एक्सप्लोरर

Kia Sonet Facelift: फिर से टेस्टिंग के दौरान दिखी किआ सोनेट फेसलिफ्ट, सामने आईं नई डिटेल्स

इस कार का मुकाबला जल्द लॉन्च होने वाली टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारों से होगा.

Kia Sonet: भारत में 2019 में आने के बाद से ही किआ सोनेट की सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में बहुत अधिक डिमांड है. अब किआ, इसे पहली बार बड़ा अपडेट देने की तैयारी में है. नई सोनेट की टेस्टिंग काफी लंबे समय से चल रही है. हाल ही में इसकी नई स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं, जब इसे एक बार फिर से टेस्टिंग के दौरान देखा गया. लुक और डिज़ाइन सोनेट की मुख्य खूबियों में से एक है. हालांकि देखे गए इस टेस्टिंग म्यूल को पूरी तरह से कर किया गया था, लेकिन फिर भी इसकी कई डिटेल्स सामने आई हैं. सबसे ज्यादा कवर्स इसके आगे और पीछे देखे गए और यहीं पर सबसे ज्यादा बदलाव मिलने की संभावना है. 

कैसा है डिजाइन

इसके किनारों को भी कुछ कवर्स से ढका गया था, लेकिन इसमें केवल कुछ बॉडी क्लैडिंग जैसे ही बदलाव मिलने की उम्मीद है. इसमें नये पहिये देखने को मिलें हैं, जिसमें एक्स लाइन के समान लाल फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स लगे थे. हालांकि इसमें नए रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. अब सोनेट फेसलिफ्ट रियर डिस्क ब्रेक के साथ आने वाली वाली तीसरी आईसीई सब 4m एसयूवी बन गई है.

इसके फ्रंट में रीडिजाइंड एलईडी हेडलाइट्स और एल-आकार के एलईडी डीआरएल सिग्नेचर के साथ एक नया फेसिया देखने को मिलेगा. साथ ही बंपर में भी नया डिजाइन देखने को मिलेगा, जिसके अधिक अग्रेसिव होने की संभावना है. सॉनेट के बोनट पर भी नई लाइनें देखी गई हैं. इसके रियर में नई कनेक्टिंग-स्टाइल एलईडी टेल लाइट्स और नया बंपर मिलेगा.

इंटीरियर

किआ सोनेट के पास पहले से ही अपने सेगमेंट में सबसे अच्छा माना जाने वाला इंटीरियर है, इसमें ज्यादा बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है. अब तक, किआ 10.2 इंच की टचस्क्रीन के साथ आने वाली एकमात्र सब 4 मीटर एसयूवी थी, लेकिन नई नेक्सन फेसलिफ्ट में भी इतनी ही बड़ीस्क्रीन मिलने की उम्मीद है. XUV300 का नया मॉडल आने वाला है, जिसमें पैनोरमिक सनरूफ जैसे सेगमेंट-फीचर्स देखने को मिलेंगे. सोनेट के सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें ADAS सिस्टम, जिसमें लगभग 7-8 ADAS फीचर्स मिलेंगे. साथ ही नई सोनेट में पार्किंग के दौरान सराउंड व्यू असिस्ट के लिए 360 डिग्री कैमरा भी मिलेगा. सॉनेट में फ्रंट सीट वेंटिलेशन, सिंगल-पेन सनरूफ, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर आदि पहले की तरह मिलते रहेंगे.

पावरट्रेन

इसके पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा, जिसमें 1.2L NA पेट्रोल, 1.0L टर्बो पेट्रोल और 1.5L टर्बो डीजल इंजन का विकल्प मिलता रहेगा. ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल, आईएमटी के साथ-साथ ऑटोमैटिक और डीसीटी भी शामिल होंगे. यह इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है. इस कार का मुकाबला जल्द लॉन्च होने वाली टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा एक्सयूवी 300 जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- 2024 किआ ईवी 5 इलेक्ट्रिक एसयूवी का हुआ खुलासा, मिलेगी 600 km तक की रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fortuner को टक्कर देगी JSW की नई SUV? जानें क्या है खास
Fortuner को टक्कर देगी JSW की नई SUV? जानें क्या है खास
दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा EV, किस नंबर पर भारत?
दुनिया के किस देश में सबसे ज्यादा EV, किस नंबर पर भारत?
10 लाख रुपये से सस्ती हुई नई Skoda Slavia, फीचर्स भी हैं धांसू
10 लाख रुपये से सस्ती हुई नई Skoda Slavia, फीचर्स भी हैं धांसू
Petrol और Electric भी? Skoda Octavia में आया नया Hybrid ट्विस्ट
Petrol और Electric भी? Skoda Octavia में आया नया Hybrid ट्विस्ट

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
आकाशवाणी भवन में 2 घंटे से डटे राहुल गांधी, बोले- 'हमें क्यों रोका, हम...'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
इंडिया गठबंधन के मार्च के बीच BJP बोली- 'इन कॉकरोचों को दौड़ा-दौड़ाकर…'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
CJP नेताओं को पुलिस ने भेजे नोटिस, अभिजीत दीपके बोले- 'आंदोलन में न जाने का दबाव...'
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
हरमनप्रीत टॉप पर, धोनी-विराट और रोहित आसपास भी नहीं, ये लिस्ट कर देगी हैरान
अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर की 'रामायण' की टीम पर आरोप- ‘निगेटिव मार्केटिंग की’
'महाकाव्य' हुई फ्लॉप, प्रोड्यूसर ने लगाए रणबीर कपूर की फिल्म की टीम पर आरोप
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
CEC ऑफिस की दूरी-10 मिनट, 2.5 घंटे से डटे राहुल गांधी, अब आकाशवाणी में धरना
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
'हमने किसी उद्योगपति या धनपति को...', अखिलेश का नाम लिए बिना अपर्णा यादव ने कसा तंज
Stress Incontinence: खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
खांसते-छींकते ही पेशाब निकल जाती है, जानें किस बीमारी हैं पीड़ित?
Embed widget