एक्सप्लोरर

20 हजार रुपये में कैसे आपके हाथ में होगी नई Activa की चाबी? यहां जानें डाउन पेमेंट और EMI का हिसाब

Honda Activa 125 on EMI: होंडा एक्टिवा 125 के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें TFT डिस्प्ले के जरिए अब आपके फोन पर आने वाली रिंग का नोटिफिकेशन स्कूटर की स्क्रीन पर नजर आएगा.

Honda Activa on Down Payment and EMI: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हाल ही में अपनी पॉपुलर एक्टिवा का नया मॉडल इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है. इस स्कूटर के फीचर्स में बदलाव होने के साथ ही इसकी कीमत में भी बदलाव किया गया है. स्कूटर में बड़ा बदलाव TFT डिस्प्ले है, जिसे इको-फ्रेंडली टेक्निक वाले इंजन के साथ जोड़ा गया है. 

नई होंडा एक्टिवा 125 मार्केट में दो वेरिएंट में मौजूद है. दिल्ली में एक्टिवा के बेस H-Smart की ऑन-रोड कीमत 1 लाख 8 हजार रुपये है. इसके अलावा स्कूटर के DLX वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 1 लाख 9 हजार रुपये है. अगर आप H-Smart वेरिएंट के लिए 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट करते हैं तो आपको 9.7 फीसदी ब्याज दर से 3 साल के लिए 2800 रुपये की ईएमआई देनी होगी. 

इसके अलावा DLX वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 1.09 लाख रुपये है. 20 हजार रुपये डाउन पेमेंट के बाद आपको 9.7 फीसदी ब्याज दर से 3 सालों के लिए 2850 रुपये की ईएमआई चुकानी होगी. आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि होंडा एक्टिवा 125 की ऑन-रोड कीमत शहरों और डीलरशिप के आधार पर अलग-अलग हो सकती है. 

Honda Activa के फीचर्स और पावर 

होंडा एक्टिवा के फीचर्स की बात की जाए तो इसमें TFT डिस्प्ले के जरिए अब आपके फोन पर आने वाली रिंग का नोटिफिकेशन स्कूटर की स्क्रीन पर नजर आएगा. कॉल अलर्ट के फीचर के साथ ही नेविगेशन असिस्ट का फीचर भी शामिल किया गया है. एक्टिवा के नए मॉडल में एक और बड़ा अपडेट ये हुआ है कि इसमें USB Type C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे लोग अब कभी भी और कहीं भी अपने मोबाइल फोन को चार्ज कर सकते हैं.

होंडा एक्टिवा 125 में और कोई खास बदलाव नहीं किया है. इस स्कूटर में पहले की तरह 123.9 cc फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जिससे इस टू-व्हीलर को 8.4 hp की पावर मिलती है और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस स्कूटर में लगी मोटर के साथ स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें:-

बटन दबाते ही 5 सेकेंड में खुल जाएंगे दरवाजे, बेहद ही खूबसूरत है MG की इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
BS-VII लागू होने पर आज की गाड़ियों का क्या होगा, कैसे पड़ेगा असर?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
Tata Nexon CNG या Mahindra XUV 3XO CNG, किसमें है दम?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक
चलती SUV के पहिए निकले बाहर, China की इस कार की बिक्री पर रोक

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget