एक्सप्लोरर

Electric Scooter: आप भी हैं अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कम रेंज से परेशान? तो अपनायें ये टिप्स तय कर पायेंगे लंबी दूरी

टायर प्रेशर का सीधा असर आपके टू-व्हीलर की परफॉरमेंस पर पड़ता है. इसलिए अपने दोपहिया वाहन में हमेशा हवा को अनुपात में रखने की कोशिश करें और हवा डलवाते समय तय मानक के अनुसार ही डलवाएं.

Electric Scooter Range Tips: देश में पेट्रोल की महंगी कीमतों की वजह से इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री लगातार इजाफ़ा देखने को मिल रहा है. अगर आपके पास भी इलेक्ट्रिक स्कूटर है और और रेंज से परेशान हैं तो हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने स्कूटर की रेंज को बढ़ा पायेंगे. तो चलिए देखते हैं इन टिप्स के बारे में.

स्पीड मेंटेन करना जरुरी

इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलते समय स्पीड को नियंत्रण में ही रखें. इससे स्कूटर की मोटर पर बेवजह का दबाव नहीं पड़ेगा. जिससे बैटरी की खपत भी उसी हिसाब से कम होगी और आप उससे बेहतर रेंज ले पाएंगे. स्पीड ज्यादा होने पर मोटर को ज्यादा पावर की जरुरत होती है जिससे बैटरी की खपत जल्दी हो जाती है और आप कम ईवी से कम रेंज ले पाते हैं.

सिग्नल पर स्कूटर कर लें बंद

ज्यादातर लोगों को इस मामले में लापरवाही करते देखा जा सकता है, लेकिन आप ऐसी लापरवाही न करें. रेड लाइट पर अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को बंद कर लें, ताकि बैटरी की बचत हो सके. ऐसा करने से रेंज में बढ़ोत्तरी होगी.

फास्ट चार्जर का यूज न करें

ईवी को फास्ट चार्जर से चार्ज करने से बचना चाहिए और नार्मल चार्जर से ही चार्ज करना चाहिए. क्योंकि नार्मल चार्जर से चार्ज होने के बाद आपका इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ज्यादा रेंज देता है. फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर बैटरी के ब्लास्ट होने जैसी संभावना भी होती है और फास्ट चार्जर से बार-बार चार्ज करने से बैटरी भी जल्दी खराब हो जाती है. इससे बचना चाहिए.

टायर प्रेशर का रखें ध्यान

टायर प्रेशर का सीधा असर आपके टू-व्हीलर की परफॉरमेंस पर पड़ता है. इसलिए अपने दोपहिया वाहन में हमेशा हवा को अनुपात में रखने की कोशिश करें और हवा डलवाते समय तय मानक के अनुसार ही डलवाएं. हवा कम या ज्यादा होने मोटर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे पावर रेंज कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें- वाहनों में कैसे काम करता है टायर प्रेशर सिस्टम, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव
पुरानी सरकारी गाड़ियों पर बड़ा अपडेट, स्क्रैपिंग नीति में बदलाव

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Embed widget