एक्सप्लोरर

Bike Care Tips: अगर बाइक से है आपकी पक्की यारी, तो सर्दियों में बड़े काम आएंगी ये छोटी-छोटी बातें सारी! 

सर्दियों में बाइक चलते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है, जिससे आप और आपकी बाइक दोनों सुरक्षित रहने के साथ साथ सही से काम भी कर सकें.

Bike Riding in Winter: बेशक सर्दियों में बाइक राइडिंग का अपना अलग ही मजा है, लेकिन सेफ्टी के लिहाज से सर्दियों में टू व्हीलर की सवारी उतनी ही रिस्की भी होती है. इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरुरत पड़ती है. जिसकी वजह तापमान में गिरावट और फॉग के चलते सड़क पर दिखने अदि में होने वाली परेशानी है. इसलिए आपका और आपकी बाइक का विंटर रेडी होना जरुरी है. 

टायर चेक करें 

सर्दियों में टायर का सही कंडीशन में होना बेहद जरुरी है इसलिए ये चेक कर लें की, इनमें अभी पर्याप्त डेप्थ है या नहीं. क्योंकि सर्दियों में टायर प्रेशर में अक्सर जल्दी जल्दी कम होता रहता है. इसका असर ट्रैक्शन पर पड़ता है. अगर आप बर्फीली जगह पर रहते हैं, तब बेहतर होगा आप सर्दियों के लिए रेकमेंड किये जाने वाले टायर का प्रयोग करें. जिससे बेहतर ग्रिप बने और बाइक फिसलने की संभावना कम रहे.  

बैटरी का रखें खयाल

सर्दी का मौसम बैटरी के लिए थोड़ा मुश्किल भरा होता है. इसलिए बीच बीच में इसकी जांच करने की सलाह दी जाती है, ताकि इसे प्रॉपर चार्जिंग मिल रही है या नहीं, इस बात का ध्यान रखा जा सके. खासकर अगर बाइक काफी समय तक खड़ी रहती है. अगर बैटरी काफी पुरानी है, तो इसे बदलवाने की सलाह दी जाती है. ताकि आप बेवजह परेशान होने से बच सकें.  

सभी लाइट्स को चेक करें 

बाइक में मौजूद लाइट्स जैसे हेड लाइट, इंडिकेटर और बैक लाइट आदि को बीच बीच में चेक करते रहें, ताकि फॉग आदि के समय कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े. 

ब्रैकिंग सिस्टम 

सर्दियों के समय सड़कें भी फिसलन भरी हो जाती हैं, जिसके लिए ब्रेक का सही से काम करना जरुरी है. इसलिए ब्रेक पैड की जांच कर लें. साथ ही डिस्क आदि पर भी नजर डाल लें, ताकि अगर कोई गड़बड़ी हो तो. इसे दुरुस्त करा सकें और किसी अनहोनी की संभावना को कम कर सकें.  

ऑयल की जांच जरुरी 

बाइक में पड़ने वाले इंजन ऑयल, ब्रेक ऑयल आदि की जांच भी कर लें और अगर तय मात्रा से कम है, तो इसे सही कर लें. जिससे पार्ट्स सही तरीके से काम कर सकें. 

खुद का भी रखें ध्यान 

सर्दी के मौसम में जितनी केयर बाइक की जरुरी है, उतनी ही इसे चलाने वाले की भी है. इसलिए खास बाइक राइडिंग के लिए आने वाले राइडिंग गियर यानि जैकेट, ग्लव्स आदि भी खरीद लें.  

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: इस साल भारत में लॉन्च हुई ये शानदार मोटरसाइकिलें, सभी हैं एक से बढ़कर एक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
Tata की EVs हुईं सस्ती! 4.69 लाख रुपये से शुरू कीमत
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च
मारुति का बड़ा धमाका, Swift, Dzire और Baleno अब CNG ऑटोमैटिक में लॉन्च

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
EC-SIR पर विपक्षी बैठक के लिए दिल्ली रवाना ममता बनर्जी, जानें क्या कहा?
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget