एक्सप्लोरर

Kia Karens 2025: किआ कैरेंस एमपीवी के 9 वेरिएंट्स बंद! अब मिलेगा सिर्फ एक वर्जन, जानें कीमत से फीचर्स की पूरी डिटेल्स

kia carens 2025: किआ इंडिया ने अब Carens को सिर्फ एक ही वैरिएंट ‘प्रीमियम (O)’ में उपलब्ध किया है. कंपनी ने कैरेंस MPV के नौ वेरिएंट्स को बंद कर दिया है. आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में जानते हैं.

kia carens 2025: किआ इंडिया ने भारत में अपनी पॉपुलर MPV Carens के लाइनअप में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी ने अब Carens को सिर्फ एक ही वैरिएंट Premium (O) में उपलब्ध कराने का फैसला किया है. यानी बाकी सभी पुराने वैरिएंट्स को बंद कर दिया गया है. हालांकि, कंपनी ने हाल ही में बाजार में Kia Clavis को भी पेश किया है, लेकिन Carens को पूरी तरह बंद नहीं किया गया.

अब ग्राहक Carens को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ सिर्फ Premium (O) ट्रिम में खरीद सकते हैं. यह फैसला कंपनी ने सेगमेंट में कंपटीशन बनाए रखने और ग्राहकों को सटीक विकल्प देने के उद्देश्य से लिया है.

क्या मिलते हैं फीचर्स में?

Kia Carens के प्रीमियम (O) वैरिएंट में ग्राहकों को कई एडवांस और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और क्रूज कंट्रोल जैसी सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा, कार में 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स, और सिंगल पेन सनरूफ जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं, जो इसे एक आरामदायक और लक्जरी फील देती हैं. पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मौजूद है, जिससे यह एक सुरक्षित फैमिली MPV बनती है.

इंजन और वैरिएंट

इंजन की बात करें तो इस वैरिएंट में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, और 1.5-लीटर डीजल इंजन जैसे विकल्प दिए गए हैं. ट्रांसमिशन विकल्पों में ग्राहक को मैनुअल, ऑटोमेटिक, और DCT गियरबॉक्स की सुविधा भी मिलती है, जिससे यह कार हर तरह के ड्राइविंग स्टाइल के अनुकूल बनती है. कीमत की बात करें तो Kia Carens Premium (O) की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 11.41 लाख से शुरू होकर 13.16 लाख तक जाती है, जो इंजन और ट्रांसमिशन के विकल्पों पर निर्भर करती है. बता दें कि भारतीय बाजार में Kia Carens का मुकाबला मुख्य रूप से Maruti Suzuki Ertiga, Toyota Rumion, और Maruti XL6 जैसी MPVs से है. 

ये भी पढ़ें: Summer Car Service Camp: इन कार कंपनियों ने शुरू किया समर सर्विस कैंप, फ्री चेकअप के साथ मिलेंगे कई ऑफर, जानें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
E20 फ्यूल से E10 कार के रबर पार्ट्स हो रहे डैमेज, ARAI की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
E20 फ्यूल से E10 कार के रबर पार्ट्स हो रहे डैमेज, ARAI की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
यूपी में BJP या सपा किसकी मुश्किल बढ़ाएंगे चिराग पासवान? LJP-R ने दिया चुनावी नारा- पंडित, पासी...
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
India-Indonesia Defence: जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
जिसके डर से थर-थर कांपता है पाकिस्तान, इंडोनेशिया को वही हथियार देने जा रहा भारत, हो गई बड़ी डील
Viral Video: अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
अरे आंटी बस-बस... पार्क के जिम में आंटी ने Gen-G को कर दिया ओपन चैलेंज, वीडियो देख टेंशन में यूजर्स 
Embed widget