एक्सप्लोरर

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई Jeep Meridian Facelift, सामने आए ये बड़े अपडेट्स

जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट के पावरट्रेन में कोई बदलाव मिलने की संभावना नहीं है. इसमें पहले की तरह ही 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कन्वर्टर यूनिट मिलेगा.

Jeep Meridian Facelift Spotted: जीप इंडिया ने रैंगलर एसयूवी के लॉन्च के दौरान नई मेरिडियन फेसलिफ्ट के आने का खुलासा किया था. कंपास बेस्ड इस 3-रो एसयूवी को इस साल अपडेट मिलने वाला है. आधिकारिक लॉन्च से पहले, फेसलिफ्ट मेरिडियन को हाल ही में देखा गया है, जिससे इसकी कुछ खास जानकारियां सामने आई हैं. 

स्पाई तस्वीरों में क्या दिखा?

नई तस्वीरों को देखने से पता चलता है, मेरिडियन फेसलिफ्ट में मामूली बदलावों के साथ मौजूदा मॉडल के समान स्ट्रक्चर मिलता रहेगा. हालांकि इसमें अपडेटेड ग्रिल, नए एलईडी हेडलैंप और डीआरएल, सिल्वर एलिमेंट के साथ री डिजाइंड फ्रंट बम्पर और बम्पर पर लगा रडार मॉड्यूल शामिल है, जिससे पता चलता है कि इसमें ADAS तकनीक को शामिल किया जा सकता है. 

मिल सकते हैं नए कलर ऑप्शंस 

उम्मीद की जा रही है कि नई मेरिडियन में मौजूदा वर्जन की तुलना में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स, अपडेटेड टेललैंप, नया रियर बम्पर और कुछ एक्स्ट्रा पेंट स्कीम ऑप्शंस मिलेंगे. 

कैसा होगा इंटीरियर?

एक और स्पाई शॉट में एसयूवी के इंटीरियर की झलक मिलती है, जिसमें पहली नजर में बहुत अलग बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं. इसमें पहले की तरह ही फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील और उठा हुआ सेंटर कंसोल दिया गया है. हालांकि, नई मेरिडियन में नए केबिन थीम के साथ नए डिजाइन की अपहोल्स्ट्री, ट्वीक्ड एयरकॉन पैनल और डैश कैमरा और रियर विंडो ब्लाइंड्स जैसे कुछ अन्य फीचर्स शामिल किए जाने की संभावना है.

पॉवरट्रेन 

जीप मेरिडियन फेसलिफ्ट के पावरट्रेन में कोई बदलाव मिलने की संभावना नहीं है. इसमें पहले की तरह ही 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 9-स्पीड ऑटोमेटिक टॉर्क कन्वर्टर यूनिट मिलेगा. इसके अलावा चुनिंदा वेरिएंट के साथ 4WD सिस्टम भी मिलेगा. फेसलिफ्ट अपडेट के बाद भी इस एसयूवी का मुकाबला पहले की ही तरह टोयोटा फॉर्च्यूनर, एमजी ग्लॉस्टर और स्कोडा कोडियाक से होता रहेगा.

यह भी पढ़ें -

भारत में लॉन्च हुई Mercedes Maybach GLS 600 Facelift, जानिए कितनी है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
नई Triber Turbo vs Ertiga vs Carens: कौन सी 7-सीटर ज्यादा दमदार?
पितृ पक्ष में Car या Property की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
पितृ पक्ष में कार या प्रॉपर्टी की बुकिंग? शास्त्र बताते हैं वो सच, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे!
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
CM उमर अब्दुल्ला का तंज, 'ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दें'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget