एक्सप्लोरर

Mercedes Benz A-Class: मर्सिडीज बेंज ने लॉन्च किया ए-क्लास लिमोजिन और AMG A45 S, इतनी है कीमत

Mercedes Benz A Class Rival: मर्सिडीज बेंज ए क्लास का मुकाबला बीएमडब्ल्यू की 1 सीरीज से होता है, जिसमें एक 1.5 लीटर और एक 2.0 लीटर इंजन का विकल्प मिलता है.

Mercedes Benz India: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने भारत में अपनी अपडेटेड ए-क्लास लिमोजिन और एएमजी ए 45 एस को लॉन्च कर दिया है. नई मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास लिमोजिन (ए 200 पेट्रोल) की एक्स शोरूम कीमत 45.80 लाख रुपये और फेसलिफ्टेड एएमजी ए 45 एस की एक्स शोरूम कीमत 92.50 लाख रुपये से शुरू होती है. कंपनी ने इन दोनों कारों के लिए बुकिंग शुरू कर दी है, और जल्द ही इनकी डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है. 

कैसी है मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास लिमोजिन?

नई मर्सिडीज-बेंज ए-क्लास लिमोजिन में मामूली कॉस्मेटिक अपग्रेड दिए गए हैं, जिसमें अपडेटेड बंपर और अलॉय व्हील्स सहित कुछ अन्य खूबियों को शामिल किया गया है. ए-क्लास लिमोजिन में पॉवरट्रेन के तौर पर एक 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है, जो 163 bhp की पॉवर और 270 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 7-स्पीड डीसीटी के साथ जोड़ा गया है. इस कार में डीजल इंजन का भी विकल्प मिलेगा, जिसके कीमतों की घोषणा  इस साल के अंत तक की जाएगी.

मर्सिडीज़-एएमजी ए 45 एस

फ़ेसलिफ़्टेड मर्सिडीज़-एएमजी ए 45 एस में भी कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, लेकिन इसके पावरट्रेन को पहले जैसा ही समान रखा गया है. इसमें एक 2.0-लीटर चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 421 बीएचपी की पॉवर और 500 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. यह भारत में बिकने वाली सबसे पॉवरफुल लग्ज़री हैचबैक है. 

कंपनी ने क्या कहा?

इन कारों के लॉन्चिंग के मौके पर मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ, संतोष अय्यर ने कहा, "ए-क्लास लिमोजिन का लॉन्च एक रणनीतिक निर्णय था, जिसके प्रति ग्राहकों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है. AMG A 45 S 4MATIC+ भारत की सबसे तेज़ और सबसे आकर्षक लग्ज़री परफॉरमेंस हैचबैक बनी हुई है. यह तेजतर्रार हैचबैक, हमारे ग्राहकों को बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियं प्रदान करने में मदद करती है.

किससे होता है मुकाबला 

मर्सिडीज बेंज ए क्लास का मुकाबला बीएमडब्ल्यू की 1 सीरीज से होता है, जिसमें एक 1.5 लीटर और एक 2.0 लीटर इंजन का विकल्प मिलता है.

यह भी पढ़ें :- टाटा अल्ट्रोज सीएनजी को इन कारों से मिलती है टक्कर, आप कौन सी खरीदेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget