अब नोएडा में आसानी से चार्ज होगी इलेक्ट्रिक कार, जानें कहां-कहां बनेंगे स्टेशन?
नोएडा में इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी. प्राधिकरण ने नए चार्जिंग स्टेशनों के लिए किए समझौते, जानिए शहर में कहां-कहां मिलेंगी सुविधाएं.

हमारे देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. क्योंकि पहले जहां सड़कों पर एक या 2 गाड़ी इलेक्ट्रिक दिखती थी पर अब ऐसा नहीं है और EV गाड़ियों की ग्रोथ बहुत तेजी से बढ़ी है. लेकिन अभी भी लोगों का मानना है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों को चार्ज करने के लिए स्टेशन कम हैं. लेकिन अब यह दिक्कत भी खत्म होने वाली है. क्योंकि अगर आप नोएडा में रहते हैं और आपके पास इलेक्ट्रिक व्हीकल है तो यह खबर आपके चेहरे पर खुशी ला सकती है.
दरअसल नोएडा में अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ते नंबर को देखते हुए अब इस शहर में 78 नए चार्जिंग स्टेशन बनाये जायेंगे और इसका काम बहुत जल्द ही पूरा भी हो जाएगा. शहर के कई जगहों पर यह चार्जिंग स्टेशन बनने हैं. चलिए इस खबर में आपको विस्तार से बताते हैं पूरी खबर के बारें में.
बनेंगे 78 नए स्टेशन
आपको बता दें कि नोएडा में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के नेटवर्क को मजबूत करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से हाथ मिलाया है. जबकि अब खबर आ रही है कि शहर में 48 नए चार्जिंग स्टेशन बनाये जाएंगे.
वहीं इससे पहले प्राधिकरण ने यूपी रिन्यूएबल एंड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड यानी यूपीआरईवी के साथ भी 30 जगहों पर स्टेशन लगाने के लिए करार किया था. जिसके चलते इन दोनों समझौतों को मिलाकर कुल 78 चार्जिंग फैसिलिटी तैयार की जा रही हैं. जबकि प्राधिकरण का टारगेट शहर में 100 ऐसे स्टेशन बनाने का है.

यह भी पढ़ें: Toyota Glanza Facelift खरीदने का प्लान? पहले EMI जान लीजिए
कहां बनेंगे यह स्टेशन?
जानकारी दें दे कि जारी की गई सूची के मुताबिक इन नए चार्जिंग स्टेशनों को शहर के उन हिस्सों में बनाया जा रहा है जहां ट्रैफिक का दबाव सबसे ज्यादा रहता है. जो मुख्य स्थान होंगे उनमें सेक्टर-16 और सेक्टर-18 जैसे मेट्रो स्टेशन, सेक्टर-142, सेक्टर-147, सेक्टर-137 और सेक्टर-83 के मेट्रो पार्किंग स्थल शामिल हैं. जबकि इसके अलावा सेक्टर-32 का लॉजिक्स मॉल, सेक्टर-61 का शॉप्रिक्स मॉल, सेक्टर-129 का साया स्टेटस मॉल और सेक्टर-50 व 51 के लोकप्रिय बाजार भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं.

एक साथ चार्ज होंगी कई गाड़ियां
बता दें कि नोएडा में बन रहें इन नए चार्जिंग स्टेशनों की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि इन्हें नए तकनीक के हिसाब से डिजाइन किया जा रहा है. जिससे लोगों के समय की बचत होगी. हर एक स्टेशन पर कम से कम दो अत्याधुनिक चार्जर लगाए जाने की पूरी योजना बनाई गई है. इन प्वाइंट्स की मदद से एक ही समय में दो चारपहिया इलेक्ट्रिक कारों के साथ-साथ एक इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को भी बड़े आराम से चार्ज किया जा सकेगा. वहीं ऐसा माना जा रहा है कि यह काम अगले 6 महीने में पूरा हो जाएगा.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों वालों की होगी बल्ले-बल्ले
नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में पब्लिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी लंबे समय से एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी. खासकर उन लोगों के लिए जो अपार्टमेंट या ऐसे घरों में रहते हैं जहां डेडीकेटेड होम चार्जर की सुविधा नहीं है. इन नए 100 चार्जिंग स्टेशनों के बन जाने से शहर के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करना बेहद आसान हो जाएगा. जिसके चलते अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों के मालिकों की बल्ले-बल्ले होने वाली है.
यह भी पढ़ें: 242 चालान, ₹35 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में जब्त हुआ ट्रक






















