एक्सप्लोरर

हुंडई की नई i20 N Line अब बिक्री के हुई उपलब्ध, मिलता है एक नया मैनुअल ट्रांसमिशन 

इंटीरियर की बात करें तो नई हुंडई i20 N लाइन में एक स्पोर्टी ब्लैक इंटीरियर है जो वाइब्रेंट रेड एक्सेंट के साथ काफी स्पोर्टी लगता है...पढ़ें पूरी खबर.

Hyundai i20 N Line Sale Started: हुंडई i20 एन लाइन अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गई है. इस अपडेटेड मॉडल रेंज में दो ट्रिम N6 और N8 शामिल हैं. दोनों में एक 1.0L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन मिलता है और इसमें दो गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं, जिसमें एक नया 6-स्पीड मैनुअल और एक 7-स्पीड DCT शामिल हैं. यह इंजन 6,000rpm पर 120PS की पॉवर और 1,500 से 4,000rpm पर 172Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

डिजाइन

हुंडई i20 N Line की सबसे बड़ी खासियत इसका फ्रेश एक्सटीरियर डिज़ाइन है. इसमें सिग्नेचर एलईडी डीआरएल के साथ नए डिजाइन वाले एलईडी हेडलैंप, एक आकर्षक पैरामीट्रिक फ्रंट ग्रिल और एन ब्रांडिंग से सजे आकर्षक 16-इंच के अलॉय व्हील शामिल हैं.

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो i20 N लाइन में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं, जिसमें 60 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स, मैपिंग और इन्फोटेनमेंट के लिए ओटीए अपडेट, 52 हिंग्लिश वॉयस कमांड, 127 एम्बेडेड वीआर कमांड, 10 लोकल लैंग्वेज को सपोर्ट करने वाला एक मल्टी लैंग्वेज यूआई, 2 अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं  और सी-टाइप चार्जिंग स्लॉट जैसे अन्य ढेर सारे फीचर्स हैं.

सेफ्टी की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 35 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, सीटबेल्ट के साथ 3-पॉइंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सभी डिस्क ब्रेक और ऑटोमेटिक हेडलैंप शामिल हैं.

इंटीरियर

इंटीरियर की बात करें तो नई हुंडई i20 N लाइन में एक स्पोर्टी ब्लैक इंटीरियर है जो वाइब्रेंट रेड एक्सेंट के साथ काफी स्पोर्टी लगता है. केबिन में एन लोगो लगा 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, एक नया इंफोटेनमेंट सिस्टम, लेदर कवर्ड गियर शिफ्टर, एन लोगो वाली लेदर सीट्स और रेड एंबियंट लाइटिंग शामिल है.

हुंडई i20 एन लाइन की कीमत

नई हुंडई i20 एन लाइन के N6 मैनुअल वेरिएंट की कीमत 9,99,490 रुपये है, जबकि N6 DCT वेरिएंट 11,09,900 रुपये है. वहीं N8 मैनुअल ट्रांसमिशन मॉडल की कीमत 11,21,900 रुपये है और N8 DCT वेरिएंट की 12,31,900 रुपये है. (सभी कीमतें एक्स शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं.

कितने रंगों में है उपलब्ध 

यह स्पोर्टी हैचबैक पांच सिंगल-टोन और दो डुअल-टोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें एक नया एबिस ब्लैक शेड, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, थंडर ब्लू, स्टार्री नाइट, एटलस व्हाइट विद एबिस ब्लैक रूफ और ब्लैक रूफ के साथ थंडर ब्लू शामिल हैं. हुंडई ने नई i20 N लाइन को 3 साल/100,000 किमी की वारंटी के साथ-साथ एक्सटेंडेड वारंटी का भी विकल्प पेश किया है. इस कार का मुकाबला मारुति बलेनो ओर टाटा अल्ट्रोज जैसी कारों से होता है.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान फिर स्पॉट हुई किआ सोनेट फेसलिफ्ट, सामने आई इंटीरियर की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक दिन में कितनी कमाई करके देती है लग्जरी बस, कितना होता है खर्चा?
एक दिन में कितनी कमाई करके देती है लग्जरी बस, कितना होता है खर्चा?
ट्रैवल बिजनेस में करनी है एंट्री, जानिए कितने रुपये की आएगी एक वॉल्वो बस?
ट्रैवल बिजनेस में करनी है एंट्री, जानिए कितने रुपये की आएगी एक वॉल्वो बस?
हाईवे पर कार चलाने का तरीका बदलेगा, टोल में आएगा बदलाव
हाईवे पर कार चलाने का तरीका बदलेगा, टोल में आएगा बदलाव
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
जोहरान ममदानी ने नवरात्रि पर किया गरबा, पहुंचे मंदिर और लिया आशीर्वाद- Video
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
नीरज कुमार अस्पताल से डिस्चार्ज, अनंत सिंह बोले- काम नहीं आएगा टोटका
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
212 बनाकर 4 रनों से जीता न्यूजीलैंड, लास्ट ओवर में 16 रन नहीं बना पाई टीम इंडिया
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
जहां चुनाव, वहां तनाव! दुनिया के कई देशों में प्रदर्शन के पीछे क्या है वजह?
Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद बढ़ी सलमान खान की सुरक्षा, गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कड़ा पहरा
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
How To Clean Granite Countertops: किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
किचन का ग्रेनाइट स्लैब कैसे चमकाएं? नोट करें 2 मिनट का हैक
Embed widget