एक्सप्लोरर

Toyota Innova Hycross Flex Fuel: भारत मोबिलिटी शो 2024 में टोयोटा का जलवा, कंपनी ने पेश की फ्लेक्स फ्यूल इनोवा हाइक्रॉस 

एक मजबूत हाइब्रिड के साथ, हाइक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप 60 प्रतिशत समय ईवी मोड (केवल बैटरी पैक का उपयोग करके) पर काम करती है, जबकि खपत की गई 40 प्रतिशत ऊर्जा इथेनॉल से चलने वाले इंजन से आती है.

Bharat Mobility Show 2024: टोयोटा ने नई दिल्ली में चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पांच मॉडल पेश किए हैं. इस इवेंट में ब्रांड का फोकस ऑप्शनल फ्यूल व्हीकल्स पर है. टोयोटा भारत में फिलहाल पेट्रोल, पेट्रोल-हाइब्रिड, सीएनजी और डीजल से चलने वाले मॉडल बेचती है. 

भारत मोबिलिटी शो 2024 में टोयोटा

इवेंट में टोयोटा ने मिराई को पेश किया, जो कंपनी की फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक कार है यह हाइड्रोजन पर भी चलती है. यह सेडान चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध है. इसके साथ भारत में टोयोटा अपनी टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन कर रही है.

इस शो में भारत में निर्मित इनोवा हाइक्रॉस को भी पेश किया गया है, लेकिन कार्यक्रम में दिखाए गए मॉडल में फ्लेक्स-फ्यूल पावरट्रेन मिलता है. यह स्टैंडर्ड इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड के समान, इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जुड़े 2.0-लीटर एटकिंसन साइकिल पेट्रोल इंजन के साथ आता है. यह इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल के साथ भी स्टैंडर्ड मॉडल के समान परफॉर्मेंस देने में सक्षम है. टोयोटा के अनुसार, यह पावरट्रेन बेहद कम हाइड्रोकार्बन का उत्सर्जन करता है. टोयोटा का कहना है कि यह प्रोटोटाइप बीएस 6 स्टेज 2 कंपलिएंट है, और 20 प्रतिशत या उससे ज्यादा के इथेनॉल मिश्रण के साथ पेट्रोल पर चल सकता है.

60% ईवी मोड पर चलेगी 

एक मजबूत हाइब्रिड के साथ, इनोवा हाइक्रॉस फ्लेक्स-फ्यूल प्रोटोटाइप 60 प्रतिशत समय ईवी मोड (केवल बैटरी पैक का उपयोग करके) पर काम करती है, जबकि खपत की गई 40 प्रतिशत ऊर्जा इथेनॉल से चलने वाले इंजन से आती है, जिससे सबसे कम उत्सर्जन का दावा किया जाता है. 2.0-लीटर, मजबूत-हाइब्रिड इंजन को अलग-अलग स्पार्क प्लग, पिस्टन रिंग टॉप, साथ ही वाल्व और वाल्व सीटें मिलती हैं, ताकि उन्हें वाटर रेसिस्टेंस बनाया जा सके और इथेनॉल पर चलने पर जंग को रोका जा सके. 

क्या किए गए हैं बदलाव

टोयोटा ने हाइड्रोकार्बन उत्सर्जन को और कम करने के लिए एग्जॉस्ट सिस्टम में 3-वे कैटलिस्ट भी शामिल किया है. इथेनॉल के साथ बढ़िया परफार्मेंस के लिए वाहन के फ्यूल फिल्टर, फ्यूल पंप और फ्यूल लाइंस में भी कई बदलाव किए गए हैं, जिनमें अब एक इथेनॉल सेंसर लगाया गया है. टोयोटा के पास इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड का एक क्रॉस सेक्शन डिस्प्ले भी है, जो इसके मॉडलों के बीच सामान्य इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पार्ट्स को प्रदर्शित करता है. इसके अलावा, शो में खास तौर से डिजाइन की गई हिलक्स इमरजेंसी रिस्पॉन्स ट्रक के साथ, हाइराइडर सीएनजी को भी पेश किया है.

यह भी पढ़ें -

भारत मोबिलिटी एक्सपो में Tata Nexon iCNG का हुआ डेब्यू, एसयूवी सेगमेंट में बढ़ेगी गर्मी! 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
CNG कार चलाते हैं? ये गलती करा सकती है सिलेंडर ब्लास्ट
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget