एक्सप्लोरर

Kawasaki Versys 900 की एंट्री करीब, Teaser में दिखा नया अंदाज

Kawasaki ने नई Sport Tourer बाइक का Teaser जारी किया है. इसे Versys 900 माना जा रहा है, लेकिन नाम और स्पेसिफिकेशन अभी कन्फर्म नहीं हैं

Kawasaki ने अपनी एक नई Sport Tourer बाइक का नया Teaser जारी किया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि यह नई Versys 900 हो सकती है. कंपनी ने अभी बाइक का नाम आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन Teaser में दिखे डिजाइन और इंजन की आवाज कई संकेत दे रहे हैं. 

बाइक को Upright Riding Position, Tall Windscreen और Touring Focus के साथ दिखाया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मौजूदा Versys 650 और Versys 1100 के बीच जगह बना सकती है. इससे Kawasaki के लाइनअप में एक ऐसा मॉडल आ सकता है जो 650cc बाइक से ज्यादा Performance और 1100cc मॉडल से कम वजन वाला विकल्प दे. कंपनी की तरफ से पूरी जानकारी सामने आना अभी बाकी है.

यह भी पढ़ें: आरसी में मोबाइल नंबर कैसे होता है अपडेट? वाहन मालिक जान लें तरीका

Teaser में क्या-क्या दिखा?

नए Teaser में बाइक को अलग-अलग तरह की पक्की सड़कों पर चलाते हुए दिखाया गया है. इससे इसका Road-Focused और Touring Character साफ नजर आता है. बाइक में लंबा Windscreen और सीधी Riding Position दिखाई देती है, जो मौजूदा Versys मॉडल से मिलती-जुलती है. नए Teaser में बाइक का Front हिस्सा भी थोड़ा नजर आया है. इसमें Tri-Lamp Headlight Design दिखता है, जिसका डिजाइन Z900 और KLE500 से मिलता-जुलता बताया जा रहा है. सीट का हिस्सा भी Rider और Pillion दोनों के लिए काफी बड़ा और आरामदायक नजर आता है. Teaser में Panniers और Top-Box के लिए Mounting भी दिखाई देती है.

Z900 वाला 948cc इंजन मिल सकता है

नई बाइक की सबसे बड़ी चर्चा इसके संभावित इंजन को लेकर है. Teaser में सुनाई देने वाली आवाज से इसमें Inline-Four Engine होने का अनुमान लगाया जा रहा है. सबसे मजबूत संभावना Kawasaki Z900 के 948cc Four-Cylinder Engine की है. मौजूदा Z900 में यह इंजन 125hp और 98.6Nm का टॉर्क देता है. हालांकि, Versys 900 में इंजन की Tuning और Gear Ratios को Touring इस्तेमाल के हिसाब से बदला जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार बाइक में 17-inch Wheels और ज्यादा Long-Travel Suspension भी मिल सकता है. लेकिन इन सभी Technical Details की Kawasaki ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

भारत में कब आ सकती है?

नई Kawasaki को लेकर सबसे बड़ा सवाल India Launch का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Global Reveal के बाद इसे 2027 में भारत लाने की मजबूत संभावना है, लेकिन Kawasaki India ने अभी Launch Date या कीमत की घोषणा नहीं की है. अगर यह वास्तव में Versys 900 के रूप में आती है, तो इसका मुकाबला Yamaha Tracer 9, Triumph Tiger Sport 800 और BMW F 900 XR जैसी Road-Focused Sport Tourer बाइक्स से हो सकता है. इसकी कीमत मौजूदा Z900 से ज्यादा रहने की उम्मीद है, लेकिन आधिकारिक कीमत बाद में ही सामने आएगी. फिलहाल Kawasaki का नया Teaser इस बात का संकेत जरूर देता है कि कंपनी Versys परिवार में एक नया और ज्यादा दमदार विकल्प जोड़ने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?

हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.

ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.

हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.

काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget