एक्सप्लोरर

New Generation Renault Duster: जानिए कब लॉन्च होगी न्यू जेनरेशन रेनॉ डस्टर, मिलेगा अब तक सबसे पॉवरफुल इंजन 

ग्लोबल मार्केट में नई रेनॉ डस्टर तीन इंजन ऑप्शन के साथ आएगी, जिसमें एक 120bhp, 1.0L टर्बो पेट्रोल, एक 140bhp, 1.2L पेट्रोल हाइब्रिड, और एक 170bhp, 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं.

Renault Duster: इस साल की शुरुआत में, रेनॉ-निसान ज्वाइंट वेंचर ने भारत में छह नए मॉडलों के विकास, निर्माण, बिक्री और निर्यात के अपनी फ्यूचर प्लानिंग का खुलासा किया था. इस योजना में चार एसयूवी शामिल हैं, जिनमें 5 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन में न्यू जनरेशन रेनॉ डस्टर और डस्टर प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड निसान की एसयूवी शामिल हैं. 

कब होगी लॉन्च

इसके अलावा, लाइनअप में दो ए-सेगमेंट इलेक्ट्रिक व्हीकल भी शामिल हैं. ग्लोबल मॉडल डेसिया बिगस्टर एसयूवी पर बेस्ड अपकमिंग रेनॉ डस्टर का 29 नवंबर, 2023 को पुर्तगाल में ग्लोबल डेब्यू किया जाएगा और इसे भारत में 2025 में लॉन्च किया जाएगा. 

किससे होगा मुकाबला

थर्ड जेनरेशन डस्टर, अपने 5-सीटर वर्जन के साथ हुंडई क्रेटा, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, स्कोडा कुशाक, टोयोटा हाइराइडर और फॉक्सवैगन टाइगुन जैसी पॉपुलर मिड साइज एसयूवी को टक्कर देगी. जबकि इसके 7-सीटर वेरिएंट का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्काज़ार जैसे मॉडल्स से होगा. 

डिजाइन

थर्ड जेनरेशन डस्टर की पेटेंट तस्वीरों का पहले से ही खुलासा हो चुका है. जिससे इसके प्रमुख डिज़ाइन डिटेल्स की जानकारी मिलती है. एक जेनरेशन अपडेट के साथ नई डस्टर में कई डिजाइन अपग्रेड, फीचर अपग्रेड और नए प्लेटफार्म से लैस होगी. साथ ही इस एसयूवी का साइज भी अधिक होगा. 

प्रोडक्शन रेडी मॉडल में एक स्मूथ ग्रिल, वाई-आकार के हेडलैम्प और एक खास चपटे बुल-बार और वर्टिकल एयर वेंट के साथ एक फ्रंट बम्पर दिखाया गया है. नई रेनॉ डस्टर के किनारों पर स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च, रूफ रेल और ब्लैक-आउट 'बी' और 'सी' पिलर के साथ बिगस्टर के डिजाइन से मिलते जुलते एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है. पेटेंट तस्वीरों में 10-स्पोक अलॉय व्हील्स भी दिखाई देते हैं, जबकि रियर प्रोफ़ाइल में खास हंच और वी-आकार के टेललैंप दिए गए हैं. 

पावरट्रेन 

ग्लोबल मार्केट में नई रेनॉ डस्टर तीन इंजन ऑप्शन के साथ आएगी, जिसमें एक 120bhp, 1.0L टर्बो पेट्रोल, एक 140bhp, 1.2L पेट्रोल हाइब्रिड, और एक 170bhp, 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं. बड़े 170bhp इंजन के साथ यह अब तक की सबसे पॉवरफुल डस्टर होगी. रेनॉ इंडिया नई डस्टर के लिए मजबूत हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड पावरट्रेन का विकल्प भी पेश कर सकती है.

यह भी पढ़ें :- अगले सप्ताह शुरू होगी थर्ड जेनरेशन पोर्शे पैनामेरा की बुकिंग, कई शानदार खूबियों से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होंडा सीबी 500 Vs रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650, कीमत और फीचर्स में कितना अंतर?
होंडा सीबी 500 Vs रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650, कीमत और फीचर्स में कितना अंतर?
नई Baleno खरीदने जा रहे हैं, जानें किस वैरिएंट में कौन सा फीचर
नई Baleno खरीदने जा रहे हैं, जानें किस वैरिएंट में कौन सा फीचर
कितनी सैलरी में खरीद पाएंगे Tata Aeris? जानें EMI का गणित
कितनी सैलरी में खरीद पाएंगे Tata Aeris? जानें EMI का गणित
नई Tata Aeris हुई लॉन्च, CNG से फीचर्स तक, सबकुछ जानें
नई Tata Aeris हुई लॉन्च, CNG से फीचर्स तक, सबकुछ जानें

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
'जिनपिंग- ट्रंप के बीच रिश्ते से जलन नहीं..', रूस के राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा बयान
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
8 बार के MLA सपा नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, CM योगी ने जताया शोक
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
भारत के 7 दिग्गज क्रिकेटर, जिन्हें BCCI ने नहीं दिया फेयरवेल मैच
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
सनग्लास लगाकर ही क्यों नेपाल PM बलेन शाह ने यूएनजीए में दी स्पीच? जानें वजह
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
ममता कुलकर्णी ने उतारा भगवा चोला? 'करण अर्जुन' के गाने पर जमकर थिरकीं
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
'आतंकवादी देश मुझसे पूछ रहा सवाल', पाकिस्तानी पत्रकार को जयशंकर ने दिखाया आईना
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
EC विवादः कांग्रेस का CEC ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- ‘अप्रूवर बन जाइए, नहीं तो...’
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
UP में अब अंग्रेजी नहीं हिन्दी में लिखे जाएंगे दवाइयों के नाम! डॉक्टर्स को निर्देश
Embed widget