आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
टोयोटा फॉर्च्यूनर का नया अवतार जल्द ही ग्लोबल मार्केट में अनवील होने वाला है. जानिए नई जेनरेशन फॉर्च्यूनर के लुक्स, इंटीरियर और फीचर्स की पूरी डिटेल.

हमारे देश में जब भी किसी दमदार और शानदार SUV की बात होती है तो सबसे पहले सबके दिमाग में टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम ही आता है. क्योंकि, फॉर्च्यूनर हमेशा से ही अपनी बेहतरीन लुक और पॉवर के लिए जानी जाती है. जिसके चलते इस गाड़ी की बेहद ज्यादा डिमांड भी हमेशा रहती है. लेकिन अब टोयोटा फॉर्च्यूनर का लुक और फीचर्स सबकुछ बदल सकता है. क्योंकि कंपनी बहुत जल्द ही इस गाड़ी की नई जेनरेशन को बहुत जल्द अनवील कर सकती है.
आपको बता दें कि फॉर्च्यूनर कई सालों से बाजार में बिक रही है और कम कीमत वाली गाड़ियों की तुलना में इसमें कई मॉडर्न फीचर्स की कमी देखने को मिलती है. जिसे देखते हुए अब कंपनी अपनी इस नई जेनरेशन फॉर्च्यूनर में इस कमी को पूरी तरह से खत्म करने जा रही है. तो चलिए जानतें हैं कि नई फॉर्च्यूनर के डिजाइन और फीचर्स में क्या-क्या बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं.
नया लुक देखने को मिलेगा
बता दें कि नई जेनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर का एक्सटीरियर डिजाइन पहले से कहीं ज्यादा आधुनिक, शार्प और प्रीमियम दिखाई देगा. क्योंकि इसमें नए डिजाइन की फ्रंट ग्रिल के साथ-साथ पतली और स्लीक एलईडी लाइटिंग का इस्तेमाल किया जाएगा.
जिसके चलते नई फॉर्च्यूनर सड़क पर एक धाकड़ प्रेजेंस देगी. वहीं गाड़ी का साइज लगभग मौजूदा मॉडल जितना ही रहेगा लेकिन इसके बॉडी पैनल्स पर शार्प लाइन्स और मस्कुलर कट्स देखने को मिलेंगे. जबकि इसके साथ ही नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और अपडेटेड रियर प्रोफाइल के साथ यह एसयूवी पहले से अधिक आकर्षक और स्पॉर्टी नज़र आएगी.

यह भी पढ़ें: हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
मिलेंगे नए एडवांस्ड फीचर्स
वहीं नई फॉर्च्यूनर में सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिलेगा. जबकि कंपनी इसके अलावा नए डैशबोर्ड लेआउट के साथ कई ऐसे फीचर्स भी जोड़ेगी. जो अब तक इस गाड़ी में नहीं मिलते थे. अब कार के अंदर अब बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और पावर्ड हैंडब्रेक मिलेगा.
इसके अलावा लंबे समय से ग्राहकों द्वारा मांगी जा रही पैनोरमिक सनरूफ और 360-डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स भी इस नए मॉडल का हिस्सा होंगे. दूसरी रो (Second के यात्रियों के आराम के लिए सीटों में बेहतर एडजस्टेबिलिटी भी दी जाएगी.

इंजन में नहीं होगा कोई बदलाव
बात करें अगर नई फॉर्च्यूनर के इंजन की तो इसमें कंपनी का माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक वाला डीजल इंजन और पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता रहेगा. मुश्किल रास्तों पर आसानी से निकलने के लिए इसमें 4x4 का ऑप्शन भी मिलता रहेगा.
लेकिन नए प्लेटफॉर्म और बेहतर सस्पेंशन सेटअप की वजह से अब इसकी राइड क्वालिटी पहले से काफी ज्यादा आरामदायक हो जाएगी. अभी बिक रहे मॉडल में महसूस होने वाले उछाल को कम किया गया है जिससे लंबी दूरी का सफर अधिक आरामदायक हो जाएगा.
भारत में कब होगी लॉन्च?
जानकारी दें दे कि वर्ल्ड मार्केट में दिसंबर के महीने में आधिकारिक रूप से अनवील होने के बाद यह नई एसयूवी भारतीय बाजार में लॉन्च की जाएगी. उम्मीद जताई जा रही है कि टोयोटा इंडिया अगले साल आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान इस नई जेनरेशन फॉर्च्यूनर को भारत में पहली बार पेश करेगी.
वहीं नई तकनीक, सनरूफ और आधुनिक फीचर्स के जुड़ने की वजह से इसकी कीमतों में भी थोड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है. भारत में लॉन्च होने के बाद यह एसयूवी एक बार फिर अपने सेगमेंट पर एकतरफा राज करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
यह भी पढ़ें: Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV





















