एक्सप्लोरर

Toyota Cars Price Hike: टोयोटा करेगी अपने कारों के दाम में बढ़ोतरी, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई कीमतें 

टोयोटा वर्तमान में देश भर में 11 मॉडल्स की बिक्री करती है, जिनमें ग्लैंजा, रुमियन, हाइक्रॉस, वेलफायर, फॉर्च्यूनर, लीजेंडर, अर्बन क्रूजर हाइराइडर, लैंड क्रूजर, हिलक्स और इनोवा क्रिस्टा शामिल हैं.

Toyota Kirloskar Motor: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने खुलासा किया है कि वह 1 अप्रैल, 2024 से अपने मॉडल रेंज की कीमतों में वृद्धि करने जा रही है. यह कंपनी की कारों में इस साल होने वाली दूसरी बढ़ोतरी होगी, क्योंकि जनवरी 2024 में पहली बार टोयोटा ने कीमतों में बदलाव किया था. 

क्या है कीमत में बढ़ोतरी का कारण

टोयोटा के अनुसार, इनपुट लागत और ऑपरेशनल खर्चे में वृद्धि के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की जाएगी. टोयोटा के अलावा, होंडा कार्स इंडिया और किआ इंडिया भी अपने मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी करेंगी. आने वाले दिनों में अन्य ब्रांड भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफे की घोषणा कर सकते हैं. 

इन कारों की बिक्री करती है टोयोटा

टोयोटा वर्तमान में देश भर में 11 मॉडल्स की बिक्री करती है, जिनमें ग्लैंजा, रुमियन, इनोवा हाइक्रॉस, वेलफायर, फॉर्च्यूनर, फॉर्च्यूनर लीजेंडर, अर्बन क्रूजर हाइराइडर, लैंड क्रूजर, हिलक्स और इनोवा क्रिस्टा शामिल हैं. इस लिस्ट में अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च होने वाली फ्रोंक्स-बेस्ड टैसर एसयूवी भी शामिल हो जाएगी.

कैसी होगी नई टैसर एसयूवी

अपकमिंग टैसर में फ्रोंक्स के समान ही इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (90 PS/113 Nm) शामिल है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 5-स्पीड AMT के साथ जोड़ा जाएगा, और 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (100 PS/148 Nm) जिसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा.

फीचर्स की बात करें तो टैसर में 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज़ कंट्रोल मिलने की उम्मीद है. साथ ही इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और 360-डिग्री कैमरा मिल सकता है. इसका मुकाबला मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के अलावा टाटा नेक्सन, हुंडई वेन्यू और महिंद्रा XUV 300 से होगा.

यह भी पढ़ें - 

टोयोटा लाएगी नई छोटी एसयूवी ‘FJ क्रूजर’, देखिए संभावित कीमत और खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन चला सकते हैं गाड़ी, क्या है नियम?
FASTag not working: Toll Plaza पर FASTag काम न करे तो क्या करें? जानें अपने अधिकार
Toll Plaza पर FASTag काम न करे तो क्या करें? जानें अपने अधिकार
600 KM रेंज, अब इस EV से सफर करेंगे गोवा के CM, जानें खासियत
600 KM रेंज, अब इस EV से सफर करेंगे गोवा के CM, जानें खासियत
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज
15 अगस्त के बाद Road Trip का प्लान? ये EV देंगी लंबी रेंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget