एक्सप्लोरर

Hyundai Creta Recall: हुंडई ने प्री-फेसलिफ्ट क्रेटा को किया रिकॉल, कहीं आपकी कार भी तो नहीं शामिल?

इसमें डुअल-जोन एसी, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, 8-वे पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Hyundai Creta: हुंडई ने भारत में प्री-फेसलिफ्ट क्रेटा के iVT वेरिएंट के लिए रिकॉल जारी किया है. यह अपडेट EOP कंट्रोलर में गड़बड़ी के कारण कंपनी के वरना सेडान को वापस बुलाने के कुछ दिनों बाद आया है.

क्यों हुई है रिकॉल

क्रेटा की बात करें तो, इस मिड-साइज़ एसयूवी के iVT (जिसे CVT के रूप में भी जाना जाता है) वेरिएंट को भी EOP कंट्रोलर में संभावित समस्या के कारण वापस बुलाया गया है. कंपनी फिलहाल इन प्रभावित कारों के मालिकों से व्यक्तिगत तौर पर संपर्क कर रही है.

ऑथराइज्ड सर्विस स्टेशन से करें संपर्क

हमने हुंडई से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने न तो रिकॉल के कारण प्रभावित कारों की संख्या और न ही प्रभावित वाहनों के निर्माण की तारीख का खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि रिकॉल के हिस्से के रूप में इंस्पेक्शन और सुधार किया जाएगा, जो कि पूरी तरह से निःशुल्क होगा. इसके अलावा, ग्राहकों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपने निकटतम ऑथराइज्ड सर्विस स्टेशन से संपर्क करें, जिससे यह पता चल सके कि उनका वाहन रिकॉल से प्रभावित है या नहीं. पिछले महीने, किआ ने भी इसी समस्या के कारण सेल्टोस की 4,000 से ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल किया था.

इंजन और फीचर्स

नई हुंडई क्रेटा तीन पावरट्रेन ऑप्शंस के साथ आती है, जिसमें एक 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (115 PS/ 144 Nm) 6-स्पीड MT, CVT, एक 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल (160 PS/ 253 Nm) 7-स्पीड DCT और एक 1.5-लीटर डीजल (116 PS/ 250 Nm) 6-स्पीड MT, 6-स्पीड AT शामिल है. क्रेटा फेसलिफ्ट में 10.25 इंच डिस्प्ले (एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए) और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर दिए गए हैं. साथ ही इसमें डुअल-जोन एसी, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, 8-वे पावर-एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

यह भी पढ़ें -

टोयोटा करेगी अपने कारों के दाम में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने भेजा गलत चालान तो क्या करें? ऑनलाइन आवेदन से कोर्ट तक प्रोसेस जानें
पुलिस ने भेजा गलत चालान तो क्या करें? ऑनलाइन आवेदन से कोर्ट तक प्रोसेस जानें
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
फेस्टिव सीजन से पहले ये कार और बाइक्स होंगी लॉन्च, देख लें लिस्ट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट
कार खरीद रहे हैं? इन 5 खर्चों से बढ़ सकता है बजट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
भारत समेत दुनिया के 20 देशों की दवाएं US में टैक्स फ्री, इन बीमारियों में असरदार
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
2027 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगा शेड्यूल का एलान, नोट कर लें तारीख
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
Exclusive: केतन हत्याकांड चार्जशीट में खुलासा, Sonam Case भी किया था सर्च
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एक्टिंग से राजनीति तक में छोड़ी छाप
मुस्लिम से हिंदू बनी थीं खुशबू सुंदर, पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Exclusive: PoK में प्रदर्शनकारियों का बड़ा ऐलान, शहबाज-मुनीर की उड़ेगी नींद!
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Swiggy डिलीवरी बॉय से रेस्टोरेंट मालिक बना शख्स, वायरल हुई कहानी
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
Apple iPad 12 में मिलेगी A19 Chip और 8GB RAM की ताकत, Leak में खुला राज
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
NLSIU में रिसर्च फेलोशिप का मौका, 2 लाख रुपये तक मिलेगा स्टाइपेंड
Embed widget