एक्सप्लोरर

Lamborghini: जारी हुई नेक्स्ट जनरेशन लैंबोर्गिनी अवेंटेडोर की तस्वीरें, मिलेगा V12 हाईब्रिड इंजन

फिलहाल लैंबोर्गिनी अवेंटेडोर का मुकाबला फेरारी एसएफ90 स्ट्रैडेल से होता है, जिसमें 3990 सीसी का एक पेट्रोल इंजन मिलता है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7.5 करोड़ रुपये है.

Lamborghini Aventador: सुपरकार निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी जल्द ही अपने प्रमुख प्रॉडक्ट एवेंटाडोर को अपडेट करने की तैयारी कर रही है. इस नेक्स्ट जेनरेशन सुपरकार में V12 हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा. इस कार को अगले कुछ हफ्तों में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि इसकी लॉन्चिंग से पहले इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिससे इसके डिजाइन के बारे में जानकारी मिलती है. 

सियान एफकेपी 37 से प्रेरित डिजाइन है

लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर के सक्सेसर के डिजाइन की बात करें तो इसमें एक शार्प फ्रंट एंड देखने को मिलेगा, जो इसे एक नया लुक देता है. इसमें लेम्बोर्गिनी सियान FKP 37 से प्रेरित डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं, जिसमें ट्रायंगल शेप्ड हेडलैंप के नीचे ट्राई-एरो एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप भी दिए गए हैं. इस सुपरकार में वाई शेप्ड 5-स्पोक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. डोर्स के पीछे इसके V12 इंजन के एयर वेंटिलेशन के लिए एक बड़ी ग्रिल दी गई है. पीछे की तरफ, इसमें डुअल, टॉप-माउंटेड एग्जॉस्ट पाइप हैं जो ट्राई-एरो टेल-लाइट्स से घिरे हुए हैं. इस सुपरकार में हर एयर वेंट्स के साथ सिंगल-पैन विंडो देखने को मिलेगी.

कैसा होगा पावरट्रेन?

एवेंटाडोर के सक्सेसर में एक बड़ी क्षमता वाला वी 12 इंजन मिलेगा. जिसे हाइब्रिड तकनीक से लैस किया जा सकता है. Sian FKP 37 और नए काउंटैक LPI 800-4 की तरह, इस अपकमिंग सुपरकार में सुपरकैपेसिटर एनर्जी स्टोरेज डिवाइस भी होगा. इस सुपरकैपेसिटर का वजन 34 किलोग्राम है, जो इसके आकार की लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में तीन गुना जल्दी चार्ज होता है.

कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लेम्बोर्गिनी इलेक्ट्रिसिटी को स्टोर करने के लिए कार्बन-फाइबर बॉडीवर्क का उपयोग करना चाहती है, हालांकि कंपनी ने अभी इसका कोई खुलासा नहीं किया है. इस हाइब्रिड असिस्ट के साथ, नई लेम्बोर्गिनी में 780hp से ज्यादा की पॉवर मिलने की उम्मीद है, जो लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर अल्टिमे से भी ज्यादा है.

कंपनी ने क्या कहा?

लेम्बोर्गिनी के मुख्य तकनीकी अधिकारी रूवेन मोहर ने मीडिया को हमारी बताया कि "एवेंटाडोर की जगह लेने वाली नई पूरी तरह से नई होगी, मतलब इंजन, गियरबॉक्स, ड्राइवट्रेन से लेकर सब कुछ नया देखने को मिलेगा."

भारत में कब आएगी?

लेम्बोर्गिनी अपने सभी प्रोडक्ट्स की भारत में बिक्री करती है, जिसमें उरुस, हुराकैन और एवेंटाडोर शामिल है. जबकि आगामी सुपरकार अभी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने वाली है, इसके 2023 की दूसरी छमाही में भारत में आने की संभावना है. 

फेरारी एसएफ90 स्ट्रैडेल से होगा मुकाबला

फिलहाल लैंबोर्गिनी अवेंटेडोर का मुकाबला फेरारी एसएफ90 स्ट्रैडेल से होता है, जिसमें 3990 सीसी का एक पेट्रोल इंजन मिलता है. इस कार की एक्स शोरूम कीमत 7.5 करोड़ रुपये है.

यह भी पढ़ें :- खत्म होने वाला है नई रेनॉल्ट डस्टर का इंतजार, 7-सीटर लेआउट में 2025 तक होगी वापसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget