकिंग के समय जल्द डिलीवरी लेने के लिए किया जा सकता है. के-कोड का यूज केवल वेबसाइट के जरिये की जाने वाली बुकिंग पर ही लागू होगा, खासतौर पर 20 दिसंबर 2023 को दिन के 12 बजे से रात 11:59 बजे तक.

नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट में एल-शेप DRL के साथ नए बूमरैंग-डिजाइन के हेडलैंप क्लस्टर मिलेंगे. जारी किये गए टीजर के मुताबिक, नए एलईडी फॉग लैंप को बम्पर के निचले हिस्से पर रखा जाएगा और सिग्नेचर ग्रिल अब पहले के मुकाबले में थोड़ा चौड़ा और शार्प है. जबकि पीछे की तरफ, पूरी चौड़ाई में एक एलईडी स्ट्रिप के साथ वर्टिकल टेल लैंप्स जुड़ी हुई है. 

केबिन के अंदर हुए बदलावों की बात करें तो, ओवरऑल लेआउट पिछले मॉडल की तरह ही है, लेकिन नई सॉनेट में क्लाइमेट कंट्रोल पैनल को फिर से डिजाइन किया गया है और ब्राउन इन्सर्ट के साथ फ्रेश ब्लैक अपहोल्स्ट्री देखने को मिलती है. 

फीचर्स की बात करें तो, नई सोनेट में 10.25 इंच के ट्विन डिस्प्ले इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके अलावा वेन्टीलेटेड फ्रंट सीटें, वायरलेस फोन चार्जिंग, बिल्ट-इन एयर प्यूरीफायर, 70 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स, वायरलेस एप्पल कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, रियर सन शेड्स, कनेक्टेड कार टेक और सनरूफ जैसे कई फीचर्स मौजूद हैं. 

सॉनेट फेसलिफ्ट में स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और 10 एडीएएस फीचर्स भी मौजूद हैं. साथ ही "फाइंड माई किआ" फीचर को स्मार्टफोन ऐप से कनेक्ट कर कार का चारों ओर से व्यू भी देखा जा सकता है. 

नई सॉनेट को 3 इंजन और पांच गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा, इसमें 1.2-लीटर NA पेट्रोल इंजन मिलेगा. जो 82 bhp की मैक्सिमम पावर और 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है. दूसरा इंजन 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 118 bhp की मैक्सिमम पावर और 172 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड iMT या 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आता है. तीसरा इंजन ऑप्शन 1.5-लीटर टर्बो डीजल है, जो 114 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक के साथ उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें- Bike Care Tips: अगर बाइक से है आपकी पक्की यारी, तो सर्दियों में बड़े काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातें सारी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
BYD Atto 8 हुई Reveal, 9 मिनट में 97% चार्ज का दावा
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
ऑटो चलाना कितना फायदेमंद? जानें खर्च और कमाई
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget