एक्सप्लोरर

2024 Upcoming SUVs: नये साल पर भारतीय बाजार में इन 4 SUVs की होगी ग्रैंड एंट्री, एक इलेक्ट्रिक कार भी है शामिल

2024 Upcoming SUVs: टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर 2024 की शुरुआत में कर्व एसयूवी के लॉन्च की पुष्टि की है, जो पहले इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ बाजार में आएगी.

New SUVs in 2024: भारतीय ऑटोमोटिव बाजार में एसयूवी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जो अपने ऊंचे ग्राउंड क्लीयरेंस, बेहतर रोड प्रेजेंस और ज्यादा क्षमताओं के लिए फेमस हैं. इस सेगमेंट में 2024 की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर चार नई एसयूवी आने वाली हैं. आइए जानते हैं इन अपकमिंग एसयूवी की कुछ प्रमुख डिटेल्स.

किआ सोनेट फेसलिफ्ट

किआ सोनेट फेसलिफ्ट 14 दिसंबर को पेश होगी और इसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है. इसमें कुछ मामूली कॉस्मेटिक अपडेट जैसे कि नया फ्रंट और रियर बंपर, एलईडी डीआरएल, एक अपडेटेड फॉक्स स्किड प्लेट, नए अलॉय व्हील्स और खास टेललैंप के साथ एक नया फ्रंट ग्रिल और हेडलैंप देखने को मिलेगा. केबिन के अंदर भी बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे, जिसमें एक नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, अपहोल्स्ट्री और एक अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट मिलेगा. साथ ही इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (एडीएएस) को भी शामिल किया जाएगा.

2024 Upcoming SUVs: नये साल पर भारतीय बाजार में इन 4 SUVs की होगी ग्रैंड एंट्री, एक इलेक्ट्रिक कार भी है शामिल

हुंडई क्रेटा फेसलिफ्ट

हुंडई मोटर इंडिया 2024 की शुरुआत में, नई क्रेटा फेसलिफ्ट को लॉन्च करने वाली है. इसमें एडीएएस तकनीक को शामिल करने साथ इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों जगह बड़ी अपडेट मिलने की उम्मीद है. इसमें एक फुल डिजिटल 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले मिल सकता है. क्रेटा को पावर देने के लिए मौजूदा 1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के साथ एक नया 160bhp पॉवर वाला 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा.

2024 Upcoming SUVs: नये साल पर भारतीय बाजार में इन 4 SUVs की होगी ग्रैंड एंट्री, एक इलेक्ट्रिक कार भी है शामिल

महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट

महिंद्रा एक्सयूवी300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को 2024 की शुरुआत में अपडेट किया जाएगा. इसमें मौजूदा 6-स्पीड एएमटी यूनिट की जगह एक नया 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स, एडीएएस तकनीक और एक एक पैनोरमिक सनरूफ मिलेगा. इसके डिज़ाइन में बदलाव XUV 700 से इंस्पायर्ड होंगे, जिसमें नया फ्रंट ग्रिल, सी-आकार के एलईडी हेडलैंप, नए अलॉय व्हील्स, अपडेटेड रियर बम्पर और टेलगेट शामिल हैं. इंटीरियर में एक नया डैशबोर्ड फिनिश, ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के लिए एक छोटा गियर सेलेक्टर और अलग सेंट्रल एसी वेंट मिलेंगे.

2024 Upcoming SUVs: नये साल पर भारतीय बाजार में इन 4 SUVs की होगी ग्रैंड एंट्री, एक इलेक्ट्रिक कार भी है शामिल

टाटा कर्व

टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर 2024 की शुरुआत में कर्व एसयूवी के लॉन्च की पुष्टि की है, जो पहले इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ बाजार में आएगी. कंपनी के जेनरेशन 2 ईवी आर्किटेक्चर पर आधारित इलेक्ट्रिक मॉडल में एक बार चार्ज करने पर 500 किमी से अधिक की रेंज मिलेगी. इसमें एडीएएस तकनीक, एक 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीटें, स्टीयरिंग व्हील पर एक नया ऑनलाइटेंड टाटा लोगो, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर और अन्य कई फीचर्स मिलेंगे.

2024 Upcoming SUVs: नये साल पर भारतीय बाजार में इन 4 SUVs की होगी ग्रैंड एंट्री, एक इलेक्ट्रिक कार भी है शामिल

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई एमजी ग्लोस्टर फेसलिफ्ट, जल्द होगी बाजार में एंट्री

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
एक जैसी कार, 89 हजार रुपये का फर्क! Baleno-Glanza में कौन बेस्ट?
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
10 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट CNG कार, देख लें पूरी लिस्ट
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
हवा में उड़ेगी Tesla Roadster, 1 सेकंड से कम में पकड़ेगी 0-100 की रफ्तार
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce
1035 BHP की ताकत और डिजाइन पर विवाद, भारत आ रही Ferrari Luce

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
युजवेन्द्र चहल को किसने 15वें फ्लोर से लटकाया? भारतीय क्रिकेटर ने खुद बताया
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
Embed widget