एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुई Mercedes Maybach GLS 600 Facelift, जानिए कितनी है कीमत?

नई मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 फेसलिफ्ट के फ्रंट फेसिया को नए ग्रिल और बंपर के साथ अपडेट किया गया है. इसमें नए मेबैक-स्पेसिफिक टेलपाइप और टेललैंप के लिए एलईडी सिग्नेचर भी मिलते हैं.

Mercedes Maybach GLS 600 Facelift Launched: मर्सिडीज ने नई मेबैक GLS 600 फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3.35 करोड़ रुपये है. यह कार अपने वर्जन की तुलना में अपडेटेड करीब 39 लाख रुपये ज्यादा महंगी है. इस फेसलिफ्ट में कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड के साथ-साथ अपडेटेड 4.0L, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V8 इंजन दिया गया है. 48V इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर के साथ यह अपडेटेड इंजन 557bhp की मैक्सिमम पावर और 770Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. ट्रांसमिशन ड्यूटी के लिए 9-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है. 

स्पेक्स और फीचर्स 

कंपनी का दावा है कि नई मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 फेसलिफ्ट 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है. यह 4Matic सिस्टम और 4WD सेटअप के साथ आती है. जबकि अडैप्टिव डैम्पर्स स्टैन्डर्ड हैं, एक्सक्लूसिव मेबैक ड्राइव मोड के साथ एक फुली एक्टिव सस्पेंशन का भी ऑप्शन मिलता है. इसके इंटीरियर में मामूली बदलाव किए गए हैं. अपडेटेड GLS 600 में लेटेस्ट-जेनरेशन MBUX सॉफ्टवेयर दिया गया है, जिसमें नए ग्राफिक्स, अपडेटेड टेलीमैटिक्स, बेहतर कमांड के लिए हैंड जेस्चर और फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं.

इसमें नया स्टीयरिंग व्हील और अपडेटेड AC वेंट्स भी दिए गए हैं. पीछे की बेंच सीट वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन से लैस है और 43.5 डिग्री तक झुकती है. ग्राहक ब्लैक और डुअल-टोन मैकियाटो बेज/महोगनी ब्राउन नप्पा लेदर अपहोल्स्ट्री में से एक का ऑप्शन चुन सकते हैं. इसके अलावा, डैशबोर्ड भी दो अलग-अलग फिनिश में उपलब्ध है, जिसमें ब्राउन ओपन-पोर वॉलनट वुड ट्रिम और एन्थ्रेसाइट ओपन-पोर ओक वुड ट्रिम शामिल है.

अन्य फीचर्स में 590W बर्मेस्टर 3D सराउंड साउंड सिस्टम, लेवल 2 ADAS सूट, मेबैक-स्पेसिफिक एम्बिएंट लाइटिंग, फोल्ड-डाउन आर्मरेस्ट पर एक सेंट्रल टैबलेट, एक एक्सटेंडेबल लेग रेस्ट, ट्विन रियर 11.6-इंच MBUX स्क्रीन, मर्सिडीज का सिग्नेचर एनर्जाइजिंग पैकेज, निरंतर सेंटर कंसोल के साथ फर्स्ट-क्लास लाउंज सीटें, मैनुफैक्चर लेदर पैकेज, मेबैक-ब्रांडेड शैंपेन फ्लूट्स के साथ रेफ्रिजरेटर कम्पार्टमेंट और कई अन्य फीचर्स शामिल हैं. 

एक्सटीरियर 

नई मर्सिडीज-मेबैक GLS 600 फेसलिफ्ट के फ्रंट फेसिया को नए ग्रिल और बंपर के साथ अपडेट किया गया है. इसमें नए मेबैक-स्पेसिफिक टेलपाइप और टेललैंप के लिए एलईडी सिग्नेचर भी मिलते हैं. मल्टी-स्पोक 22-इंच के व्हील्स स्टैंडर्ड हैं. जबकि क्लासिक डीप-डिश मोनोब्लॉक 23-इंच मेबैक व्हील्स वैकल्पिक तौर पर दिए गए हैं. अपडेटेड GLS 600 को तीन मोनोटोन कलर ऑप्शंस; ब्लैक, सिल्वर मेटैलिक और पोलर व्हाइट के साथ-साथ डुअल-टोन शेड्स में भी पेश किया गया है.

यह भी पढ़ें -

Porsche, BMW और Mercedes में कौन किस पर भारी, यहां जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल के बाद CNG में ब्लेंडिंग से क्या होगा गाड़ी पर असर? जानें
पेट्रोल के बाद CNG में ब्लेंडिंग से क्या होगा गाड़ी पर असर? जानें
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
Pulsar N160 S और SS लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने उड़ाए होश
Atiq Ahmed Son Aaban Death: कौन-सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा आबान, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स
कौन-सी कार चला रहा था अतीक अहमद का बेटा आबान, जानें कीमत और सेफ्टी फीचर्स
July Vehicle Sales Report 2026 : वाहन बाजार में तेजी, जुलाई में 26 पर्सेंट बढ़ी बिक्री
वाहन बाजार में तेजी, जुलाई में 26 पर्सेंट बढ़ी बिक्री

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget