एक्सप्लोरर

EVs in India: ईवी के क्षेत्र में बढ़ने वाले हैं रोजगार के अवसर, सरकार ने ईवी निर्माण और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर 

वित्त मंत्री ने गुरुवार को अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा कि सरकार मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का समर्थन करके ई-वाहन इकोलॉजी का विस्तार और मजबूत करेगी.

Interim Budget 2024: स्टाफिंग कंपनियों और कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि अंतरिम बजट में ईवी निर्माण और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का समर्थन करने के वादे के कारण आने वाले वर्षों में देश के इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में नौकरियों को बढ़ावा मिल सकता है. विशेषज्ञों ने कहा कि इससे ईवी के उत्पादन और अपनाने में मदद मिलेगी और इस क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. टीमलीज सर्विसेज के सीईओ (स्टाफिंग) कार्तिक नारायण ने कहा, "अगले 4-5 वर्षों में लगभग 2.5 लाख डायरेक्ट और इनडायरेक्ट नौकरियां पैदा होने की संभावना है."

ईवी के क्षेत्र में भारत

“भारत में फिलहाल लगभग 7,000 चार्जिंग स्टेशन हैं और अगले 5 सालों में लगभग और 50,000 यूनिट्स की आवश्यकता है. थंब रूल के अनुसार, एक चार्जिंग स्टेशन में लगभग 5 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष काम होते हैं.” प्रत्यक्ष नौकरियों में साइट इंजीनियर, रिक्रूटमेंट एक्सपर्ट, सर्विस टेक्नीशियन और अन्य शामिल है.

एक्सपर्ट्स ने क्या कहा?

रैप्टी एनर्जी के को-फाउंडर और सीईओ दिनेश अर्जुन ने कहा, "देश भर में पब्लिक चार्जर की उपलब्धता में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी और ईवी कंपनियों को अपने यूजर्स से भी बढ़ती हुई डिमांड मिलेगी, जिससे इन्वेस्टर्स भी आकर्षित होंगे.” अर्जुन ने कहा, "यह हमारे देश में ईवी अपनाने के लिए सबसे बड़ी बाधा 'रेंज फियर' को भी समाप्त करेगा और वाहन निर्माताओं को बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम और अन्य टेक्नोलॉजीज में अधिक रिसर्च करने के लिए प्रोत्साहित करेगा." उन्होंने कहा, "ईवी कंपनियां मेक-इन-इंडिया ईवी वाहनों के निर्माण के लिए बैटरी और अन्य कंपोनेंट्स प्रदान करने वाले एक बडे़ सेलर्स इकोलॉजी का भी अनुभव करेंगी."

न्यूरॉन एनर्जी के सीईओ और को-फाउंडर प्रतीक कामदार ने कहा, मैन्यूफैक्चरिंग के स्ट्रेटेजिक एक्सटेंशन से उत्पादन क्षमता में ग्रोथ होगी, साथ ही इनोवेशन और कंपटीशन को भी बढ़ावा मिलेगा. कामदार ने कहा, "इकोनॉमिक एंपावरमेंट के रूप में एक प्रत्याशित परिणाम भी है जो युवाओं को वैल्युएबल टेक्नोलॉजिकल स्किल से लैस करेगा, जिससे ईवी चार्जर और संबंधित उपकरणों के निर्माण के लिए एक मजबूत वर्क पॉवर मिलेगा."

पैदा होंगे नए रोजगार के साधन

वित्त मंत्री ने गुरुवार को अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा कि सरकार मैन्युफैक्चरिंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का समर्थन करके ई-वाहन इकोलॉजी का विस्तार और मजबूत करेगी. पेमेंट सेफ्टी सिस्टम के जरिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के लिए ई-बसों को अधिक से ज्यादा अपनाने को प्रोत्साहित किया जाएगा. टीमलीज के कार्तिक का कहना है कि "भारत में लगभग 7,000 चार्जिंग स्टेशनों की वर्तमान संख्या चीन के 1.1 मिलियन के मुकाबले बहुत कम है, FAME योजना के साथ मिलकर यह सरकारी पहल न केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए तैयार है, बल्कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के पूरे इकोलॉजी में रोजगार संसाधन को प्रोत्साहित करेगा.”

यह भी पढ़ें -

भारत मोबिलिटी शो 2024 में टोयोटा का जलवा, कंपनी ने पेश की फ्लेक्स फ्यूल इनोवा हाइक्रॉस

भारत मोबिलिटी एक्सपो में टाटा मोटर्स ने पेश की सफारी रेड डार्क एडिशन, जानें खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का E-20 पर आया बयान, बोले इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं- जानिए और क्या कहा
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget