एक्सप्लोरर

Kia Sonet Facelift: किआ ने जारी किया सोनेट फेसलिफ्ट का टीजर वीडियो, मिलेंगे कई बड़े अपडेट्स 

2024 किआ सोनेट को मौजूदा पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ पेश किए जाने की संभावना है, जिसमें 1.2-लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल शामिल है.

2024 Kia Sonet Facelift Teaser: 2024 किआ सोनेट फेसलिफ्ट का 14 दिसंबर, 2023 को भारत में डेब्यू होने वाला है. आधिकारिक डेब्यू से पहले, किआ इंडिया ने इस सब-4 मीटर एसयूवी का एक नया टीजर वीडियो जारी किया है. लेटेस्ट टीजर में बदलाव सहित मुख्य डिटेल्स का खुलासा किया गया है. नए मॉडल में अपडेटेड स्टाइल और फीचर-लोडेड केबिन दिया गया है. हालांकि, इंजन ऑप्शंस पहले की तरह ही रहने की संभावना है.

डिजाइन

टीजर इमेज से पता चलता है कि किआ सोनेट फेसलिफ्ट को रेड कलर ऑप्शन में तैयार किया गया है. एसयूवी में अपडेटेड फ्रंट फेसिया दिया गया है. जिसमें एक अपडेटेड स्लिमर ग्रिल, नई एल-आकार की एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें, नए एलईडी हेडलैंप और एक अपडेटेड बम्पर शामिल हैं. अपडेटेड बम्पर इंटीग्रेटेड एलईडी फॉग लैंप और एक सिल्वर फॉक्स स्किड प्लेट के साथ आता है. 

फीचर्स

2024 किआ सोनेट फेसलिफ्ट में एक अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा. इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक अपडेटेड एचवीएसी पैनल और एयरकॉन वेंट दिया गया है. साथ जी इसमें ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, बोस-सोर्स्ड म्यूजिक सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जर सहित हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं. इस एसयूवी को ऑल-ब्लैक इंटीरियर स्कीम के साथ पेश किया गया है. नई एसयूवी में लिमिटेड फीचर्स के साथ एडीएएस तकनीक को भी शामिल किया जाएगा. हालांकि, यह फीचर केवल हाई ट्रिम्स में देखने को मिलेगा. इसमें स्टैंडर्ड तौर छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएसपी और अन्य कई फीचर्स मिलेंगे.

पॉवरट्रेन

2024 किआ सोनेट को मौजूदा पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ पेश किए जाने की संभावना है, जिसमें 1.2-लीटर नेचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल शामिल है. NA पेट्रोल इंजन 83bhp और 115Nm आऊटपुट जेनरेट करता है, जबकि टर्बो यूनिट 120bhp पॉवर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, और डीजल इंजन 116bhp पॉवर और 250Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलते रहेंगे. इसका मुकाबला टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू, मारुति ब्रेज़ा और सेगमेंट की अन्य कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- नये साल पर भारतीय बाजार में इन 4 SUVs की होगी ग्रैंड एंट्री, एक इलेक्ट्रिक कार भी है शामिल

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
कार, बाइक या ट्रक, इस धनतेरस किन व्यापारियों की रहेगी चांदी?
Ventilated Seats: क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
क्या वेंटिलेटेड सीट की वजह से कम होता है गाड़ी का माइलेज, क्या है इसकी सच्चाई?
Ventilated Seat Modification: पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?
पुरानी गाड़ी में लगवानी हो वेंटिलेटेड सीट तो कितना आएगा खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget