एक्सप्लोरर

Kia Sonet Facelift: टेस्टिंग के दौरान फिर स्पॉट हुई किआ सोनेट फेसलिफ्ट, सामने आई इंटीरियर की डिटेल्स

नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट में नए फ्रंट ग्रिल, डीआरएल के साथ रीडिजाइन किए गए हेडलैंप, बम्पर, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, एलईडी टेललाइट्स और बड़े एलईडी टेललैंप क्लस्टर जैसे अपडेट देखने को मिलेंगे.

Kia Sonet Facelift: किआ इंडिया ने हाल ही में अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी सेल्टोस को अपडेट किया है. इसके साथ ही कंपनी अपनी सोनेट एसयूवी का भी फसेलिफ्ट वर्जन लाने वाली है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है. सोनेट को एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. हालांकि इस दौरान यह एसयूवी बाहर से पूरी तरह से ढकी थी, लेकिन इंटीरियर की कुछ डिटेल्स सामने आई हैं. नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट में डुअल-टोन बेज और ब्लैक अपहोल्स्ट्री, एक नया पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एक अपडेटेड क्लाइमेट कंट्रोल मॉड्यूल की सुविधा मिलेगी. इसके डैशबोर्ड डिज़ाइन में कोई बदलाव नहीं किये गये हैं. 

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई सोनेट में रियर एसी वेंट, कपहोल्डर्स के साथ रियर आर्मरेस्ट, बिल्ट-इन सन ब्लाइंड्स और रियर में 3-पॉइंट सीटबेल्ट भी देखने को मिले हैं. इसके टॉप मॉडल में 360-डिग्री कैमरा और एडीएएस फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

हालंकि कई मौजूदा फीचर्स बरकरार रहेंगे. जिसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7-स्पीकर बोस ऑडियो सिस्टम, यूवीओ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, वॉयस कमांड, वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, एक एयर प्यूरीफायर, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस फीचर्स शामिल हैं. इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, ट्रैक्शन कंट्रोल, ड्राइव मोड, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम देखने को मिलेगा.

किआ सोनेट फेसलिफ्ट एक्सटीरियर

एक्सटीरियर की बात करें तो, नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट में नए फ्रंट ग्रिल, डीआरएल के साथ रीडिजाइन किए गए हेडलैंप, बम्पर, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, एलईडी टेललाइट्स और बड़े एलईडी टेललैंप क्लस्टर जैसे अपडेट देखने को मिलेंगे.

किआ सोनेट फेसलिफ्ट पॉवरट्रेन 

पॉवरट्रेन की बात करें तो, नई किआ सोनेट फेसलिफ्ट में समान पेट्रोल इंजन की पेशकश जारी रहेगी. जिसमें एक 1.2L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 83bhp की पॉवर जनरेट करता है. इसके अलावा एक 1.0L टर्बो पेट्रोल इंजन भी है, जो 120bhp की पॉवर देने में सक्षम है. डीजल वेरिएंट में दो गियरबॉक्स विकल्पों के साथ 115bhp 1.5L टर्बो डीजल इंजन होगा, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल और एक 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक शामिल है. ट्रांसमिशन विकल्पों में 5-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड iMT (इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन) और 7-स्पीड DCT ऑटोमेटिक शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें :- 125 सीसी सेगमेंट में ये हैं सबसे पॉपुलर टू-व्हीलर मॉडल्स, कौन सी खरीदोगे आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
Royal Enfield Classic 350 हुई महंगी, नई कीमतें जानें
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
अभिजीत दीपके का किस महिला ने चूम लिया माथा? इमोशनल होकर बोले- 'मेरा नया परिवार...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर वोटों की गिनती शुरू, किसकी जीत, किसकी हार? लाइव अपडेट
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
CEC के खिलाफ आज भी विपक्ष का मोर्चा, पीएम मोदी के आवास पर प्रदर्शन का प्लान?
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में बदलेगा मौसम का मिजाज, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
ट्रंप ने एलन मस्क को दिया 'नेशनल मेडल ऑफ साइंस', कहा- 'मॉडर्न युग के थॉमस एडिसन'
Embed widget