एक्सप्लोरर

नए इंजन के साथ Maruti Swift अब होगी पहले से ज्यादा पावरफुल, हुंडई की इस कार से होगा आमना-सामना

मारुति सुजुकी अब अपनी हैचबैक कार स्विफ्ट को नए दमदार इंजन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने साल 2005 में पहली बार Swift कार को भारत में लॉन्च किया था, देखते ही देखते यह कार इतनी तेजी से लोकप्रिय हुई कि swift नाम अपने आप में ही एक ब्रांड बन गया. 15 साल हो गये हैं इस कार को और आज भी इसके प्रति लोगों का प्यार कम नहीं हुआ. ग्राहकों  की जरूरत को देखते हुए कंपनी ने इसमें कई बार बदलाव भी किये है. लेकिन अब Swift पहले से ज्यादा पावरफुल होने जा रही है, क्योंकि कंपनी इसमें नया इंजन शामिल करने जा रही है.

दमदार इंजन

मारुति सुजुकी नई Swift  में नया 1.2 लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन शामिल कर सकती है, यह इंजन 90 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यही इंजन कंपनी की नई डिजायर को भी पावर देता है. वैसे इस समय मौजूदा Swift  में 1.2 लीटर इंजन लगा है लेकिन पावर के मामले में यह थोड़ा पीछे है.

डिजाइन में नयापन

जानकारी के लिए बता दें साल 2018 में मारुति सुजुकी ने नई जनरेशन Swift  कार को  भारत में उतारा था. आगामी Swift  के डिजाइन में इस बार कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इस फ्रंट में कंपनी कुछ कॉस्मैटिक बदलाव कर सकती है. इसके अलावा कार में नया बम्पर और एलॉय व्हील्स भी देखने को मिल सकते हैं.

सेफ्टी फीचर्स

नई Swift  में कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया जाएगा, जबकि सेफ्टी के लिए इसमें ABS के साथ EBD, डुअल फ्रंट एयरबैग्स, चाइल्ड सीट एंकर्स स्टैंडर्ड दिए जाएंगे. इस समय मौजूदा Swift  के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 5.19 लाख रुपये से लेकर 8.02 लाख रुपये के बीच है, लेकिन माना जा रहा है कि नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रह सकती है.

हुंडई ग्रैंड आई 10 से होगा मुकाबला

मारुति सुजुकी की नई Swift  का सीधा मुकाबला हुंडई की ग्रैंड आई 10 से होगा. यह कार पेट्रोल इंजन में मौजूद है. इस कार की कीमत 5.90 लाख रुपये से शुरू होती है. इस कार में 1.2 लीटर kappa पेट्रोल इंजन लगा है. जो 83PS की पावरऔर 11.6kgm का टॉर्क देता है. कार में 5 स्पीड गियरबॉक्स लगे हैं. अपने सेगमेंट में यह कार काफी पॉपुलर है और अभी भी इसकी बिक्री अच्छी है. इस समय कंपनी की ग्रैंड आई 10 नियोस भी मार्केट में उपलब्ध है लेकिन पुराने मॉडल की डिमांड ज्यादा है. जबकि नए मॉडल की बिक्री उतनी बेहतर नहीं है.

यह भी पढ़ें 

अगले महीने भारतीय बाजार में दस्तक देंगी ये तीन शानदार कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
ई-रिक्शा और ई-बस का बढ़ता क्रेज, क्या वाकई बच रहे हैं आपके पैसे?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?
नई Kawasaki Versys 900 में Radar टेक्नोलॉजी, और क्या है नया?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget