एक्सप्लोरर

ABP Auto Awards 2024: मारुती की जिम्नी और फ्रोंक्स का रहा जलवा, जीते 3 महत्वपूर्ण अवार्ड

ABP Auto Awards Live: एबीपी ऑटो लाइव अवार्ड्स में मारुती सुजुकी की जिम्नी को फन टू ड्राइव कार ऑफ द ईयर के साथ ही ऑफ-रोडर ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिला. साथ ही फ्रोंक्स को डिजाइन ऑफ द ईयर का सम्मान मिला.

ABP Auto Awards Live: एबीपी ऑटो लाइव अवार्ड्स के दूसरे एडिशन में साल 2023 लॉन्च हुई बेहतरीन कारों और बाइक को सम्मानित किया गया. इस अवार्ड समारोह में विभिन्न देसी-विदेशी कारों और बाइक को अलग-अलग पुरस्कार दिए गए. अवार्ड समारोह में देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुती सुजुकी की दो कारें अलग-अलग कैटेगरी के पुरस्कार जीतने में सफल रहीं. मारुती जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) को फन टू ड्राइव कार ऑफ द ईयर के साथ ही ऑफ-रोडर ऑफ द ईयर का सम्मान भी मिला. उधर, फ्रोंक्स (Maruti Fronx) को डिजाइन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला. 

जिम्नी ने बढ़ा दी थीं दिल की धड़कनें 

मारुती ने लंबे इंतजार के बाद जिप्सी को चाहने वालों के लिए 5 डोर जिम्नी को बाजार में उतारा था. इस गाड़ी को लेकर लोगों में जबरदस्त हाइप थी. जिम्नी की ऑफरोडिंग कैपेसिटी ने इसे लॉन्चिंग के साथ ही हजारों बुकिंग दिला दी थीं. इस पर जबरदस्त वेटिंग भी चलने लगी थी. इसे महिंद्रा थार का डायरेक्ट कम्पटीशन माना जाता है. यह खराब रास्तों पर अपने 1.5 लीटर इंजन और हल्के वजन के चलते शानदार प्रदर्शन करती है.
ABP Auto Awards 2024: मारुती की जिम्नी और फ्रोंक्स का रहा जलवा, जीते 3 महत्वपूर्ण अवार्ड

फ्रोंक्स ने सेल्स के रिकॉर्ड तोड़े 

उधर, क्रॉसओवर फ्रोंक्स को बलेनो को चाहने वालों को एक अपग्रेड देने के लिए बाजार में लाया गया था. इसे बलेनो से ऊपर और ग्रांड विटारा के बीच में प्लेस किया गया है. इस कार ने भी अपनी सेल्स के आंकड़ों से धमाल मचाया हुआ है. अप्रैल 2023 में लॉन्चिंग से लेकर फरवरी, 2024 तक इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. इसके साथ ही यह देश की सबसे तेजी से बिकने वाली कार बन गई है. इसका प्रीमियम इंटीरियर और बाहर का लुक काफी बेहतर है. साथ ही इसकी बिल्ड क्वालिटी भी चर्चा में है. यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आने वाले एक फन टू ड्राइव कार है. 

इन कार और बाइक ने जीते बड़े अवार्ड

हुंडई की वरना को न सिर्फ कार ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला बल्कि उसे सेडान ऑफ द ईयर के सम्मान से भी नवाजा गया. मारुती की जिम्नी भी फन टू ड्राइव कार ऑफ द ईयर और ऑफ-रोडर ऑफ द ईयर का पुरस्कार हासिल करने में सफल रही. इस साल एमपीवी ऑफ द ईयर टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस बनी. टाटा के नेक्सन ने फेसलिफ्ट ऑफ द ईयर और और महिंद्रा थार 4x2 को वेरिएंट ऑफ द ईयर का सम्मान दिया गया. होंडा की एलिवेट एसयूवी ऑफ द ईयर बनी है. साथ ही एबीपी ऑटो लाइव अवार्ड्स के दौरान एस्टन मार्टिन DB12 सुपरकार ऑफ द ईयर बनी है. बाइक सेगमेंट में ट्रायम्फ स्पीड 400 को बाइक ऑफ द ईयर, हीरो जूम को स्कूटर ऑफ द ईयर, रॉयल एनफील्ड हिमालयन को ऑफ-रोडर ऑफ द ईयर और बजाज चेतक को ग्रीन टू-व्हीलर ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिला. 

रियल वर्ल्ड सिचुएशन की टेस्टिंग में खरी उतरीं

एबीपी ऑटो लाइव अवार्ड्स के सेकंड एडिशन के लिए उन कारों को चुना गया है, जो रियल वर्ल्ड सिचुएशन की टेस्टिंग में खरी उतरीं. ऑटो एक्सपर्ट्स की जूरी में प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट सोमनाथ चटर्जी (ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट और एबीपी नेटवर्क के कंसलटेंट एडिटर), जतिन छिब्बर (ऑटोमोबाइल पत्रकार और एंकर/प्रोडूसर - ऑटो लाइव) और अचिंत्य मेहरोत्रा (ऑटोमोबाइल विशेषज्ञ और मोटरस्पोर्ट्स विजेता) शामिल थे. इस अवार्ड फंक्शन के लिए आरएसएम इंडिया नॉलेज पार्टनर था. हर कैटेगरी में सिर्फ पिछले साल लॉन्च हुई कारों का ही एनालिसिस किया है.

ये भी पढ़ें 

ABP Auto Awards 2024: बाइक से लेकर प्रीमियम SUVs तक, पिछले साल इन गाड़ियों का रहा जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aston Martin Supercar: 350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
350 kmph की रफ्तार, जानें Aston Martin Valhalla Spider में और क्या है खास?
Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget