एक्सप्लोरर

Kawasaki Bike Discount: कावासाकी निंजा 650 पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट, 30 हजार रुपये तक की कर सकेंगे बचत

Kawasaki Ninja 650 Discount Offer: कावासाकी निंजा 650 पर बंपर ऑफर दिया जा रहा है. अगर आप इस कावासाकी की इस बाइक को आज ही खरीदते हैं, तो आप 30 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं.

Best Offer on Kawasaki Ninja 650: कावासाकी निंजा 650 एक शानदार बाइक है. कावासाकी ने अपनी इस बाइक पर बंपर ऑफर जारी किया है. निंजा 650 पर 30 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है. जापानी कार निर्माता कंपनी ने अपने सोश मीडिया चैनल्स के जरिए इस ऑफर की अनाउंसमेंट की है. कंपनी के गुड टाइम्स वाउचर का इस्तेमाल करके इस बाइक पर बेनिफिट लिए जा सकते हैं.

ऑफर के साथ बाइक की नई कीमत

कावासकी इंडिया के गुड टाइम्स वाउचर ने निंजा 650 की कीमत को 30 हजार रुपये तक कम कर दिया है. इस बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस 7.16 लाख रुपये है. लेकिन इस ऑफर के साथ मोटरसाइकिल की कीमत घटकर 6.86 लाख रुपये हो गई है. बाइक की कीमत घटने के बावजूद इस बाइक में कोई अपडेट नहीं किया गया है.


Kawasaki Bike Discount: कावासाकी निंजा 650 पर मिल रहा धमाकेदार डिस्काउंट, 30 हजार रुपये तक की कर सकेंगे बचत

कावासाकी निंजा 650 का पावरट्रेन

कावासाकी की इस बाइक में 649 cc, लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन लगा है, जिससे 67.76 bhp की पीक पावर मिलती है और 64 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है. इस सेगमेंट में कावासाकी की टक्कर की कोई बाइक नहीं है, लेकिन कावासाकी Z650 को इस बाइक के एक विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है.

कावासाकी निंजा 650 में आया अपडेट

कावासाकी ग्लोबल मार्केट में निंजा 650 में अपडेट लेकर आई है. ये अपडेट पिछले महीने जून में लाया गया है. कावासाकी इस मोटरसाइकिल में दो नई कलर स्कीम लेकर आई है. इस बाइक में कैंडी स्टील फर्नेंस ऑरेंज/मैटलिक स्पार्क ब्लैक के साथ मैटलिक रॉयल पर्पल कलर दिया गया है. इसके अलावा मैटलिक मैटे ओल्ड स्कूल ग्रीन के साथ में मैटलिक स्पार्क ब्लैक स्कीम को भी लाया गया है. इस मोटरसाइकिल में दो नई कलर स्कीम लाने के अलावा कंपनी ने और कोई बदलाव नहीं किया है.

नई कावासाकी निंजा 650 की पावर

नई कावासाकी निंजा 650 में 649 cc, लिक्विड-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन को रखा गया है. इस इंजन से 8,000 rpm पर 67.3 bhp की पावर मिलती है और 6,700 rpm पर 65.76 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. इस बाइक में 6-स्पीड गियर बॉक्स लगा है, जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच दिया गया है. इसके साथ ही इस बाइक में तीन राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Mercedes-Benz EQA: मर्सिडीज की नई इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग हुई शुरू, जानें कब लॉन्च होगी लग्जीरियस ईवी

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार लोन जल्द खत्म होगा, बस करें ये काम
कार लोन जल्द खत्म होगा, बस करें ये काम
Toyota ने कितनी कीमत पर लॉन्च की नई Hilux? जानिए खासियत
Toyota ने कितनी कीमत पर लॉन्च की नई Hilux? जानिए खासियत
Scorpio N Facelift में बढ़े फीचर्स, XUV 7XO की बढ़ी टेंशन
Scorpio N Facelift में बढ़े फीचर्स, XUV 7XO की बढ़ी टेंशन
11 साल बाद बंद होगी लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट दमदार SUV, जानें क्यों?
11 साल बाद बंद होगी ये दमदार SUV, जानें क्यों?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget