एक्सप्लोरर

अगर आप चलाते हैं मैन्युअल गियर वाली कार, तो इन 5 बातों को बना लें अपनी ड्राइविंग का हिस्सा

मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते वक्त अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो कि एक्सीडेंट का कारण बन जाती है.

ऑटोमैटिक कारों की डिमांड बढ़ती जा रही है, लेकिन अब भी मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कारों की संख्या बहुत ज्यादा है. मैन्युअल गियरबॉक्स वाली कार चलाते वक्त अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं जो कि एक्सीडेंट का कारण बन जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका पालन मैन्युल गियरबॉक्स वाली कार चलाते वक्त जरूर करना चाहिए. बेहतर हो इन्हें ड्राइविंग का हिस्सा ही बना लिया जाए. 

क्लच पैडल पर हमेशा पैर नहीं रखना चाहिए
कार के क्लच पेडल पर अपने पैर को आराम नहीं देना चाहिए. ऐसा करना गलत है. इससे कई परेशानियां हो सकती हैं. अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत हुई, तो हड़बड़ाहट में ब्रेक की जगह क्लच दब सकता है. डेड पेडल का इस्तेमाल करना कहीं बेहतर है. डेड पेडल क्लच पेडल के पास रहता है और लगभग सभी कारों में मिलता है.

स्टॉप सिग्नल पर कार को न्यूट्रल पर रखें
स्टॉप सिग्नल पर कार गियर में नहीं रखनी चाहिए क्योंकि सिग्नल ग्रीन होने से पहले क्लच से पैर स्लिप होने का डर रहता है. अगर ऐसा हुआ तो कार खुद से ही आगे बढ़ जाएगी. अगर आप स्टॉप सिग्नल पर इंजन बंद नहीं करना चाहते, तो ​कार को न्यूट्रल पर रखना सबसे सही है.

स्पीड बढ़ाते वक्त बरतें ये सावधानी
स्पीड बढ़ाते वक्त गियर भी स्पीड के हिसाब से रखना चाहिए. निचले गियर में ज्यादा स्पीड रखने पर इंजन पर दबाव पड़ेगा और आवाज करने लगेगा. इंजन जल्द खराब भी हो सकता है. हमेशा गियर उचित इंजन आरपीएम (रेवॉल्यूशन प्रति मिनट) पर बदलें और उसी के अनुसार अक्सेलरेटर दबाएं.

पहाड़ पर चढ़ते वक्त ये गलती न करें
पहाड़ पर कार चढ़ाने के दौरान क्लच दबाए रखना गलत है. ऐसा करने से कार बिना गियर के हो जाती है. अगर आप ऐसे में क्लच दबाए रखते हैं, तो ढलान आने पर कार पीछे जाने लगती है. कार को चढ़ाते वक्त गियर में ही रखें और क्लच को केवल गियर बदलते वक्त ही इस्तेमाल करें. इसको लगातार न दबाए रखें.

गियर लीवर पर न रखें हाथ
गियर लीवर का इस्तेमाल हाथ रखने के लिए न करें. मैन्युअल ट्रांसमिशन के दौरान हमें केवल गियर लीवर दिखता है, लेकिन इसके पीछे की फंक्शनिंग नहीं दिखती. गियर लीवर से गियर बदलते वक्त स्थिर रहने वाला सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर की तरफ दबता है और कॉलर गियर को उस पोजिशन में दबाता है, जिसमें आप ड्राइव करना चाहते हैं. अगर आप गियर लीवर पर हाथ रखते हैं तो सेलेक्टर फॉर्क रोटेटिंग कॉलर के संपर्क में आ सकता है और गियर बदलने की आशंका बनी रहती है. कार चलाने के दौरान अपना हाथ स्टीयरिंग व्हील पर ही रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें :

जल्द लॉन्च होंगी ये दमदार बाइक्स, जानें इनकी कीमत और फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Safari EV: Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Tata Safari EV 2027 में होगी लॉन्च, क्या-क्या मिलेंगे फीचर्स?
Maruti Suzuki Exports: ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
ग्लोबल हुई Maruti की इलेक्ट्रिक SUV, EV एक्सपोर्ट में 93% हिस्सेदारी
Barrier Free Tolling System: कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
बैरियर फ्री होने से कितना घटेगा टोल का खर्च, किसे होगा फायदा या किसे नुकसान?
Tyre Identification: टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान
टायर असली है या रबर चढ़ा? इन तरीकों से करें पहचान

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget