एक्सप्लोरर

New Gen Maruti Dzire: टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई न्यू जेनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर, स्विफ्ट के बाद होगी लॉन्च

नई मारुति डिजायर में स्विफ्ट की तरह पावरट्रेन मिलेगा. इसका 1.2 लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 82 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 108 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है.

New Generation Maruti Suzuki Dzire: भारतीय ऑटोमोटिव बाजार के लगातार विकास के क्रम में मारुति सुजुकी न्यू जेनरेशन स्विफ्ट और डिजायर के साथ एक बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है. इन दोनों मॉडलों ने लगातार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में अपना स्थान बरकरार रखा है. स्विफ्ट एक पॉपुलर हैचबैक है और डिजायर भी एक भारी डिमांड में रहने वाली सेडान है.

स्विफ्ट से इंस्पायर्ड होगा डिजाइन

पहली बार न्यू जेनरेशन डिजायर को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जबकि मारुति स्विफ्ट की स्पाई तस्वीरें पहले भी सामने आ चुकी हैं. डिजायर के स्पाई शॉट्स से इसमें मिलने वाले बदलावों के बारे में अंदाजा लगाया जा रहा है. स्विफ्ट पहले ही ग्लोबल मार्केट में आ चुकी है, जिससे इसकी स्टाइलिंग के बारे में जानकारी मिलती है, जिसे अपकमिंग डिजायर में दिए जाने की उम्मीद है. दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म पर बनी हुई हैं और समान इंजन ऑप्शंस से लैस होंगी. नई डिजायर की बाहरी स्टाइलिंग फोर्थ जेनरेशन स्विफ्ट से इंस्पायर्ड है, जिसमें एक खास बड़ी ग्रिल है. क्लैमशेल बोनट इसमें एक मस्कुलर टच जोड़ता है, जिससे डिजायर का आकर्षण बढ़ जाता है. 

डिजाइन 

डिजायर में स्विफ्ट से इंस्पायर्ड डिजाइन मिलता है, जिसमें निचला बम्पर एग्रेसिव कट और क्रीज का प्रदर्शन करता है, जो इसकी स्पोर्टी अपील को बढ़ाता है. डिजायर के नए 5-स्पोक अलॉय व्हील इसे स्विफ्ट से अलग करते हैं. जबकि फ्रंट फेसिया काफी हद तक स्विफ्ट जैसा दिखता है, साइड प्रोफाइल में खास अंतर दिखाई देते हैं. इसमें दिए गए नए पोल्स, आगे और पीछे के डोर और विंडो इसके कॉस्मेटिक लुक को बढ़ाती है.

फीचर्स

रियर प्रोफाइल में नई डिजायर कई नए एलिमेंट्स के साथ अपने मौजूदा मॉडल से अलग है. एक टेमर रियर बम्पर डिजाइन बदलावों को एक फ्रेश लुक देता है. केबिन के अंदर, डिजायर में फोर्थ जेनरेशन स्विफ्ट की तरह केबिन देखने को मिलेगा. डैशबोर्ड में कोई ज्यादा बदलाव मिलने की उम्मीद है. नए सेंटर एसी वेंट, 9 इंच की बड़ी इंफोटेनमेंट स्क्रीन और अन्य कई फीचर्स मिलेंगे. 

पावरट्रेन

नई मारुति डिजायर में स्विफ्ट की तरह पावरट्रेन मिलेगा. इसका 1.2 लीटर 3-सिलेंडर जेड-सीरीज नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 82 बीएचपी की मैक्सिमम पावर और 108 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है. वर्तमान के-सीरीज 4-सिलेंडर इंजन की तुलना में परफॉर्मेंस में कमी के बावजूद, नया इंजन 24.5 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है. मारुति सुजुकी आने वाले हफ्तों में नई स्विफ्ट लॉन्च करेगी, इसके बाद डिजायर भी लॉन्च होगी.

यह भी पढ़ें -

बजाज ऑटो ने फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले पल्सर NS160 और डोमिनार को किया शोकेस, जल्द लॉन्च होने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में कार या घर बुक करें? जानें क्या कहता है शास्त्र, दूर करें भ्रम!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास
एक चार्ज में 1338 KM जानें, ऑडी की इस इलेक्ट्रिक कार ने कैसे रचा इतिहास
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
अब इन सड़कों पर भी लगेगा टोल, 40 से 350 रुपये तक रहेगा चार्ज
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने
चालान का झंझट खत्म करने का मौका, दिल्ली Lok Adalat की नई तारीख आई सामने

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget