एक्सप्लोरर

Jimny Heritage Limited Edition: जिम्नी के इस खास मॉडल के केवल 300 यूनिट्स की होगी बिक्री, जानें वजह

इसे करीब 10 लाख रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. मारुति जिम्नी घरेलू बाजार में इसका मुकाबला महिंद्रा की थार और फोर्स गुरखा जैसी ऑफ रोड एसयूवी से होगा.

Maruti Suzuki Jimny: मारुति सुजुकी ने जनवरी 2023 में देश में हुए ऑटो एक्सपो में अपनी ऑफ रोड एसयूवी कार जिम्नी को लॉन्च किया था, जिसे ग्राहकों की तरफ से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी. अब कंपनी ने इसके लिमिटेड एडिशन 'हेरिटेज' से भी पर्दा हटा दिया है. जिसके केवल 300 यूनिट्स ही बनाये जायेंगे. 

मारुति सुजुकी हेरिटेज एसयूवी डिजाइन

मारुति जिम्नी के इस हेरिटेज स्पेशल एडिशन मॉडल को तीन दरवाजों वाले वेरिएंट में में पेश किया जायेगा. इसके अलावा इसमें क्लैमशेल बोनट, गोल एलईडी हेडलैंप यूनिट, वर्टिकल स्लैट्स वाली एक ब्लैक-आउट ग्रिल, स्क्वॉयर-आउट ओआरवीएम, ब्लैक क्लैडिंग के साथ फ्लेयर्ड व्हील आर्च, पांच स्पोक वाले अलॉय व्हील, रेट्रो-इंस्पायर्ड डेकल्स और रेड-कलर्ड मडफ्लैप्स देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा इसमें बंपर माउंटेड टेललाइट्स, रूफ माउंटेड एंटीना और टेलगेट माउंटेड स्पेयर व्हील भी दिया गया है.

इंजन

जिम्नी के हेरिटेज मॉडल में 1.5 L चार सिलिंडर K15B पेट्रोल इंजन मौजूद है, जो 6,000 आरपीएम पर 101bhp की अधिकतम पावर और 4,000 आरपीएम पर 130Nm का पीक टॉर्क देने में सक्षम है. जिसे ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल स्टैंडर्ड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके साथ साथ इसमें 4-स्पीड ऑटोमैटिक (AMT) ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिलता है. मारुति इस ऑफ रोड एसयूवी में उसी इंजन का इस्तेमाल कर रही है, जो ब्रेजा, अर्टिगा, एस-क्रॉस और सियाज में दिया जाता है.

फीचर्स

जिम्नी के इस हेरिटेज मॉडल में ऐपल कारप्ले और एंड्रायड ऑटो सपोर्टेड 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाई बीम असिस्ट के साथ ऑटो एलईडी हैडलैंप्स, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल (ACC), क्रूज कंट्रोल, सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, प्री-टेन्शनर और फोर्स-लिमिटर वाली सीटबेल्ट्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड और हिल डिसेंट कंट्रोल सुविधा भी दी गयी है.

कीमत

मारुति ने अभी इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है. लेकिन अनुमान के मुताबिक, इसे करीब 10 लाख रुपये की कीमत के साथ भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. मारुति जिम्नी घरेलू बाजार में इसका मुकाबला महिंद्रा की थार और फोर्स गुरखा जैसी ऑफ रोड एसयूवी से होगा.

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 700: महिंद्रा एक्सयूवी 700 के फैंस के लिए आई खुशखबरी, जल्द मिलेगा नया वेरिएंट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget